< Amahubo 111 >
1 Dumisani iNkosi! Ngizayibonga iNkosi ngenhliziyo yonke, emhlanganweni wabaqotho lebandleni.
१यहोवा की स्तुति करो। मैं सीधे लोगों की गोष्ठी में और मण्डली में भी सम्पूर्ण मन से यहोवा का धन्यवाद करूँगा।
2 Mikhulu imisebenzi yeNkosi, idingwa yilabo abathokoza ngayo.
२यहोवा के काम बड़े हैं, जितने उनसे प्रसन्न रहते हैं, वे उन पर ध्यान लगाते हैं।
3 Ulodumo lenkazimulo umsebenzi wayo, lokulunga kwayo kumi kuze kube nininini.
३उसके काम वैभवशाली और ऐश्वर्यमय होते हैं, और उसका धर्म सदा तक बना रहेगा।
4 Yenzile izimangaliso zayo zikhunjulwe; iNkosi ilomusa lesihawu.
४उसने अपने आश्चर्यकर्मों का स्मरण कराया है; यहोवा अनुग्रहकारी और दयावन्त है।
5 Iyabapha ukudla labo abayesabayo; iyakhumbula kuze kube phakade isivumelwano sayo.
५उसने अपने डरवैयों को आहार दिया है; वह अपनी वाचा को सदा तक स्मरण रखेगा।
6 Yazisile abantu bayo amandla emisebenzi yayo, ngokubanika ilifa lezizwe.
६उसने अपनी प्रजा को जाति-जाति का भाग देने के लिये, अपने कामों का प्रताप दिखाया है।
7 Imisebenzi yezandla zayo iliqiniso lokwehlulela; imithetho yayo yonke iqinisekile.
७सच्चाई और न्याय उसके हाथों के काम हैं; उसके सब उपदेश विश्वासयोग्य हैं,
8 Isekelwe kuze kube phakade laphakade, yenziwa ngeqiniso langobuqotho.
८वे सदा सर्वदा अटल रहेंगे, वे सच्चाई और सिधाई से किए हुए हैं।
9 Yathumela uhlengo ebantwini bayo; ilaye isivumelwano sayo kuze kube nininini; lingcwele liyesabeka ibizo layo.
९उसने अपनी प्रजा का उद्धार किया है; उसने अपनी वाचा को सदा के लिये ठहराया है। उसका नाम पवित्र और भययोग्य है।
10 Ukuyesaba iNkosi kuyikuqala kokuhlakanipha; balokuqedisisa okuhle bonke abayenzayo imilayo. Indumiso yayo imi kuze kube nininini.
१०बुद्धि का मूल यहोवा का भय है; जितने उसकी आज्ञाओं को मानते हैं, उनकी समझ अच्छी होती है। उसकी स्तुति सदा बनी रहेगी।