< Amanani 13 >
1 INkosi yasikhuluma kuMozisi isithi:
१फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 Zithumele amadoda ukuthi ahlole ilizwe leKhanani engibapha lona abantwana bakoIsrayeli; uthume indoda eyodwa yaleso lalesosizwe saboyise, yonke eyinduna phakathi kwabo.
२“कनान देश जिसे मैं इस्राएलियों को देता हूँ, उसका भेद लेने के लिये पुरुषों को भेज; वे उनके पितरों के प्रति गोत्र के एक-एक प्रधान पुरुष हों।”
3 UMozisi wawathuma-ke esuka enkangala yeParani, ngokomlayo weNkosi; wonke lawomadoda ayezinhloko zabantwana bakoIsrayeli.
३यहोवा से यह आज्ञा पाकर मूसा ने ऐसे पुरुषों को पारान जंगल से भेज दिया, जो सब के सब इस्राएलियों के प्रधान थे।
4 Lala ngamabizo awo; owesizwe sakoRubeni, uShamuwa indodana kaZakuri.
४उनके नाम ये हैं रूबेन के गोत्र में से जक्कूर का पुत्र शम्मू;
5 Owesizwe sakoSimeyoni, uShafati indodana kaHori.
५शिमोन के गोत्र में से होरी का पुत्र शापात;
6 Owesizwe sakoJuda, uKalebi indodana kaJefune.
६यहूदा के गोत्र में से यपुन्ने का पुत्र कालेब;
7 Owesizwe sakoIsakari, uIgali indodana kaJosefa.
७इस्साकार के गोत्र में से यूसुफ का पुत्र यिगाल;
8 Owesizwe sakoEfrayimi, uHoseya indodana kaNuni.
८एप्रैम के गोत्र में से नून का पुत्र होशे;
9 Owesizwe sakoBhenjamini, uPaliti indodana kaRafu.
९बिन्यामीन के गोत्र में से रापू का पुत्र पलती;
10 Owesizwe sakoZebuluni, uGadiyeli indodana kaSodi.
१०जबूलून के गोत्र में से सोदी का पुत्र गद्दीएल;
11 Owesizwe sakoJosefa, owesizwe sakoManase, uGadi indodana kaSusi.
११यूसुफ वंशियों में, मनश्शे के गोत्र में से सूसी का पुत्र गद्दी;
12 Owesizwe sakoDani, uAmiyeli indodana kaGemali.
१२दान के गोत्र में से गमल्ली का पुत्र अम्मीएल;
13 Owesizwe sakoAsheri, uSethuri indodana kaMikayeli.
१३आशेर के गोत्र में से मीकाएल का पुत्र सतूर;
14 Owesizwe sakoNafithali, uNabi indodana kaVofisi.
१४नप्ताली के गोत्र में से वोप्सी का पुत्र नहूबी;
15 Owesizwe sakoGadi, uGewuweli indodana kaMaki.
१५गाद के गोत्र में से माकी का पुत्र गूएल।
16 La ngamabizo amadoda uMozisi awathumayo ukuhlola ilizwe. UMozisi wasembiza uHoseya indodana kaNuni ngokuthi nguJoshuwa.
१६जिन पुरुषों को मूसा ने देश का भेद लेने के लिये भेजा था उनके नाम ये ही हैं। और नून के पुत्र होशे का नाम मूसा ने यहोशू रखा।
17 UMozisi wasewathuma ukuhlola ilizwe leKhanani, wathi kuwo: Yenyukani lapha liye eningizimu, lenyukele entabeni,
१७उनको कनान देश के भेद लेने को भेजते समय मूसा ने कहा, “इधर से, अर्थात् दक्षिण देश होकर जाओ,
18 libone ilizwe ukuthi linjani, labantu abakhileyo kulo ukuthi balamandla kumbe babuthakathaka, balutshwana kumbe banengi yini,
१८और पहाड़ी देश में जाकर उस देश को देख लो कि कैसा है, और उसमें बसे हुए लोगों को भी देखो कि वे बलवान हैं या निर्बल, थोड़े हैं या बहुत,
19 lokuthi linjani ilizwe abahlala kulo, loba lihle loba libi, lokuthi injani imizi abahlala kiyo, loba izinkamba loba izinqaba,
१९और जिस देश में वे बसे हुए हैं वह कैसा है, अच्छा या बुरा, और वे कैसी-कैसी बस्तियों में बसे हुए हैं, और तम्बुओं में रहते हैं या गढ़ अथवा किलों में रहते हैं,
20 lokuthi ilizwe linjani, loba livundile loba lilugwadule, lokuthi lilezihlahla loba hayi. Manini isibindi, lithathe okwesithelo selizwe. Lalesisikhathi kwakuyisikhathi sezithelo zokuqala zevini.
२०और वह देश कैसा है, उपजाऊ है या बंजर है, और उसमें वृक्ष हैं या नहीं। और तुम हियाव बाँधे चलो, और उस देश की उपज में से कुछ लेते भी आना।” वह समय पहली पक्की दाखों का था।
21 Basebesenyuka, balihlola ilizwe kusukela enkangala yeZini kuze kube seRehobi, ekungeneni eHamathi.
२१इसलिए वे चल दिए, और सीन नामक जंगल से ले रहोब तक, जो हमात के मार्ग में है, सारे देश को देख-भाल कर उसका भेद लिया।
22 Benyuka-ke ngeningizimu bafika eHebroni, lapho kwakulaboAhimani, uSheshayi, loTalimayi, abantwana bakaAnaki. IHebroni lakhiwa-ke iminyaka eyisikhombisa kungakabi leZowani eGibhithe.
