< Amahubo 31 >

1 Kuwe, Nkosi, ngiyathemba, kangingayangeki lanini, ngikhulule ngokulunga kwakho.
संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र. याहवेह, मैंने आप में ही शरण ली है; मुझे कभी लज्जित न होने दीजिए; अपनी धार्मिकता के कारण हे परमेश्वर, मेरा बचाव कीजिए.
2 Beka kimi indlebe yakho, ngikhulule masinyane, ube lidwala elilamandla kimi, indlu yezinqaba yokungisindisa.
मेरी पुकार सुनकर, तुरंत मुझे छुड़ा लीजिए; मेरी आश्रय-चट्टान होकर मेरे उद्धार का, दृढ़ गढ़ बनकर मेरी रक्षा कीजिए.
3 Ngoba wena ulidwala lami lenqaba yami; ngakho ngenxa yebizo lakho ngikhokhela ungiqondise.
इसलिये कि आप मेरी चट्टान और मेरा गढ़ हैं, अपनी ही महिमा के निमित्त मेरे मार्ग में अगुवाई एवं संचालन कीजिए.
4 Ngikhupha embuleni abangithiye ngalo ensitha, ngoba uyinqaba yami.
मुझे उस जाल से बचा लीजिए जो मेरे लिए बिछाया गया है, क्योंकि आप ही मेरा आश्रय-स्थल हैं.
5 Esandleni sakho ngibeka umoya wami; ungihlengile, Nkosi, Nkulunkulu weqiniso.
अपनी आत्मा मैं आपके हाथों में सौंप रहा हूं; याहवेह, सत्य के परमेश्वर, आपने ही मुझे मुक्त किया है.
6 Ngibazondile labo abananzelela okuyize kwamanga; kodwa mina ngithembela eNkosini.
मुझे घृणा है व्यर्थ प्रतिमाओं के उपासकों से; किंतु मेरी, आस्था है याहवेह में.
7 Ngizathaba ngithokoze emuseni wakho, ngoba ubonile uhlupho lwami, wazile umphefumulo wami ezinkathazweni.
मैं हर्षित होकर आपके करुणा-प्रेम में उल्‍लसित होऊंगा, आपने मेरी पीड़ा पर ध्यान दिया और मेरे प्राण की वेदना को पहचाना है.
8 Njalo kawungivalelanga esandleni sesitha, umise inyawo zami endaweni ebanzi.
आपने मुझे शत्रु के हाथों में नहीं सौंपा और आपने मेरे पैरों को एक विशाल स्थान पर स्थापित किया है.
9 Woba lomusa kimi, Nkosi, ngoba ngilohlupho; ilihlo lami liqedwa lusizi, umphefumulo wami lesisu sami.
याहवेह, मुझ पर अनुग्रह कीजिए, मैं इस समय संकट में हूं; शोक से मेरी आंखें धुंधली पड़ चुकी हैं, मेरे प्राण तथा मेरी देह भी शिथिल हो चुकी है.
10 Ngoba impilo yami iphela ngosizi, leminyaka yami ngokububula; amandla ami ayadeda ngenxa yeziphambeko zami, lamathambo ami ayaqedwa.
वेदना में मेरा जीवन समाप्‍त हुआ जा रहा है; आहें भरते-भरते मेरी आयु नष्ट हो रही है; अपराधों ने मेरी शक्ति को खत्म कर दिया है, मेरी हड्डियां तक जीर्ण हो चुकी हैं.
11 Sengilihlazo phakathi kwazo zonke izitha zami, kodwa ikakhulu kwabakhelene lami, sengiyikwesabeka kwabangejwayeleyo; abangibonayo ngaphandle bayangibalekela.
विरोधियों के कारण, मैं अपने पड़ोसियों के सामने घृणास्पद बन गया हूं, मैं अपने परिचितों के सामने भयास्पद बन गया हूं, सड़क पर मुझे देख वे छिपने लगते हैं.
12 Bakhohlwe ngami njengofileyo enhliziyweni; nginjengesitsha esifileyo.
उन्होंने मुझे ऐसे भुला दिया है मानो मैं एक मृत पुरुष हूं; मैं वैसा ही व्यर्थ हो गया हूं जैसे एक टूटा पात्र.
