< ULevi 18 >

1 INkosi yasikhuluma kuMozisi isithi:
याहवेह ने मोशेह को यह आदेश दिया,
2 Tshono ebantwaneni bakoIsrayeli uthi kubo: NgiyiNkosi uNkulunkulu wenu.
“इस्राएल वंशजों को यह संदेश दो, ‘मैं याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं.
3 Lingenzi njengokwemisebenzi yelizwe leGibhithe lapho elalihlala khona, lingenzi futhi njengokwemisebenzi yelizwe leKhanani engililetha kulo. Lingahambi ngemithetho yabo.
तुम मिस्र देश के कार्यों के अनुसार व्यवहार नहीं करोगे, जहां तुम रहा करते थे, और न ही कनान देश के कार्यों का, जहां मैं तुम्हें लिए जा रहा हूं; तुम उनकी विधियों का पालन नहीं करोगे.
4 Lizakwenza izahlulelo zami ligcine izimiso zami, ukuhamba kuzo. NgiyiNkosi uNkulunkulu wenu.
तुम मेरे नियमों का पालन करना, और मेरी विधियों का पालन करते हुए उनका अनुसरण करना. मैं याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं.
5 Ngakho lizagcina izimiso zami lezahlulelo zami; okuthi uba umuntu ezenza uzaphila ngazo. NgiyiNkosi.
तुम मेरे नियमों और विधियों का पालन करोगे; जो इनका अनुसरण करेगा, वह इनके कारण जीवित रहेगा; मैं ही वह याहवेह हूं.
6 Kakungasondeli lamuntu lakusiphi isihlobo senyama yakhe ukwembula ubunqunu baso. NgiyiNkosi.
“‘तुममें से कोई भी अपने कुटुंबी से संभोग न करे; मैं ही वह याहवेह हूं.
7 Ungembuli ubunqunu bukayihlo lobunqunu bukanyoko; ungunyoko, ungembuli ubunqunu bakhe.
“‘अपनी माता से संभोग करके तुम अपने पिता का अपमान न करना. वह तुम्हारी जन्म देनेवाली माता है; तुम उससे संभोग न करना.
8 Ungembuli ubunqunu bomkayihlo, buyibunqunu bukayihlo.
“‘तुम अपने पिता की पत्नी से संभोग न करना; यह तुम्हारे पिता का अपमान होगा.
9 Ubunqunu bukadadewenu, indodakazi kayihlo loba indodakazi kanyoko, ezelwe ekhaya loba ezelwe ngaphandle, ungembuli ubunqunu babo.
“‘तुम अपनी बहन से संभोग न करना, चाहे वह तुम्हारे पिता से पैदा हुई हो अथवा तुम्हारी माता से पैदा हुई हो, चाहे उसका पालन पोषण तुम्हारे साथ हुआ हो अथवा किसी अन्य परिवार में; तुम उनसे संभोग न करना.
10 Ungembuli ubunqunu bendodakazi yendodana yakho, loba bendodakazi yendodakazi yakho, ngoba bayibunqunu bakho.
“‘अपनी पोती अथवा अपनी नातिन से संभोग न करना, तुम उनसे संभोग न करना क्योंकि यह तुम्हारा स्वयं का ही अपमान होगा.
11 Ubunqunu bendodakazi yomkayihlo ezelwe nguyihlo, ingudadewenu, ungembuli ubunqunu bayo.
“‘तुम अपनी सौतेली माता की कन्या से संभोग न करना, तुम्हारे पिता से जन्मी कन्या से, वह तुम्हारी सौतेली बहन है, तुम उससे संभोग न करना.
12 Ungembuli ubunqunu bukadadewabo kayihlo, ngoba eyisihlobo sikayihlo.
“‘तुम अपने पिता की बहन से संभोग न करना; वह तुम्हारे पिता की कुटुंबी है.
13 Ungembuli ubunqunu bukadadewabo kanyoko, ngoba eyisihlobo sikanyoko.
“‘तुम अपनी मौसी से संभोग न करना क्योंकि वह तुम्हारी माता की कुटुंबी है.
14 Ungembuli ubunqunu bomfowabo kayihlo; ungasondeli kumkakhe, ngoba enguyihlokazi.
“‘तुम अपने पिता के भाई का अपमान उसकी पत्नी से संभोग करने के द्वारा न करना, न इसका प्रयास ही करना, वह तुम्हारी चाची है.
15 Ungembuli ubunqunu bukamalokozana; ungumkandodana yakho, ungembuli ubunqunu bakhe.
“‘तुम अपनी बहू से संभोग न करना; वह तुम्हारे पुत्र की पत्नी है, तुम उससे संभोग न करना.
16 Ungembuli ubunqunu bomkamfowenu, buyibunqunu bomfowenu.
“‘तुम अपने भाई की पत्नी से संभोग न करना; यह तुम्हारे भाई का अपमान होगा.
17 Ungembuli ubunqunu bowesifazana lobendodakazi yakhe; ungathathi indodakazi yendodana yakhe loba indodakazi yendodakazi yakhe, ukwembula ubunqunu bayo; bayizihlobo; kuyinkohlakalo.
