< ULukha 23 >

1 Kwasekusukuma ixuku labo lonke, lamusa kuPilatu.
तब सारी सभा उठकर यीशु को पिलातुस के पास ले गई।
2 Baqala ukummangalela, besithi: Simficile lo eduhisa isizwe, esalela ukuthela kuKesari, esithi nguye onguKristu iNkosi.
और वे यह कहकर उस पर दोष लगाने लगे, “हमने इसे लोगों को बहकाते और कैसर को कर देने से मना करते, और अपने आपको मसीह, राजा कहते हुए सुना है।”
3 UPilatu wasembuza, wathi: Wena uyiNkosi yamaJuda yini? Wasemphendula wathi: Uyatsho wena.
पिलातुस ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” उसने उसे उत्तर दिया, “तू आप ही कह रहा है।”
4 Wasesithi uPilatu kubapristi abakhulu lemaxukwini: Kangitholi cala kulumuntu.
तब पिलातुस ने प्रधान याजकों और लोगों से कहा, “मैं इस मनुष्य में कुछ दोष नहीं पाता।”
5 Kodwa baqinisa, besithi: Udunga abantu, efundisa kuyo yonke iJudiya, eqala eGalili kuze kufike lapha.
पर वे और भी दृढ़ता से कहने लगे, “यह गलील से लेकर यहाँ तक सारे यहूदिया में उपदेश दे देकर लोगों को भड़काता है।”
6 Lapho uPilatu esizwa kuthiwa iGalili wabuza ukuthi lumuntu ungumGalili yini.
यह सुनकर पिलातुस ने पूछा, “क्या यह मनुष्य गलीली है?”
7 Kwathi esezwile ukuthi ungowombuso kaHerodi, wamthumela kuHerodi, owayekhona laye eJerusalema ngalezonsuku.
और यह जानकर कि वह हेरोदेस की रियासत का है, उसे हेरोदेस के पास भेज दिया, क्योंकि उन दिनों में वह भी यरूशलेम में था।
8 Kwathi uHerodi embona uJesu wathokoza kakhulu; ngoba wayekade ethanda ukumbona, ngoba wayezwile okunengi ngaye; wayethemba ukuthi uzabona isibonakaliso esithile sisenziwa nguye.
हेरोदेस यीशु को देखकर बहुत ही प्रसन्न हुआ, क्योंकि वह बहुत दिनों से उसको देखना चाहता था: इसलिए कि उसके विषय में सुना था, और उसका कुछ चिन्ह देखने की आशा रखता था।
9 Wambuza ngamazwi amanengi; kodwa yena kamphendulanga lutho.
वह उससे बहुत सारी बातें पूछता रहा, पर उसने उसको कुछ भी उत्तर न दिया।
10 Abapristi abakhulu lababhali babemi, bemmangalela ngamandla.
१०और प्रधान याजक और शास्त्री खड़े हुए तन मन से उस पर दोष लगाते रहे।
11 UHerodi lamabutho akhe bamyangisa, bamklolodela, basebemgqokisa isembatho esikhazimulayo, bambuyisela kuPilatu.
११तब हेरोदेस ने अपने सिपाहियों के साथ उसका अपमान करके उपहास किया, और भड़कीला वस्त्र पहनाकर उसे पिलातुस के पास लौटा दिया।
12 Ngalolosuku uHerodi kanye loPilatu baba ngabangane omunye komunye; ngoba ngaphambi kwalokhu babelobutha phakathi kwabo.
१२उसी दिन पिलातुस और हेरोदेस मित्र हो गए। इसके पहले वे एक दूसरे के बैरी थे।
13 UPilatu wasebizela ndawonye abapristi abakhulu lababusi labantu,
१३पिलातुस ने प्रधान याजकों और सरदारों और लोगों को बुलाकर उनसे कहा,
14 wathi kubo: Limlethile kimi lumuntu, ngokungathi ungoduhisa abantu; njalo khangelani, mina ngimhlolile phambi kwenu, kangitholanga cala kulumuntu ngalezozinto elimmangalela ngazo;
१४“तुम इस मनुष्य को लोगों का बहकानेवाला ठहराकर मेरे पास लाए हो, और देखो, मैंने तुम्हारे सामने उसकी जाँच की, पर जिन बातों का तुम उस पर दोष लगाते हो, उन बातों के विषय में मैंने उसमें कुछ भी दोष नहीं पाया है;
15 hatshi ngitsho loHerodi; ngoba ngilithumeze kuye, njalo khangelani, kakulalutho olufanele ukufa olwenziwe nguye.
