< U-Esta 8 >

1 Ngalolosuku inkosi uAhasuwerusi yanika uEsta indlovukazi indlu kaHamani isitha samaJuda. UModekhayi wasesiza phambi kwenkosi ngoba uEsta wayeselandisile ukuthi wayeyini kuye.
उसी दिन राजा अहषवेरोष ने यहूदियों के शत्रु हामान की संपूर्ण संपत्ति रानी एस्तेर के नाम कर दी. मोरदकय को राजा के सामने लाया गया, क्योंकि एस्तेर ने मोरदकय से अपने संबंध स्पष्ट कर दिए थे.
2 Inkosi yasikhupha indandatho yophawu lwayo eyayiyithathele uHamani, yayinika uModekhayi. UEsta wasebeka uModekhayi phezu kwendlu kaHamani.
राजा ने हामान से ली गयी राजकीय अंगूठी अपनी उंगली से उतारकर मोरदकय को सौंप दी. एस्तेर ने मोरदकय को हामान की संपत्ति का अधिकारी नियुक्त दिया.
3 UEsta wasebuya ekhuluma phambi kwenkosi, wawa phambi kwenyawo zayo wakhala inyembezi wayincenga ukuthi isuse ububi bukaHamani umAgagi, logobe lwakhe ayelucebe ngamaJuda.
इसके बाद एस्तेर फिर राजा से बोली. और राजा के चरणों पर जा गिरी तथा रोते हुए उसने राजा से निवेदन किया, कि वह अगागी और हामान की दुष्ट योजना को खत्म कर दें, उस षड़्‍यंत्र को, जो उसने यहूदियों के विरुद्ध रचा था.
4 Inkosi yasiselulela intonga yobukhosi yegolide kuEsta. UEsta wasesukuma wema phambi kwenkosi,
राजा ने अपना स्वर्ण राजदंड एस्तेर की ओर बढ़ाया. यह देख एस्तेर उठकर राजा के सामने खड़ी हो गई.
5 wasesithi: Uba kukuhle enkosini, uba-ke ngithole umusa phambi kwayo, lodaba lulungile phambi kwenkosi, lami ngilungile emehlweni ayo, kakubhalwe ukubuyisela emuva izincwadi, ugobe lukaHamani indodana kaHamedatha umAgagi, ayelubhalele ukubhubhisa amaJuda asezabelweni zonke zenkosi.
उसने राजा से आग्रह किया, “यदि यह राजा की दृष्टि में संतोषप्रद है, यदि मुझ पर आपकी कृपादृष्टि हुई है, यह विषय राजा की दृष्टि में ठीक है तथा मैं महाराज की दृष्टि में उत्तम हूं, तो अगागी हम्मेदाथा के पुत्र हामान द्वारा रचे पत्रों को, जिसमें उसने उन सभी यहूदियों को जो राजा के सारे साम्राज्य में बसे हुए हैं, नष्ट करने के लिए लिखा था, रद्द करने के लिए चिट्ठियां लिखी जाएं
6 Ngoba ngingaba lakho njani ukubona ububi obuzathola isizwe sakithi? Kumbe ngingaba lakho njani ukubona ukubhujiswa kwezihlobo zami?
क्योंकि अपने सजातियों पर आ पड़े संकट को देखते हुए मैं कैसे सह सकती हूं, मैं अपने परिवार के विनाश को देखते हुए कैसे सहन कर सकती हूं?”
7 Inkosi uAhasuwerusi yasisithi kuEsta indlovukazi lakuModekhayi umJuda: Khangelani, indlu kaHamani ngiyinike uEsta, yena-ke bamlengise egodweni, ngenxa yokuthi welulela isandla sakhe kumaJuda.
तब राजा ने रानी एस्तेर तथा यहूदी मोरदकय से कहा, “मैंने हामान की संपत्ति एस्तेर के नाम कर दी है, हामान को उन्होंने मृत्यु दंड पर लटका दिया है, क्योंकि उसने यहूदियों के विरुद्ध हाथ उठाया था.
8 Ngakho lina bhalelani amaJuda ebizweni lenkosi, njengokuhle emehlweni enu, likunameke ngophawu lwendandatho yenkosi, ngoba umbhalo obhalwe ngebizo lenkosi wananyekwa ngophawu lwendandatho yenkosi, kakho ongawubuyisela emuva.
मोरदकय, अब तुम राजा की ओर से जैसा भी भला समझो, यहूदियों को संबोधित राजाज्ञा लिखो और उस पर राजा की राजमुद्रा मुद्रित लगा दो; क्योंकि वह राजाज्ञा, जिस पर राजा की राजमुद्रा की मोहर लगी हुई होती है, बदली नहीं जा सकती.”
9 Kwasekubizwa ababhali benkosi ngalesosikhathi ngenyanga yesithathu, eyinyanga uSivani, ngolwamatshumi amabili lantathu lwayo; kwasekubhalwa njengakho konke uModekhayi akulaya kumaJuda, lezikhulwini lakubabusi lakuziphathamandla zezabelo ezisukela eIndiya kuze kufike eEthiyophiya, izabelo ezilikhulu lamatshumi amabili lesikhombisa, isabelo lesabelo njengokombhalo waso, lesizwe ngesizwe njengokolimi lwaso, lakumaJuda njengokombhalo wawo lanjengokolimi lwawo.
