< Amahubo 104 >

1 Bonga iNkosi, mphefumulo wami. Nkosi Nkulunkulu wami, umkhulu kakhulu; wembethe ubukhosi lodumo.
हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह! हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू अत्यन्त महान है! तू वैभव और ऐश्वर्य का वस्त्र पहने हुए है,
2 Ozembesa ngokukhanya njengesembatho, owendlala amazulu njengekhetheni.
तू उजियाले को चादर के समान ओढ़े रहता है, और आकाश को तम्बू के समान ताने रहता है,
3 Owabeka imijabo yamakamelo akhe aphezulu emanzini, owenza amayezi abe yinqola yakhe, ohamba phezu kwempiko zomoya.
तू अपनी अटारियों की कड़ियाँ जल में धरता है, और मेघों को अपना रथ बनाता है, और पवन के पंखों पर चलता है,
4 Owenza izingilosi zakhe zibe yimimoya, izinceku zakhe zibe ngumlilo olamalangabi.
तू पवनों को अपने दूत, और धधकती आग को अपने सेवक बनाता है।
5 Wamisa umhlaba phezu kwezisekelo zawo, kawuyikuzanyazanyiswa phakade laphakade.
तूने पृथ्वी को उसकी नींव पर स्थिर किया है, ताकि वह कभी न डगमगाए।
6 Wawugubuzela ngokujula njengesembatho; amanzi ema phezu kwezintaba.
तूने उसको गहरे सागर से ढाँप दिया है जैसे वस्त्र से; जल पहाड़ों के ऊपर ठहर गया।
7 Ekukhuzeni kwakho abaleka; elizwini lokuduma kwakho aphangisa asuka;
तेरी घुड़की से वह भाग गया; तेरे गरजने का शब्द सुनते ही, वह उतावली करके बह गया।
8 - zenyuka izintaba, zehla izihotsha - endaweni owawuwamisele wona.
वह पहाड़ों पर चढ़ गया, और तराइयों के मार्ग से उस स्थान में उतर गया जिसे तूने उसके लिये तैयार किया था।
9 Wamisa umngcele angewudlule, kawayikubuya agubuzele umhlaba.
तूने एक सीमा ठहराई जिसको वह नहीं लाँघ सकता है, और न लौटकर स्थल को ढाँप सकता है।
10 Othumela imithombo ezihotsheni, yahamba phakathi kwezintaba.
१०तू तराइयों में सोतों को बहाता है; वे पहाड़ों के बीच से बहते हैं,
11 Yanathisa yonke inyamazana yeganga, obabhemi beganga bacitsha ukoma kwabo.
११उनसे मैदान के सब जीव-जन्तु जल पीते हैं; जंगली गदहे भी अपनी प्यास बुझा लेते हैं।
12 Inyoni zamazulu zakhela emaceleni ayo, zizwakalisa ilizwi ziphakathi kwezingatsha.
१२उनके पास आकाश के पक्षी बसेरा करते, और डालियों के बीच में से बोलते हैं।
13 Uthelela izintaba esemakamelweni akhe aphezulu; umhlaba usuthiswa ngesithelo semisebenzi yakho.
१३तू अपनी अटारियों में से पहाड़ों को सींचता है, तेरे कामों के फल से पृथ्वी तृप्त रहती है।
14 Umilisela izifuyo utshani, lemibhida yokusiza umuntu, ukuveza ukudla emhlabathini,
१४तू पशुओं के लिये घास, और मनुष्यों के काम के लिये अन्न आदि उपजाता है, और इस रीति भूमि से वह भोजन-वस्तुएँ उत्पन्न करता है
15 lewayini elithokozisa inhliziyo yomuntu, ukwenza ubuso bukhanye ngamafutha, lesinkwa esiqinisa inhliziyo yomuntu.
१५और दाखमधु जिससे मनुष्य का मन आनन्दित होता है, और तेल जिससे उसका मुख चमकता है, और अन्न जिससे वह सम्भल जाता है।
16 Ziyasutha izihlahla zeNkosi, imisedari yeLebhanoni eyayihlanyelayo.
१६यहोवा के वृक्ष तृप्त रहते हैं, अर्थात् लबानोन के देवदार जो उसी के लगाए हुए हैं।
17 Lapho inyoni ezakhela khona izidleke; ingabuzane, izihlahla zefiri ziyindlu yalo.
१७उनमें चिड़ियाँ अपने घोंसले बनाती हैं; सारस का बसेरा सनोवर के वृक्षों में होता है।