१५न हेरोदेस ने, क्योंकि उसने उसे हमारे पास लौटा दिया है: और देखो, उससे ऐसा कुछ नहीं हुआ कि वह मृत्यु के दण्ड के योग्य ठहराया जाए।
16 Ngakho ngizamtshaya ngimkhulule.
१६इसलिए मैं उसे पिटवाकर छोड़ देता हूँ।”
17 Kwakufanele ukuthi abakhululele abe munye ngomkhosi.
१७पिलातुस पर्व के समय उनके लिए एक बन्दी को छोड़ने पर विवश था।
18 Bamemeza bonke kanyekanye besithi: Msuse lo, usikhululele uBarabasi
१८तब सब मिलकर चिल्ला उठे, “इसका काम तमाम कर, और हमारे लिये बरअब्बा को छोड़ दे।”
19 (owayephoselwe entolongweni ngenxa yomvukela othile owenzeka phakathi komuzi langenxa yokubulala).
१९वह किसी बलवे के कारण जो नगर में हुआ था, और हत्या के कारण बन्दीगृह में डाला गया था।
20 Ngakho uPilatu wabuya wakhuluma labo, efuna ukumkhulula uJesu.
२०पर पिलातुस ने यीशु को छोड़ने की इच्छा से लोगों को फिर समझाया।
21 Kodwa bamemeza, besithi: Bethela, mbethele!
२१परन्तु उन्होंने चिल्लाकर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा, क्रूस पर!”
22 Wasesithi kubo ngokwesithathu: Ngoba lo enze bubi bani? Kangitholanga kuye icala afanele ukufa ngalo; ngakho ngizamtshaya ngimkhulule.
२२उसने तीसरी बार उनसे कहा, “क्यों उसने कौन सी बुराई की है? मैंने उसमें मृत्युदण्ड के योग्य कोई बात नहीं पाई! इसलिए मैं उसे पिटवाकर छोड़ देता हूँ।”
23 Kodwa baqinisa ngamazwi amakhulu, befuna ukuthi abethelwe; lamazwi abo lawabapristi abakhulu aphumelela.
२३परन्तु वे चिल्ला चिल्लाकर पीछे पड़ गए, कि वह क्रूस पर चढ़ाया जाए, और उनका चिल्लाना प्रबल हुआ।
24 UPilatu wasequma ukuthi kwenziwe isicelo sabo.
२४अतः पिलातुस ने आज्ञा दी, कि उनकी विनती के अनुसार किया जाए।
25 Wasebakhululela lowo ababemcelile owayephoselwe entolongweni ngenxa yomvukela lokubulala; kodwa uJesu wamnikela entandweni yabo.
२५और उसने उस मनुष्य को जो बलवे और हत्या के कारण बन्दीगृह में डाला गया था, और जिसे वे माँगते थे, छोड़ दिया; और यीशु को उनकी इच्छा के अनुसार सौंप दिया।
26 Kwathi sebemqhuba, babamba uSimoni othile umKurene owayevela emaphandleni, bamethesa isiphambano, ukuthi asithwale ngemva kukaJesu.
२६जब वे उसे लिए जा रहे थे, तो उन्होंने शमौन नाम एक कुरेनी को जो गाँव से आ रहा था, पकड़कर उस पर क्रूस को लाद दिया कि उसे यीशु के पीछे-पीछे ले चले।
27 Laselimlandela ixuku elikhulu labantu, labesifazana labo ababekhala bemlilela.
२७और लोगों की बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली: और बहुत सारी स्त्रियाँ भी, जो उसके लिये छाती-पीटती और विलाप करती थीं।
28 Kodwa uJesu ephendukela kubo wathi: Madodakazi eJerusalema, lingangikhaleli mina, kodwa zikhaleleni lina labantwana benu,
२८यीशु ने उनकी ओर फिरकर कहा, “हे यरूशलेम की पुत्रियों, मेरे लिये मत रोओ; परन्तु अपने और अपने बालकों के लिये रोओ।
29 ngoba khangelani, ziyeza insuku abazakutsho ngazo ukuthi: Zibusisiwe inyumba, lezizalo ezingazalanga, lamabele angamunyisanga.