“‘तुम किसी महिला और उसकी पुत्री से भी संभोग न करना और न ही उसके पुत्र की कन्या से और न ही उसकी पुत्री की कन्या से संभोग करना; वे कुटुंबी हैं. यह व्यभिचार है.
18 Ungathathi owesifazana kanye lodadewabo ukumhlupha, ukwembula ubunqunu bakhe kanye laye empilweni yakhe.
“‘तुम अपनी पत्नी की बहन से विवाह न करना, जब तक तुम्हारी पत्नी जीवित है, तुम उससे संभोग न करना.
19 Ungasondeli kowesifazana ekwehlukanisweni kokungcola kwakhe ukwembula ubunqunu bakhe.
“‘तुम किसी महिला के मासिक स्राव की अशुद्धता के काल में संभोग के उद्देश्य से न जाना.
20 Ungalali lomkamakhelwane wakho ukungcola ngaye.
“‘तुम अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ संभोग करके उसके साथ स्वयं को भ्रष्‍ट न करना.
21 Unganiki okwenzalo yakho ukuthi ukudabulisele kuMoleki; ungangcolisi ibizo likaNkulunkulu wakho. NgiyiNkosi.
“‘तुम अपनी संतानों में से किसी को भी मोलेख को भेंट न करना और न ही अपने परमेश्वर के नाम को कलंकित करना; मैं ही वह याहवेह हूं.
22 Ungalali lowesilisa njengokulala lowesifazana; kuyisinengiso.
“‘तुम स्त्री से संभोग करने के समान किसी पुरुष से संभोग न करना; यह एक घृणित कार्य है.
23 Ungalali laloba yiyiphi inyamazana ukungcola ngayo; futhi owesifazana angemi phambi kwenyamazana ukulala layo; kuyingxube elihlazo.
“‘तुम किसी पशु से भी संभोग करके स्वयं को भ्रष्‍ट न करना और न ही कोई स्त्री संभोग के उद्देश्य से किसी पशु के सम्मुख जाए; यह अनर्थ है.
24 Lingazingcolisi langenye yalezizinto, ngoba ngazo zonke lezizinto izizwe ziyangcoliswa engizixotsha phambi kwenu.
“‘इन कार्यों में से किसी भी कार्य को करने के द्वारा तुम स्वयं को भ्रष्‍ट न करना; क्योंकि इन्हीं कार्यों के कारण सभी जनता ने, जिन्हें मैं तुम्हारे सामने से खदेड़ने पर हूं, स्वयं को भ्रष्‍ट कर लिया है.
25 Ngalokho ilizwe lingcolile; ngakho ngiphindisela ububi balo phezu kwalo, lelizwe liyabahlanza abahlali balo.
क्योंकि देश भ्रष्‍ट हो गया है, इसलिये मैं इसकी दण्डाज्ञा इस पर ले आया और देश ने इसके निवासियों को निकाल फेंका.
26 Ngakho lina lizagcina izimiso zami lezahlulelo zami, lingenzi okwazo zonke lezizinengiso; owokuzalwa elizweni loba owemzini ohlala njengowezizwe phakathi kwenu.
किंतु तुम मेरी विधियों और नियमों का पालन करना और ये घृणित कार्य न करना, न तो स्वदेशी और न ही तुम्हारे बीच रह रहे विदेशी, जो तुम्हारे बीच में रहते हैं;
27 Ngoba zonke lezizinengiso bazenza abantu balelolizwe ababekhona ngaphambi kwenu, ngakho ilizwe langcola.
क्योंकि तुम्हारे सामने इस देश के निवासियों ने ये समस्त घृणित कार्य किए हैं, और देश भ्रष्‍ट हो गया है;
28 Ukuze ilizwe lingalihlanzi lapho lilingcolisa, njengalokhu lahlanza isizwe esasikhona ngaphambi kwenu.
ऐसा न हो कि तुम इसे भ्रष्‍ट कर दो और यह तुम्हें निकाल फेंके, जिस प्रकार इसने उस जनता को निकाल फेंका था, जो तुम्हारे सामने था.
29 Ngoba wonke owenza okwalezizinengiso, imiphefumulo ekwenzayo izaqunywa isuke ebantwini bayo.
“‘यदि कोई इन घृणित कार्यों में से कोई भी कार्य करता है, तो उन्हें जो ऐसा करते हैं, प्रजा से बाहर कर दिया जाए.
30 Ngakho lizagcina umlayo wami, ukuze lingenzi okwalezozimiso eziyisinengiso ezenziwa ngaphambi kwenu, ukuthi lingazingcolisi ngazo. NgiyiNkosi uNkulunkulu wenu.
तब तुम मेरे आदेश का पालन करो कि तुम किसी भी घिनौनी रीति का पालन न करो, जिनका पालन तुम्हारे सामने होता रहा था, कि तुम उनसे स्वयं को अशुद्ध न कर बैठो; मैं ही वह याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.’”

< ULevi 18 >