< UGenesisi 26 >
1 Kwasekusiba khona indlala elizweni, ngaphandle kwendlala yakuqala eyayikhona ensukwini zikaAbrahama. UIsaka wasesiya kuAbhimeleki inkosi yamaFilisti, eGerari.
१उस देश में अकाल पड़ा, वह उस पहले अकाल से अलग था जो अब्राहम के दिनों में पड़ा था। इसलिए इसहाक गरार को पलिश्तियों के राजा अबीमेलेक के पास गया।
2 INkosi yasibonakala kuye, yathi: Ungehleli eGibhithe, hlala elizweni engizakutshela lona;
२वहाँ यहोवा ने उसको दर्शन देकर कहा, “मिस्र में मत जा; जो देश मैं तुझे बताऊँ उसी में रह।
3 hlala njengowezizwe kulelilizwe, futhi ngizakuba lawe ngikubusise; ngoba ngizanika wena lenzalo yakho wonke lamazwe, ngiqinise isifungo engasifunga kuAbrahama uyihlo.
३तू इसी देश में रह, और मैं तेरे संग रहूँगा, और तुझे आशीष दूँगा; और ये सब देश मैं तुझको, और तेरे वंश को दूँगा; और जो शपथ मैंने तेरे पिता अब्राहम से खाई थी, उसे मैं पूरी करूँगा।
4 Ngizakwandisa inzalo yakho njengenkanyezi zamazulu, ngizanika inzalo yakho lamazwe wonke; lenzalweni yakho zizabusiswa izizwe zonke zomhlaba;
४और मैं तेरे वंश को आकाश के तारागण के समान करूँगा; और मैं तेरे वंश को ये सब देश दूँगा, और पृथ्वी की सारी जातियाँ तेरे वंश के कारण अपने को धन्य मानेंगी।
5 ngalokhu ukuthi uAbrahama walalela ilizwi lami, wagcina ukulaya kwami, imilayo yami, izimiso zami lemithetho yami.
५क्योंकि अब्राहम ने मेरी मानी, और जो मैंने उसे सौंपा था उसको और मेरी आज्ञाओं, विधियों और व्यवस्था का पालन किया।”
6 UIsaka wahlala-ke eGerari.
६इसलिए इसहाक गरार में रह गया।
7 Amadoda aleyondawo asebuza ngomkakhe. Wasesithi: Ungudadewethu; ngoba wesaba ukuthi: Umkami. Hlezi amadoda aleyondawo angibulale ngenxa kaRebeka, ngoba wayekhangeleka kuhle.
७जब उस स्थान के लोगों ने उसकी पत्नी के विषय में पूछा, तब उसने यह सोचकर कि यदि मैं उसको अपनी पत्नी कहूँ, तो यहाँ के लोग रिबका के कारण जो परम सुन्दरी है मुझ को मार डालेंगे, उत्तर दिया, “वह तो मेरी बहन है।”
8 Kwasekusithi esehlale khona isikhathi eside, uAbhimeleki inkosi yamaFilisti walunguza phansi ngewindi, wabona, khangela-ke, uIsaka wayedlala loRebeka umkakhe.
८जब उसको वहाँ रहते बहुत दिन बीत गए, तब एक दिन पलिश्तियों के राजा अबीमेलेक ने खिड़की में से झाँककर क्या देखा कि इसहाक अपनी पत्नी रिबका के साथ क्रीड़ा कर रहा है।
9 UAbhimeleki wasembiza uIsaka, wathi: Isibili, khangela, ungumkakho; utsho ngani ukuthi: Ungudadewethu? UIsaka wasesithi kuye: Ngoba ngathi, hlezi ngife ngenxa yakhe.
९तब अबीमेलेक ने इसहाक को बुलवाकर कहा, “वह तो निश्चय तेरी पत्नी है; फिर तूने क्यों उसको अपनी बहन कहा?” इसहाक ने उत्तर दिया, “मैंने सोचा था, कि ऐसा न हो कि उसके कारण मेरी मृत्यु हो।”
10 UAbhimeleki wasesithi: Kuyini lokhu okwenze kithi? Bekulula ukuthi omunye wabantu alale lomkakho; ubususibeka icala.
१०अबीमेलेक ने कहा, “तूने हम से यह क्या किया? ऐसे तो प्रजा में से कोई तेरी पत्नी के साथ सहज से कुकर्म कर सकता, और तू हमको पाप में फँसाता।”