२९क्योंकि वे दिन आते हैं, जिनमें लोग कहेंगे, ‘धन्य हैं वे जो बाँझ हैं, और वे गर्भ जो न जने और वे स्तन जिन्होंने दूध न पिलाया।’
30 Khona bezaqalisa ukuthi ezintabeni: Welani phezu kwethu; lemaqaqeni: Sisibekeleni.
३०उस समय ‘वे पहाड़ों से कहने लगेंगे, कि हम पर गिरो, और टीलों से कि हमें ढाँप लो।’
31 Ngoba uba besenza lezizinto esihlahleni esimanzi, kuzakwenzakalani kwesomileyo?
३१“क्योंकि जब वे हरे पेड़ के साथ ऐसा करते हैं, तो सूखे के साथ क्या कुछ न किया जाएगा?”
32 Kwaqhutshwa labanye abenzi bobubi ababili, ukuthi babulawe kanye laye.
३२वे और दो मनुष्यों को भी जो कुकर्मी थे उसके साथ मार डालने को ले चले।
33 Sebefikile endaweni ethiwa luKhakhayi, bambethela khona, labenzi bobubi, omunye ngakwesokunene, lomunye ngakwesokhohlo.
३३जब वे उस जगह जिसे खोपड़ी कहते हैं पहुँचे, तो उन्होंने वहाँ उसे और उन कुकर्मियों को भी एक को दाहिनी और दूसरे को बाईं और क्रूसों पर चढ़ाया।
34 UJesu wasesithi: Baba, bathethelele; ngoba kabakwazi abakwenzayo. Njalo babelana izembatho zakhe, benza inkatho yokuphosa.
३४तब यीशु ने कहा, “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहें हैं?” और उन्होंने चिट्ठियाँ डालकर उसके कपड़े बाँट लिए।
35 Labantu bema babukela. Lababusi kanye labo bamklolodela, besithi: Wasindisa abanye, kazisindise yena, uba yena enguKristu, okhethiweyo kaNkulunkulu.
३५लोग खड़े-खड़े देख रहे थे, और सरदार भी उपहास कर करके कहते थे, “इसने औरों को बचाया, यदि यह परमेश्वर का मसीह है, और उसका चुना हुआ है, तो अपने आपको बचा ले।”
36 Labebutho bamklolodela, beza kuye bamnika iviniga,
३६सिपाही भी पास आकर और सिरका देकर उसका उपहास करके कहते थे।
37 besithi: Uba wena uyiNkosi yamaJuda, zisindise wena.
३७“यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने आपको बचा!”
38 Kwakukhona lombhalo ngaphezu kwakhe kulotshiwe ngamabala esiGriki langesiRoma langesiHebheru othi: LO UYINKOSI YAMAJUDA.
३८और उसके ऊपर एक दोषपत्र भी लगा था: “यह यहूदियों का राजा है।”
39 Lomunye wabenzi bobubi ababelengisiwe wamthuka, esithi: Uba wena unguKristu, zisindise wena lathi.
३९जो कुकर्मी लटकाए गए थे, उनमें से एक ने उसकी निन्दा करके कहा, “क्या तू मसीह नहीं? तो फिर अपने आपको और हमें बचा!”
