< Amahubo 12 >
1 Siza, Nkosi, ngoba owesaba uNkulunkulu kasekho, ngoba abathembekileyo banyamalele basuka ebantwaneni babantu.
संगीत निर्देशक के लिये. शेमिनिथ पर आधारित. दावीद का एक स्तोत्र. याहवेह, हमारी रक्षा कीजिए, कोई भक्त अब शेष न रहा; मनुष्यों के मध्य से विश्वासयोग्य पुरुष नहीं रहे.
2 Bakhuluma okuyize, ngulowo lalowo lomakhelwane wakhe; indebe ezilalisayo, bakhuluma nganhliziyombili.
मनुष्य मनुष्य से झूठी बातें कर रहा है; वे चापलूसी करते हुए एक दूसरे का छल करते हैं.
3 INkosi izaquma zonke indebe ezilalisayo, ulimi olukhuluma izinto zokuzidla;
अच्छा होगा यदि याहवेह चापलूसी होंठों तथा घमंडी जीभ को काट डालें.
4 abathi: Sizanqoba ngolimi lwethu, indebe zethu ngezethu; ngubani oyinkosi phezu kwethu?
वे डींग मारते हुए कहते हैं, “शक्ति हमारी जीभ में मगन है; ओंठ हमारे वश में हैं. कौन हो सकता है हमारा स्वामी?”
5 Ngenxa yokubandezelwa kwabayanga, ngenxa yokububula kwabaswelayo, sengizavuka, kutsho iNkosi. Ngizabeka ekulondolozekeni amvuthelayo.
किंतु अब याहवेह का कहना है, “दुःखितों के प्रति की गई हिंसा के कारण, निर्धनों की करुण वाणी के कारण मैं उनके पक्ष में उठ खड़ा होऊंगा. मैं उन्हें वही सुरक्षा प्रदान करूंगा, वे जिसकी कामना कर रहे हैं.”
6 Amazwi eNkosi angamazwi ahlambulukileyo, isiliva esizanywe esithandweni senhlabathi, sihlanjululwe kasikhombisa.
याहवेह का वचन शुद्ध है, उस चांदी-समान हैं, जिसे भट्टी में सात बार तपा कर शुद्ध किया गया है.
7 Wena, Nkosi, uzabagcina, ubavikele kulesisizukulwana kuze kube nininini.
याहवेह, उन्हें अपनी सुरक्षा में बनाए रखेंगे उन्हें इस पीढ़ी से सर्वदा सुरक्षा प्रदान करेंगे,
8 Ababi bayahambahamba inhlangothi zonke, lapho amanyala ephakanyiswa phakathi kwabantwana babantu.
जब मनुष्यों द्वारा नीचता का आदर किया जाता है, तब दुष्ट चारों और अकड़ कर चलते फिरते हैं.