11 UAbhimeleki waselaya wonke umuntu, esithi: Othinta lindoda lomkayo uzabulawa isibili.
११इसलिए अबीमेलेक ने अपनी सारी प्रजा को आज्ञा दी, “जो कोई उस पुरुष को या उस स्त्री को छूएगा, वह निश्चय मार डाला जाएगा।”
12 UIsaka wasehlanyela kulelolizwe, wathola ngalowomnyaka okuphindwe kalikhulu; iNkosi yasimbusisa.
१२फिर इसहाक ने उस देश में जोता बोया, और उसी वर्ष में सौ गुणा फल पाया; और यहोवा ने उसको आशीष दी,
13 Lowomuntu waba mkhulu, waqhubeqhubeka waba mkhulu waze waba mkhulu kakhulu.
१३और वह बढ़ा और उसकी उन्नति होती चली गई, यहाँ तक कि वह बहुत धनी पुरुष हो गया।
14 Njalo wayelemfuyo yezimvu lemfuyo yezinkomo lenceku ezinengi; ngakho amaFilisti aba lomhawu ngaye.
१४जब उसके भेड़-बकरी, गाय-बैल, और बहुत से दास-दासियाँ हुईं, तब पलिश्ती उससे डाह करने लगे।
15 Lemithombo yonke izinceku zikayise ezaziyigebhile ensukwini zikaAbrahama uyise, amaFilisti ayeyivalile, ayigcwalisa ngenhlabathi.
१५इसलिए जितने कुओं को उसके पिता अब्राहम के दासों ने अब्राहम के जीते जी खोदा था, उनको पलिश्तियों ने मिट्टी से भर दिया।
16 UAbhimeleki wasesithi kuIsaka: Suka kithi, ngoba ulamandla kakhulu kulathi.
१६तब अबीमेलेक ने इसहाक से कहा, “हमारे पास से चला जा; क्योंकि तू हम से बहुत सामर्थी हो गया है।”
17 UIsaka wasesuka lapho, wamisa inkamba esigodini seGerari, wahlala khona.
१७अतः इसहाक वहाँ से चला गया, और गरार की घाटी में अपना तम्बू खड़ा करके वहाँ रहने लगा।
18 UIsaka wabuya waphanda imithombo yamanzi ababeyigebhile ensukwini zikaAbrahama uyise, ngoba amaFilisti ayeyivalile emva kokufa kukaAbrahama. Wayibiza amabizo ngamabizo uyise ayewabizile.
१८तब जो कुएँ उसके पिता अब्राहम के दिनों में खोदे गए थे, और अब्राहम के मरने के पीछे पलिश्तियों ने भर दिए थे, उनको इसहाक ने फिर से खुदवाया; और उनके वे ही नाम रखे, जो उसके पिता ने रखे थे।
19 Izinceku zikaIsaka zasezigebha esihotsheni, zathola khona umthombo wamanzi agobhozayo.
१९फिर इसहाक के दासों को घाटी में खोदते-खोदते बहते जल का एक सोता मिला।
20 Njalo abelusi beGerari babangisana labelusi bakaIsaka, besithi: Amanzi ngawethu. Ngakho wabiza ibizo lomthombo iEseki, ngoba baphikisana laye.
२०तब गरार के चरवाहों ने इसहाक के चरवाहों से झगड़ा किया, और कहा, “यह जल हमारा है।” इसलिए उसने उस कुएँ का नाम एसेक रखा; क्योंकि वे उससे झगड़े थे।
21 Zasezigebha omunye umthombo, lalowo-ke bawubanga. Wasebiza ibizo lawo iSitina.
२१फिर उन्होंने दूसरा कुआँ खोदा; और उन्होंने उसके लिये भी झगड़ा किया, इसलिए उसने उसका नाम सित्ना रखा।
22 Waseqhubeka wasuka lapho, wagebha omunye umthombo, kodwa lowo kabawubanganga. Wasewubiza ibizo lawo iRehobothi, wathi: Ngoba iNkosi isisenzele indawo, futhi sizakuba lesithelo elizweni.