40 Kodwa omunye waphendula emkhuza, esithi: Wena kawumesabi yini uNkulunkulu, lokhu lawe ukulokhukulahlwa?
४०इस पर दूसरे ने उसे डाँटकर कहा, “क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दण्ड पा रहा है,
41 Thina kambe kusilungele, ngoba semukela okulingene ukwenza kwethu; kodwa lo kenzanga lutho olungafanelanga.
४१और हम तो न्यायानुसार दण्ड पा रहे हैं, क्योंकि हम अपने कामों का ठीक फल पा रहे हैं; पर इसने कोई अनुचित काम नहीं किया।”
42 Wasesithi kuJesu: Ungikhumbule, Nkosi, lapha ufika embusweni wakho.
४२तब उसने कहा, “हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए, तो मेरी सुधि लेना।”
43 UJesu wasesithi kuye: Ngiqinisile ngithi kuwe: Lamuhla uzakuba lami eParadise.
४३उसने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोकमें होगा।”
44 Kwakungaba lihola lesithupha, kwaba khona ubumnyama phezu komhlaba wonke kwaze kwaba lihola lesificamunwemunye,
४४और लगभग दोपहर से तीसरे पहर तक सारे देश में अंधियारा छाया रहा,
45 futhi ilanga lalifiphaziwe, leveyili lethempeli ladatshulwa phakathi.
४५और सूर्य का उजियाला जाता रहा, और मन्दिर का परदा बीच से फट गया,
46 UJesu wasememeza ngelizwi elikhulu esithi: Baba, ezandleni zakho ngibeka umoya wami; esetshilo lokhu waphefumula okokucina.
४६और यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ।” और यह कहकर प्राण छोड़ दिए।
47 Kwathi induna yekhulu isibonile okwenzekileyo, yamdumisa uNkulunkulu, isithi: Isibili lumuntu ubelungile.
४७सूबेदार ने, जो कुछ हुआ था देखकर परमेश्वर की बड़ाई की, और कहा, “निश्चय यह मनुष्य धर्मी था।”
48 Lamaxuku wonke ayebuthene ukubukela lokho, sebebonile izinto ezenzekileyo, babuyela betshaya izifuba zabo.
४८और भीड़ जो यह देखने को इकट्ठी हुई थी, इस घटना को देखकर छाती पीटती हुई लौट गई।
49 Bonke abazana laye, labesifazana ababemlandela bevela eGalili, bema khatshana, bebona lezizinto.
४९और उसके सब जान-पहचान, और जो स्त्रियाँ गलील से उसके साथ आई थीं, दूर खड़ी हुई यह सब देख रही थीं।
50 Njalo khangela, indoda ethiwa nguJosefa, ilunga lomphakathi, indoda elungileyo eqotho;
५०और वहाँ, यूसुफ नामक महासभा का एक सदस्य था, जो सज्जन और धर्मी पुरुष था।
51 yena wayengavumelananga lecebo lesenzo sabo; wayevela eArimathiya umuzi wamaJuda, laye ngokwakhe wayelindele umbuso kaNkulunkulu;
५१और उनके विचार और उनके इस काम से प्रसन्न न था; और वह यहूदियों के नगर अरिमतियाह का रहनेवाला और परमेश्वर के राज्य की प्रतीक्षा करनेवाला था।
52 lowo waya kuPilatu wacela isidumbu sikaJesu.
५२उसने पिलातुस के पास जाकर यीशु का शव माँगा,
53 Wasesethula wasigoqela ngelembu elicolekileyo, wasibeka engcwabeni elaligujwe edwaleni, lapho okwakungazanga kubekwe khona umuntu.
५३और उसे उतारकर मलमल की चादर में लपेटा, और एक कब्र में रखा, जो चट्टान में खोदी हुई थी; और उसमें कोई कभी न रखा गया था।
54 Kwakulusuku lwamalungiselelo, lesabatha laselisondela.
५४वह तैयारी का दिन था, और सब्त का दिन आरम्भ होने पर था।
55 Labesifazana, ababeze laye bevela eGalili, balandela, balibona ingcwaba, lokuthi isidumbu sibekwe njani.
५५और उन स्त्रियों ने जो उसके साथ गलील से आई थीं, पीछे-पीछे, जाकर उस कब्र को देखा और यह भी कि उसका शव किस रीति से रखा गया हैं।
56 Basebebuyela emuva balungisa amakha lamagcobo. Ngesabatha basebephumula njengokomlayo.
५६और लौटकर सुगन्धित वस्तुएँ और इत्र तैयार किया; और सब्त के दिन तो उन्होंने आज्ञा के अनुसार विश्राम किया।

< ULukha 23 >