18 Intaba eziphakemeyo zingezamagogo, amadwala ayisiphephelo sezimbila.
१८ऊँचे पहाड़ जंगली बकरों के लिये हैं; और चट्टानें शापानों के शरणस्थान हैं।
19 Inyanga wayenzela izikhathi ezimisiweyo; ilanga liyazi ukutshona kwalo.
१९उसने नियत समयों के लिये चन्द्रमा को बनाया है; सूर्य अपने अस्त होने का समय जानता है।
20 Wenza umnyama, kube sebusuku, phakathi kwabo kuphume yonke inyamazana yehlathi.
२०तू अंधकार करता है, तब रात हो जाती है; जिसमें वन के सब जीव-जन्तु घूमते-फिरते हैं।
21 Izilwane ezintsha zibhongela impango, lokudinga ukudla kwazo kuNkulunkulu.
२१जवान सिंह अहेर के लिये गर्जते हैं, और परमेश्वर से अपना आहार माँगते हैं।
22 Ilanga liphuma, zibuthane, zilale ezikhundleni zazo.
२२सूर्य उदय होते ही वे चले जाते हैं और अपनी माँदों में विश्राम करते हैं।
23 Umuntu uphuma aye emsebenzini wakhe lemtshikatshikeni wakhe kuze kuhlwe.
२३तब मनुष्य अपने काम के लिये और संध्या तक परिश्रम करने के लिये निकलता है।
24 Minengi kangakanani imisebenzi yakho, Nkosi! Yonke uyenze ngenhlakanipho; umhlaba ugcwele inotho yakho.
२४हे यहोवा, तेरे काम अनगिनत हैं! इन सब वस्तुओं को तूने बुद्धि से बनाया है; पृथ्वी तेरी सम्पत्ति से परिपूर्ण है।
25 Lolulwandle olukhulu lolubanzi ngezinhlangothi, lapho okulezihuquzelayo khona ezingelakubalwa, izinto eziphilayo ezincinyane kanye lezinkulu.
२५इसी प्रकार समुद्र बड़ा और बहुत ही चौड़ा है, और उसमें अनगिनत जलचर जीव-जन्तु, क्या छोटे, क्या बड़े भरे पड़े हैं।
26 Kuhamba khona imikhumbi, uLeviyathani owambumbela ukuthi adlale kulo.
२६उसमें जहाज भी आते-जाते हैं, और लिव्यातान भी जिसे तूने वहाँ खेलने के लिये बनाया है।
27 Zonke lezi zilindele kuwe, ukuthi uzinike ukudla kwazo ngesikhathi sazo.
२७इन सब को तेरा ही आसरा है, कि तू उनका आहार समय पर दिया करे।
28 Uyazinika, zibuthe; uvula isandla sakho, zisuthe okuhle.
२८तू उन्हें देता है, वे चुन लेते हैं; तू अपनी मुट्ठी खोलता है और वे उत्तम पदार्थों से तृप्त होते हैं।
29 Ufihla ubuso bakho, zikhathazeke; ususa umoya wazo, zife, zibuyele ethulini lwazo.
२९तू मुख फेर लेता है, और वे घबरा जाते हैं; तू उनकी साँस ले लेता है, और उनके प्राण छूट जाते हैं और मिट्टी में फिर मिल जाते हैं।
30 Uthumela umoya wakho, zidalwe; wenze bube butsha ubuso bomhlaba.
३०फिर तू अपनी ओर से साँस भेजता है, और वे सिरजे जाते हैं; और तू धरती को नया कर देता है।
31 Udumo lweNkosi kalume kuze kube nininini; iNkosi kayithokoze ngemisebenzi yayo.
३१यहोवा की महिमा सदाकाल बनी रहे, यहोवा अपने कामों से आनन्दित होवे!
32 Ikhangela umhlaba, uthuthumele; ithinta izintaba, zithunqe.
३२उसकी दृष्टि ही से पृथ्वी काँप उठती है, और उसके छूते ही पहाड़ों से धुआँ निकलता है।
33 Ngizahlabelela iNkosi ngisaphila; ngizahlabelela indumiso kuNkulunkulu wami nxa ngisekhona.
३३मैं जीवन भर यहोवा का गीत गाता रहूँगा; जब तक मैं बना रहूँगा तब तक अपने परमेश्वर का भजन गाता रहूँगा।
34 Ukuzindla kwami ngaye kuzakuba mnandi; mina ngizathokoza eNkosini.
३४मेरे सोच-विचार उसको प्रिय लगे, क्योंकि मैं तो यहोवा के कारण आनन्दित रहूँगा।
35 Izoni kaziqedwe emhlabeni, kungabe kusaba khona ababi. Bonga iNkosi, mphefumulo wami. Dumisani iNkosi!
३५पापी लोग पृथ्वी पर से मिट जाएँ, और दुष्ट लोग आगे को न रहें! हे मेरे मन यहोवा को धन्य कह! यहोवा की स्तुति करो!

< Amahubo 104 >