२२तब उसने वहाँ से निकलकर एक और कुआँ खुदवाया; और उसके लिये उन्होंने झगड़ा न किया; इसलिए उसने उसका नाम यह कहकर रहोबोत रखा, “अब तो यहोवा ने हमारे लिये बहुत स्थान दिया है, और हम इस देश में फूले-फलेंगे।”
23 Wasesenyuka lapho waya eBherishebha.
२३वहाँ से वह बेर्शेबा को गया।
24 INkosi yasibonakala kuye ngalobobusuku yathi: NginguNkulunkulu kaAbrahama uyihlo. Ungesabi ngoba ngilawe, ngizakubusisa ngiyandise inzalo yakho ngenxa kaAbrahama inceku yami.
२४और उसी दिन यहोवा ने रात को उसे दर्शन देकर कहा, “मैं तेरे पिता अब्राहम का परमेश्वर हूँ; मत डर, क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ, और अपने दास अब्राहम के कारण तुझे आशीष दूँगा, और तेरा वंश बढ़ाऊँगा।”
25 Wasesakha khona ilathi, wabiza ebizweni leNkosi, wamisa khona ithente lakhe, lenceku zikaIsaka zagebha khona umthombo.
२५तब उसने वहाँ एक वेदी बनाई, और यहोवा से प्रार्थना की, और अपना तम्बू वहीं खड़ा किया; और वहाँ इसहाक के दासों ने एक कुआँ खोदा।
26 UAbhimeleki wasesiya kuye evela eGerari loAhuzathi umngane wakhe loFikoli induna yebutho lakhe.
२६तब अबीमेलेक अपने सलाहकार अहुज्जत, और अपने सेनापति पीकोल को संग लेकर, गरार से उसके पास गया।
27 UIsaka wasesithi kubo: Lizeleni kimi, lokhu liyangizonda, lingixotshile kini?
२७इसहाक ने उनसे कहा, “तुम ने मुझसे बैर करके अपने बीच से निकाल दिया था, अब मेरे पास क्यों आए हो?”
28 Basebesithi: Sesibonile lokubona ukuthi iNkosi ilawe. Ngakho sathi: Ake kube khona isifungo phakathi kwethu, phakathi kwethu lawe, asenze isivumelwano lawe,
२८उन्होंने कहा, “हमने तो प्रत्यक्ष देखा है, कि यहोवा तेरे साथ रहता है; इसलिए हमने सोचा, कि तू तो यहोवा की ओर से धन्य है, अतः हमारे तेरे बीच में शपथ खाई जाए, और हम तुझ से इस विषय की वाचा बन्धाएँ;
29 sokuthi ungasenzeli okubi, njengoba singakuthintanga, njengoba sikwenzele okuhle kuphela, sakuyekela wahamba ngokuthula; wena khathesi ungobusisiweyo weNkosi.
२९कि जैसे हमने तुझे नहीं छुआ, वरन् तेरे साथ केवल भलाई ही की है, और तुझको कुशल क्षेम से विदा किया, उसके अनुसार तू भी हम से कोई बुराई न करेगा।”
30 Wasebenzela idili, basebesidla banatha.
३०तब उसने उनको भोज दिया, और उन्होंने खाया-पिया।
31 Basebevuka ekuseni kakhulu, bafungisana omunye komunye; uIsaka wasebayekela bahamba, basuka kuye ngokuthula.
३१सवेरे उन सभी ने तड़के उठकर आपस में शपथ खाई; तब इसहाक ने उनको विदा किया, और वे कुशल क्षेम से उसके पास से चले गए।
32 Kwasekusithi ngalolosuku izinceku zikaIsaka zafika, zambikela mayelana lomthombo ezaziwugebhile, zathi kuye: Sithole amanzi.
३२उसी दिन इसहाक के दासों ने आकर अपने उस खोदे हुए कुएँ का वृत्तान्त सुनाकर कहा, “हमको जल का एक सोता मिला है।”
33 Wawubiza ngokuthi yiShebha; ngakho ibizo lomuzi liyiBherishebha kuze kube lamuhla.
३३तब उसने उसका नाम शिबा रखा; इसी कारण उस नगर का नाम आज तक बेर्शेबा पड़ा है।
34 Kwasekusithi uEsawu eseleminyaka engamatshumi amane wathatha umfazi uJudithi indodakazi kaBeri umHethi, loBasemathi indodakazi kaEloni umHethi.
३४जब एसाव चालीस वर्ष का हुआ, तब उसने हित्ती बेरी की बेटी यहूदीत, और हित्ती एलोन की बेटी बासमत को ब्याह लिया;
35 Lalaba baba lusizi lwawo umoya kuIsaka loRebeka.
३५और इन स्त्रियों के कारण इसहाक और रिबका के मन को खेद हुआ।