13 Ngoba ngizwile ukunyunda kwabanengi, ukwesaba inhlangothi zonke, becebisana bemelene lami, beceba ukuthatha impilo yami.
अनेकों का फुसफुस करना मैं सुन रहा हूं; “आतंक ने मुझे चारों ओर से घेर लिया है!” वे मेरे विरुद्ध सम्मति रच रहे हैं, वे मेरे प्राण लेने के लिए तैयार हो गए हैं.
14 Kodwa mina ngithemba kuwe, Nkosi, ngithi: UnguNkulunkulu wami.
किंतु याहवेह, मैंने आप पर भरोसा रखा है; यह मेरी साक्षी है, “आप ही मेरे परमेश्वर हैं.”
15 Izikhathi zami zisesandleni sakho; ngikhulula esandleni sezitha zami lakwabangizingelayo.
मेरा जीवन आपके ही हाथों में है; मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए, उन सबसे मेरी रक्षा कीजिए, जो मेरा पीछा कर रहे हैं.
16 Khanyisa ubuso bakho phezu kwenceku yakho; ungisindise ngothando lwakho.
अपने मुखमंडल का प्रकाश अपने सेवक पर चमकाईए; अपने करुणा-प्रेम के कारण मेरा उद्धार कीजिए.
17 Nkosi, kangingayangeki, ngoba ngikubizile; kabayangeke ababi, bathule engcwabeni. (Sheol h7585)
याहवेह, मुझे लज्जित न होना पड़े, मैं बार-बार आपको पुकारता रहा हूं; लज्जित हों दुष्ट और अधोलोक हो उनकी नियति, जहां जाकर वे चुपचाप हो जाएं. (Sheol h7585)
18 Kazithuliswe indebe zamanga, ezikhuluma kalukhuni zimelene lolungileyo ngokuzigqaja langokweyisa.
उनके झूठ भाषी ओंठ मूक हो जाएं, क्योंकि वे घृणा एवं घमण्ड से प्रेरित हो, धर्मियों के विरुद्ध अहंकार करते रहते हैं.
19 Kukhulu kangakanani ukulunga kwakho, okubekele labo abakwesabayo, okwenzela labo abathembela kuwe, phambi kwabantwana babantu!
कैसी महान है आपकी भलाई, जो आपने अपने श्रद्धालुओं के निमित्त आरक्षित रखी है, जो आपने अपने शरणागतों के लिए सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की है.
20 Uzabafihla ekusithekeni kobukhona bakho basuke kumagobe omuntu, ubafihle ethenteni ekuphikisaneni kwenlimi.
अपनी उपस्थिति के आश्रय-स्थल में आप उन्हें मनुष्यों के षड़्‍यंत्रों से सुरक्षा प्रदान करते हैं; अपने आवास में आप उन्हें शत्रुओं के झगड़ालू जीभ से सुरक्षा प्रदान करते हैं.
21 Kayibongwe iNkosi, ngoba ingenzele uthando olumangalisayo emzini oyinqaba.
स्तुत्य हैं, याहवेह! जब शत्रुओं ने मुझे घेर लिया था, उन्होंने मुझ पर अपना करुणा-प्रेम प्रदर्शित किया.
22 Ngoba mina ngathi ekuphangiseni kwami: Ngiqunyiwe ngasuswa phambi kwamehlo akho. Loba kunjalo uzwile ilizwi lokuncenga kwami ekukhaleni kwami kuwe.
घबराहट में मैं कह उठा था, “मैं आपकी दृष्टि से दूर हो चुका हूं!” किंतु जब मैंने सहायता के लिए आपको आवाज दी तब आपने मेरी पुकार सुन ली.
23 Ithandeni iNkosi lonke bangcwele bayo. INkosi ilondoloza abathembekileyo, iyamphindisela kakhulukazi owenze ngokuzigqaja.
याहवेह के सभी भक्तो, उनसे प्रेम करो! सच्चे लोगों को याहवेह सुरक्षा प्रदान करते हैं, किंतु अहंकारी को पूरा-पूरा दंड.
24 Qinani, izaqinisa inhliziyo yenu, lina lonke elithembela eNkosini.
तुम सभी, जिन्होंने याहवेह पर भरोसा रखा है, दृढ़ रहते हुए साहसी बनो.

< Amahubo 31 >