यह तृतीय माह अर्थात् सिवान की तेईसवीं तिथि थी. राजा के सचिवों को बुलवाया गया. उन्होंने समस्त 127 राज्यों में, जो हिंद से कूश तक फैले थे, उनमें निवास कर रहे यहूदियों, वहां नियुक्त राज्यपालों, उपराज्यपालों, हाकिमों को संबोधित मोरदकय के आदेश की चिट्ठियां उन राज्यों की अक्षरों एवं भाषाओं में लिख दी गई.
10 Wasebhala ebizweni lenkosi uAhasuwerusi, wanameka ngophawu lwendandatho yenkosi, wathumela izincwadi ngesandla sezigijimi ezigade amabhiza, ezigade amabhiza alejubane awesikhosini, amabhizakazi amatsha.
मोरदकय ने यह आज्ञा राजा अहषवेरोष की ओर से लिखकर उस पर अंगूठी की मुहर लगा दी तथा ये चिट्ठी घोड़े पर सवार संदेशवाहकों के द्वारा भेज दी गई. ये सभी घोड़े उच्च कोटि के राजकीय सुरक्षा के घोड़े थे.
11 Ukuthi inkosi yavumela amaJuda ayesemzini ngomuzi wonke ukuthi ahlangane amele impilo yawo ukubhubhisa abulale aqede wonke amandla abantu lesabelo abawahlaseleyo, abantwanyana labesifazana, lokuphanga impango yabo,
इन चिट्ठियों के द्वारा राजा ने उन यहूदियों को, जो साम्राज्य के हर एक नगर में रहते थे, यह अनुमति प्रदान कर दी थी, कि वे एकत्र होकर अपने प्राणों की रक्षा के उपक्रम में किसी भी समुदाय वा राज्य की सशस्त्र सेना को, जो उन पर, उनकी स्त्रियों तथा बालकों पर आक्रमण करें, उनको घात और नष्ट करें, एवं उनकी संपत्ति को लूट लें और उनका अस्तित्व ही मिटा दें.
12 ngasuku lunye kuzo zonke izabelo zenkosi uAhasuwerusi, ngolwetshumi lantathu lwenyanga yetshumi lambili, eyinyanga uAdari.
यह राजा अहषवेरोष के अखिल साम्राज्य के समस्त राज्यों में एक ही दिन-बारहवें महीना अदार की तेरहवीं तिथि पर किया जाए.
13 Ikhophi yombhalo yomthetho ozamiswa kuso sonke isabelo ngesabelo yayisobala kubo bonke abantu, ukuthi amaJuda azilungisele lolusuku ukuziphindiselela ezitheni zawo.
इस पत्र की एक प्रति राजा के आदेश के साथ हर प्रांत को भेजी जानी थी. यह एक नियम बन गया. हर प्रांत में इसे नियम के रूप में ले लिया. राज्य में रहनेवाली प्रत्येक जाति के लोगों के बीच इसका प्रचार किया गया. उन्होंने ऐसा इसलिये किया जिससे उस विशेष दिन के लिये यहूदी तैयार हो जायें जब यहूदियों को अपने शत्रुओं से बदला लेने की अनुमति दे दी जाएगी.
14 Izigijimi zigade amabhiza esikhosini alejubane zaphuma, ziphangisiswa zicindezelwa yilizwi lenkosi, lomthetho wanikwa eShushani isigodlo.
राजा की आज्ञा के कारण संदेशवाहक राजकीय घोड़ों पर तुरंत, द्रुत गति से निकल गए. राजधानी शूशन नगर में राजाज्ञा भेज दी गई थी.
15 UModekhayi wasephuma phambi kwenkosi ekusembatho sobukhosi sobuluhlaza okwesibhakabhaka lesimhlophe, lomqhele omkhulu wegolide, lesembatho selembu elicolekileyo kakhulu leliyibubende. Umuzi weShushani wasuthokoza wathaba.
मोरदकय नीले और सफेद राजकीय वस्त्र धारण हुए, एक गोलाकार स्वर्ण मुकुट धारण किए हुए, तथा उत्कृष्ट मलमल का बैंगनी राजसी पोशाक धारण हुए राजा के उपस्थिति से निकलकर बाहर नगर में आ गया. संपूर्ण राजधानी शूशन नगर के लोग उल्लास से भरकर जयघोष कर रहे थे,
16 AmaJuda ayelokukhanya lentokozo lenjabulo lodumo.
क्योंकि इस समय समस्त यहूदी इस सम्मान के कारण विमुक्ति एवं उल्लास में मगन हो चुके थे.
17 Lakuso sonke isabelo ngesabelo lakuwo wonke umuzi ngomuzi endaweni lapho ilizwi lenkosi lomthetho wayo okwafika khona amaJuda aba lentokozo, lenjabulo, idili, losuku oluhle. Labanengi babantu belizwe baba ngamaJuda, ngoba ukwesaba amaJuda kwabehlela.
यहीं नहीं, हर एक राज्य के हर एक नगर में जैसे जैसे राजा की राजाज्ञा तथा उसका आदेश चिट्ठियां पहुंच गयी, यहूदियों में हर्ष तथा उल्लास फैलता चला गया, एक उत्सव तथा महोत्सव जैसे. इस अवसर पर जनसाधारण पर यहूदियों का आतंक ऐसा गहन हो गया कि राज्यों में अनेकों ने यहूदी मत अंगीकार कर लिया.

< U-Esta 8 >