< Amahubo 55 >
1 Beka indlebe, Nkulunkulu, emkhulekweni wami, ungazifihli ekunxuseni kwami.
१प्रधान बजानेवाले के लिये, तारवाले बाजों के साथ दाऊद का मश्कील हे परमेश्वर, मेरी प्रार्थना की ओर कान लगा; और मेरी गिड़गिड़ाहट से मुँह न मोड़!
2 Lalela kimi, ungiphendule; ngiyazulazula ekukhalazeni kwami, ngenza umsindo,
२मेरी ओर ध्यान देकर, मुझे उत्तर दे; विपत्तियों के कारण मैं व्याकुल होता हूँ।
3 ngenxa yelizwi lesitha, ngenxa yembandezelo yomubi; ngoba bangethwesa ububi, langentukuthelo bayangizonda.
३क्योंकि शत्रु कोलाहल और दुष्ट उपद्रव कर रहें हैं; वे मुझ पर दोषारोपण करते हैं, और क्रोध में आकर सताते हैं।
4 Inhliziyo yami iyafutha phakathi kwami, lezethuso zokufa ziwele phezu kwami.
४मेरा मन भीतर ही भीतर संकट में है, और मृत्यु का भय मुझ में समा गया है।
5 Uvalo lokuthuthumela kungifikele, lokwesaba okukhulu kungigubuzele.
५भय और कंपन ने मुझे पकड़ लिया है, और भय ने मुझे जकड़ लिया है।
6 Ngasengisithi: Kungathi ngabe ngilempiko njengejuba! Bengizaphaphela khatshana, ngiphumule.
६तब मैंने कहा, “भला होता कि मेरे कबूतर के से पंख होते तो मैं उड़ जाता और विश्राम पाता!
7 Khangela, bengingabalekela khatshana ngihlale enkangala. (Sela)
७देखो, फिर तो मैं उड़ते-उड़ते दूर निकल जाता और जंगल में बसेरा लेता, (सेला)
8 Bengizaphangisisa ukuphunyuka kwami, ngisuke emoyeni ovunguzayo, esiphephweni.
८मैं प्रचण्ड बयार और आँधी के झोंके से बचकर किसी शरणस्थान में भाग जाता।”
9 Sanganisa, Nkosi, yehlukanisa ulimi lwabo. Ngoba ngibone udlakela lokuxabana emzini.
९हे प्रभु, उनका सत्यानाश कर, और उनकी भाषा में गड़बड़ी डाल दे; क्योंकि मैंने नगर में उपद्रव और झगड़ा देखा है।
10 Emini lebusuku bayawubhoda phezu kwemithangala yawo; njalo ububi lenkathazo kuphakathi kwawo.
१०रात-दिन वे उसकी शहरपनाह पर चढ़कर चारों ओर घूमते हैं; और उसके भीतर दुष्टता और उत्पात होता है।
11 Inkohlakalo iphakathi kwawo; imbandezelo lenkohliso kakusuki emgwaqweni wawo.
११उसके भीतर दुष्टता ने बसेरा डाला है; और अत्याचार और छल उसके चौक से दूर नहीं होते।
12 Ngoba kakusisitha esingiyangisayo, uba kunjalo bengizakuthwala; kakusuye ongizondayo oziphakamisa phezu kwami; uba kunjalo bengizamcatshela.
१२जो मेरी नामधराई करता है वह शत्रु नहीं था, नहीं तो मैं उसको सह लेता; जो मेरे विरुद्ध बड़ाई मारता है वह मेरा बैरी नहीं है, नहीं तो मैं उससे छिप जाता।
13 Kodwa nguwe, umuntu olingana lami, umngane wami lowejwayelene lami.
१३परन्तु वह तो तू ही था जो मेरी बराबरी का मनुष्य मेरा परम मित्र और मेरी जान-पहचान का था।
14 Esasicebisana ngokumnandi sonke, saya endlini kaNkulunkulu silixuku.
१४हम दोनों आपस में कैसी मीठी-मीठी बातें करते थे; हम भीड़ के साथ परमेश्वर के भवन को जाते थे।
15 Ukufa kakubazume, kabehlele esihogweni bephila, ngoba ububi busemizini yabo, phakathi kwabo. (Sheol )
१५उनको मृत्यु अचानक आ दबाए; वे जीवित ही अधोलोक में उतर जाएँ; क्योंकि उनके घर और मन दोनों में बुराइयाँ और उत्पात भरा है। (Sheol )
16 Mina ngizabiza uNkulunkulu, iNkosi ingisindise-ke.
१६परन्तु मैं तो परमेश्वर को पुकारूँगा; और यहोवा मुझे बचा लेगा।
17 Kusihlwa lekuseni lemini ngizakhalaza ngikhale kakhulu, ibisilizwa ilizwi lami.
१७साँझ को, भोर को, दोपहर को, तीनों पहर मैं दुहाई दूँगा और कराहता रहूँगा और वह मेरा शब्द सुन लेगा।
18 Ikhululile umphefumulo wami ngokuthula empini emelene lami, ngoba babebanengi kimi.
१८जो लड़ाई मेरे विरुद्ध मची थी उससे उसने मुझे कुशल के साथ बचा लिया है। उन्होंने तो बहुतों को संग लेकर मेरा सामना किया था।
19 UNkulunkulu uzakuzwa, abahluphe, ngitsho yena obehlezi endulo. (Sela) Ngoba bengelazinguquko, ngakho kabamesabi uNkulunkulu.
१९परमेश्वर जो आदि से विराजमान है यह सुनकर उनको उत्तर देगा। (सेला) ये वे है जिनमें कोई परिवर्तन नहीं, और उनमें परमेश्वर का भय है ही नहीं।
20 Welule isandla sakhe kwabaxolelene laye, wasingcolisa isivumelwano sakhe.
२०उसने अपने मेल रखनेवालों पर भी हाथ उठाया है, उसने अपनी वाचा को तोड़ दिया है।
21 Umlomo wakhe wawubutshelezi kulolaza, kanti inhliziyo yakhe yimpi; amazwi akhe abuthakathaka kulamafutha, kanti azinkemba ezihwatshiweyo.
२१उसके मुँह की बातें तो मक्खन सी चिकनी थी परन्तु उसके मन में लड़ाई की बातें थीं; उसके वचन तेल से अधिक नरम तो थे परन्तु नंगी तलवारें थीं।
22 Phosela umthwalo wakho phezu kweNkosi, yona izakusekela; kayiyikuvuma lanini ukuthi olungileyo anyikinywe.
२२अपना बोझ यहोवा पर डाल दे वह तुझे सम्भालेगा; वह धर्मी को कभी टलने न देगा।
23 Kodwa wena, Nkulunkulu, uzabehlisela emgodini wokubhujiswa; abantu begazi lenkohliso kabayikufinyelela lengxenyeni eyodwa kwezimbili yensuku zabo. Kodwa mina ngizathemba kuwe.
२३परन्तु हे परमेश्वर, तू उन लोगों को विनाश के गड्ढे में गिरा देगा; हत्यारे और छली मनुष्य अपनी आधी आयु तक भी जीवित न रहेंगे। परन्तु मैं तुझ पर भरोसा रखे रहूँगा।