< UJobe 37 >
1 Langenxa yalokho inhliziyo yami iyathuthumela, yeqe endaweni yayo.
१“फिर इस बात पर भी मेरा हृदय काँपता है, और अपने स्थान से उछल पड़ता है।
2 Zwana lokuzwa umdumo welizwi lakhe, lomsindo ophuma emlonyeni wakhe.
२उसके बोलने का शब्द तो सुनो, और उस शब्द को जो उसके मुँह से निकलता है सुनो।
3 Uyakukhulula ngaphansi kwamazulu wonke, lokukhanya kwakhe kuze kube semikhawulweni yomhlaba.
३वह उसको सारे आकाश के तले, और अपनी बिजली को पृथ्वी की छोर तक भेजता है।
4 Emva kwalokho kubhonga ilizwi, uyaduma ngelizwi lokuphakama kwakhe, angakunqandi lapho kuzwakala ilizwi lakhe.
४उसके पीछे गरजने का शब्द होता है; वह अपने प्रतापी शब्द से गरजता है, और जब उसका शब्द सुनाई देता है तब बिजली लगातार चमकने लगती है।
5 UNkulunkulu uyaduma ngelizwi lakhe ngokumangalisayo kakhulu, wenza izinto ezinkulu, esingeziqedisise.
५परमेश्वर गरजकर अपना शब्द अद्भुत रीति से सुनाता है, और बड़े-बड़े काम करता है जिनको हम नहीं समझते।
6 Ngoba kuliqhwa elikhithikileyo uthi: Woba semhlabeni; lakuzihlambo zezulu, lakuzihlambo zezulu elikhulu lamandla akhe.
६वह तो हिम से कहता है, पृथ्वी पर गिर, और इसी प्रकार मेंह को भी और मूसलाधार वर्षा को भी ऐसी ही आज्ञा देता है।
7 Uyanamathelisa isandla somuntu wonke, ukuze bazi bonke abantu bomsebenzi wakhe.
७वह सब मनुष्यों के हाथ पर मुहर कर देता है, जिससे उसके बनाए हुए सब मनुष्य उसको पहचानें।
8 Inyamazana ziyangena emihomeni yazo, zihlale ezikhundleni zazo.
८तब वन पशु गुफाओं में घुस जाते, और अपनी-अपनी माँदों में रहते हैं।
9 Isivunguzane siphuma ekamelweni leningizimu, lomqando emimoyeni yenyakatho.
९दक्षिण दिशा से बवण्डर और उत्तर दिशा से जाड़ा आता है।
10 Ngomoya kaNkulunkulu kunikwa ungqwaqwane, lamanzi abanzi abe yilitshe.
१०परमेश्वर की श्वास की फूँक से बर्फ पड़ता है, तब जलाशयों का पाट जम जाता है।
11 Njalo uthwalisa amayezi ngobumanzi, ahlakaze iyezi lokukhanya kwakhe.
११फिर वह घटाओं को भाप से लादता, और अपनी बिजली से भरे हुए उजियाले का बादल दूर तक फैलाता है।
12 Njalo lona liyajikajika liphenduka ngokuqondisa kwakhe, ukuze enze konke awalaye khona, ebusweni bomhlaba emhlabathini.
१२वे उसकी बुद्धि की युक्ति से इधर-उधर फिराए जाते हैं, इसलिए कि जो आज्ञा वह उनको दे, उसी को वे बसाई हुई पृथ्वी के ऊपर पूरी करें।
13 Loba ngoswazi, loba ngomhlaba wakhe, loba ngomusa, uyakufikisa.
१३चाहे ताड़ना देने के लिये, चाहे अपनी पृथ्वी की भलाई के लिये या मनुष्यों पर करुणा करने के लिये वह उसे भेजे।
14 Beka indlebe kukho, Jobe; mana, unanzelele imisebenzi emangalisayo kaNkulunkulu.
१४“हे अय्यूब! इस पर कान लगा और सुन ले; चुपचाप खड़ा रह, और परमेश्वर के आश्चर्यकर्मों का विचार कर।
15 Uyazi yini ukuthi uNkulunkulu uwalungisa nini, enze ukukhanya kwamayezi akhe kukhanye?
१५क्या तू जानता है, कि परमेश्वर क्यों अपने बादलों को आज्ञा देता, और अपने बादल की बिजली को चमकाता है?
16 Uyazi yini ukulengiswa kwamayezi, izimangaliso zopheleleyo elwazini?
१६क्या तू घटाओं का तौलना, या सर्वज्ञानी के आश्चर्यकर्मों को जानता है?
17 Ukuthi izigqoko zakho zikhudumala njani, ekuthuliseni umhlaba ngomoya weningizimu?
१७जब पृथ्वी पर दक्षिणी हवा ही के कारण से सन्नाटा रहता है तब तेरे वस्त्र गर्म हो जाते हैं?
18 Uwendlalile yini amayezi kanye laye, aqine njengesibuko esibunjiweyo ngokuncibilikisa?
१८फिर क्या तू उसके साथ आकाशमण्डल को तान सकता है, जो ढाले हुए दर्पण के तुल्य दृढ़ है?
19 Sifundise ukuthi sizakuthini kuye; singeke silungise lutho ngenxa yomnyama.
१९तू हमें यह सिखा कि उससे क्या कहना चाहिये? क्योंकि हम अंधियारे के कारण अपना व्याख्यान ठीक नहीं रच सकते।
20 Kungalandiswa kuye yini ukuthi ngiyakhuluma? Uba umuntu engakhuluma, isibili uzaginywa.
२०क्या उसको बताया जाए कि मैं बोलना चाहता हूँ? क्या कोई अपना सत्यानाश चाहता है?
21 Khathesi-ke kabakuboni ukukhanya okubenyezelayo okusemayezini, lapho umoya udlula uwahlambulula.
२१“अभी तो आकाशमण्डल में का बड़ा प्रकाश देखा नहीं जाता जब वायु चलकर उसको शुद्ध करती है।
22 Igolide livela enyakatho. KuNkulunkulu kulobukhosi obesabekayo.
२२उत्तर दिशा से सुनहरी ज्योति आती है परमेश्वर भययोग्य तेज से विभूषित है।
23 USomandla singemfumane; uphakeme ngamandla, langokwahlulela, njalo mkhulu ngokulunga; kacindezeli.
२३सर्वशक्तिमान परमेश्वर जो अति सामर्थी है, और जिसका भेद हम पा नहीं सकते, वह न्याय और पूर्ण धार्मिकता को छोड़ अत्याचार नहीं कर सकता।
24 Ngakho abantu bayamesaba; kanaki wonke owabahlakaniphileyo ngenhliziyo.
२४इसी कारण सज्जन उसका भय मानते हैं, और जो अपनी दृष्टि में बुद्धिमान हैं, उन पर वह दृष्टि नहीं करता।”