२२वे दक्षिण देश होकर चले, और हेब्रोन तक गए; वहाँ अहीमन, शेशै, और तल्मै नामक अनाकवंशी रहते थे। हेब्रोन मिस्र के सोअन से सात वर्ष पहले बसाया गया था।
23 Basebefika esihotsheni seEshikoli; baquma khona ugatsha olulehlukuzo elilodwa lezithelo zevini, baluthwalisana ngesigodo ngababili, lokwamapomegranati lokwemikhiwa.
२३तब वे एशकोल नामक नाले तक गए, और वहाँ से एक डाली दाखों के गुच्छे समेत तोड़ ली, और दो मनुष्य उसे एक लाठी पर लटकाए हुए उठा ले चले गए; और वे अनारों और अंजीरों में से भी कुछ कुछ ले आए।
24 Leyondawo kwathiwa yisihotsha seEshikoli, ngenxa yehlukuzo abantwana bakoIsrayeli abaliqumayo lapho.
२४इस्राएली वहाँ से जो दाखों का गुच्छा तोड़ ले आए थे, इस कारण उस स्थान का नाम एशकोल नाला रखा गया।
25 Basebebuya bevela ekuhloleni ilizwe ekupheleni kwensuku ezingamatshumi amane.
२५चालीस दिन के बाद वे उस देश का भेद लेकर लौट आए।
26 Basebehamba bafika kuMozisi lakuAroni lakunhlangano yonke yabantwana bakoIsrayeli enkangala yeParani, eKadeshi; basebebuyisela umbiko kubo lakunhlangano yonke, basebebatshengisa isithelo selizwe.
२६और पारान जंगल के कादेश नामक स्थान में मूसा और हारून और इस्राएलियों की सारी मण्डली के पास पहुँचे; और उनको और सारी मण्डली को सन्देशा दिया, और उस देश के फल उनको दिखाए।
27 Basebembikela bathi: Safika elizweni owasithuma kulo; njalo ngeqiniso, ligeleza uchago loluju; lalesi yisithelo salo.
२७उन्होंने मूसा से यह कहकर वर्णन किया, “जिस देश में तूने हमको भेजा था उसमें हम गए; उसमें सचमुच दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, और उसकी उपज में से यही है।
28 Kodwa-ke abantu abahlala elizweni balamandla, lemizi ibiyelwe ngemithangala, mikhulu kakhulu; njalo-ke sibone khona inzalo kaAnaki.
२८परन्तु उस देश के निवासी बलवान हैं, और उसके नगर गढ़वाले हैं और बहुत बड़े हैं; और फिर हमने वहाँ अनाकवंशियों को भी देखा।
29 AmaAmaleki akhile elizweni leningizimu; lamaHethi lamaJebusi lamaAmori akhile entabeni; lamaKhanani akhile elwandle leceleni kweJordani.
२९दक्षिण देश में तो अमालेकी बसे हुए हैं; और पहाड़ी देश में हित्ती, यबूसी, और एमोरी रहते हैं; और समुद्र के किनारे-किनारे और यरदन नदी के तट पर कनानी बसे हुए हैं।”
30 UKalebi wasethulisa abantu phambi kukaMozisi, wathi: Asenyukeni lokwenyuka, sidle ilifa lalo, ngoba silamandla okulinqoba.
३०पर कालेब ने मूसा के सामने प्रजा के लोगों को चुप कराने के विचार से कहा, “हम अभी चढ़कर उस देश को अपना कर लें; क्योंकि निःसन्देह हम में ऐसा करने की शक्ति है।”
31 Kodwa amadoda ayenyuke laye athi: Kasilamandla okwenyukela kulabobantu, ngoba balamandla kulathi.
३१पर जो पुरुष उसके संग गए थे उन्होंने कहा, “उन लोगों पर चढ़ने की शक्ति हम में नहीं है; क्योंकि वे हम से बलवान हैं।”
32 Basebeveza umbiko omubi ngelizwe ababelihlolile ebantwaneni bakoIsrayeli besithi: Ilizwe esidabule kulo ukulihlola yilizwe elidla abantu abahlala kulo; labantu bonke esababona phakathi kwalo bangamadoda amade kakhulu.
३२और उन्होंने इस्राएलियों के सामने उस देश की जिसका भेद उन्होंने लिया था यह कहकर निन्दा भी की, “वह देश जिसका भेद लेने को हम गये थे ऐसा है, जो अपने निवासियों को निगल जाता है; और जितने पुरुष हमने उसमें देखे वे सब के सब बड़े डील-डौल के हैं।
33 Lalapho sibone iziqhwaga, amadodana kaAnaki, avela eziqhwageni. Lemehlweni ethu sasinjengentethe, sasinjalo lemehlweni azo.
३३फिर हमने वहाँ नपीलों को, अर्थात् नपीली जातिवाले अनाकवंशियों को देखा; और हम अपनी दृष्टि में तो उनके सामने टिड्डे के समान दिखाई पड़ते थे, और ऐसे ही उनकी दृष्टि में मालूम पड़ते थे।”