< 2 Imilando 32 >
1 Emva kwalezizenzo zobuqotho uSenakheribi inkosi yeAsiriya wafika wangena koJuda, wamisa inkamba maqondana lemizi ebiyelweyo eqonde ukuzifohlelela yona.
पूरी विश्वासयोग्यता में हुए इन कामों के पूरा होने पर अश्शूर के राजा सेनहेरीब ने यहूदिया पर हमला कर दिया और उसने गढ़ नगरों को घेर लिया. उसकी योजना इन्हें अपने अधिकार ले लेने की थी.
2 UHezekhiya esebonile ukuthi uSenakheribi usefikile lokuthi ubuso bakhe bukhangele impi emelene leJerusalema,
जब हिज़किय्याह ने यह देखा कि सेनहेरीब निकट आ गया है और उसका लक्ष्य येरूशलेम पर हमला करने का है,
3 wacebisana lezinduna zakhe lamaqhawe akhe ukuvimba amanzi emithombo eyayingaphandle komuzi; basebemsiza.
अपने अधिकारियों और योद्धाओं के साथ उसने योजना की कि नगर के बाहर के झरनों से जल की आपूर्ति काट दी जाए. इसमें उन्होंने उसकी सहायता की.
4 Kwasekubuthaniswa abantu abanengi, abavimba yonke imithombo lesifula esasigeleza phakathi kwelizwe, besithi: Kungani amakhosi eAsiriya ezafika afice amanzi amanengi.
इसके लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने वे सारे झरने और जल के सोते बंद कर दिए, जो उस क्षेत्र से बह रहे थे. उनका विचार था, “भला क्यों अश्शूर के राजा यहां आकर भारी जल प्राप्त करें?”
5 Waseziqinisa, wakha umduli wonke owawudilikile, wawukhweza emiphotshongweni, lomunye umduli ngaphandle; waqinisa iMilo emzini kaDavida; wenza lezikhali lezihlangu ngobunengi.
तब हिज़किय्याह ने बड़े साहस के साथ सारी टूटी पड़ी शहरपनाह को दोबारा बनवाया, इन पर पहरेदारों की मचानों को बनवाया. इसके अलावा उसने एक और बाहरी शहरपनाह को बनवाया, दावीद के नगर में उसने छतों को मजबूत किया. तब उसने बड़ी मात्रा में हथियारों और ढालों को बनवाया.
6 Wasebekela abantu induna zezimpi, wazibuthanisela bona egcekeni lesango lomuzi, wakhuluma kunhliziyo yabo esithi:
उसने लोगों के ऊपर सैन्य अधिकारी रख दिए और उन्हें नगर द्वार के चौक पर इकट्ठा कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा:
7 Qinani lime isibindi; lingesabi lingatshaywa luvalo phambi kwenkosi yeAsiriya laphambi kwexuku lonke elilayo; ngoba kukhona kithi omkhulu kulaye.
“मजबूत और साहसी बनो. अश्शूर के राजा के कारण न तो भयभीत हो, और न ही कमजोर बनो और न ही उनका विचार करो, जो बड़ी सेना उसके साथ आई हुई है; क्योंकि वह जो हमारे साथ है, उससे महान है, जो उसके साथ है.
8 Kuye kulengalo yenyama, kodwa kithi kuleNkosi uNkulunkulu wethu ukusisiza lokulwa izimpi zethu. Abantu basebeseyama phezu kwamazwi kaHezekhiya inkosi yakoJuda.
उसके साथ तो सिर्फ मानवीय हाड़-मांस का हाथ है, किंतु हमारे साथ हैं हमारी सहायता के लिए याहवेह हमारे परमेश्वर कि वह हमारे युद्ध लड़े.” प्रजा ने यहूदिया के राजा हिज़किय्याह की बातों का विश्वास किया.
9 Emva kwalokho uSenakheribi inkosi yeAsiriya wathuma inceku zakhe eJerusalema (kodwa yena wayephambi kweLakishi lawo wonke amandla akhe elaye) kuHezekhiya inkosi yakoJuda lakuJuda wonke oseJerusalema, esithi:
कुछ समय बाद अश्शूर के राजा सेनहेरीब ने येरूशलेम को अपने दूत भेजे. इस समय वह अपनी सारी सेनाओं के साथ लाकीश नगर पर घेरा डाले हुए था. उसका संदेश यहूदिया के राजा हिज़किय्याह और येरूशलेम में पड़ाव डाली हुई यहूदिया की सेना के लिए यह था:
10 Utsho njalo uSenakheribi inkosi yeAsiriya: Lithembeni ukuthi lihlale ekuvinjezelweni eJerusalema?
“अश्शूर के राजा सेनहेरीब का संदेश यह है: ऐसा क्या है जिस पर तुम भरोसा किए हुए येरूशलेम के घिरे हुए होने पर भी बैठे हो?
11 UHezekhiya kalikhohlisi yini ukuthi alinikele ukuthi life yindlala langokoma esithi: INkosi uNkulunkulu wethu izasikhulula esandleni senkosi yeAsiriya?
क्या यह सच नहीं है कि, हिज़किय्याह तुम सभी को यह कहते छलावे में रखे हुए है, ‘याहवेह हमारे परमेश्वर ही हमें अश्शूर के राजा से छुटकारा दिलाएंगे,’ कि वह तुम्हें भूख और प्यास की मृत्यु को सौंप दे?
12 Kasuye yini lo uHezekhiya owasusa indawo zayo eziphakemeyo lamalathi ayo, watshela uJuda leJerusalema esithi: Lizakhonza phambi kwelathi elilodwa, litshise impepha kulo?
क्या यह वही हिज़किय्याह नहीं है, जिसने ऊंचे स्थानों की वेदियों को गिराते हुए यहूदिया और येरूशलेम को कहा था, ‘वेदी एक ही है, तुम्हें जिसके सामने आराधना करना और धूप जलाना है’?
13 Kalazi yini engakwenzayo mina labobaba kubo bonke abantu bamazwe? Onkulunkulu bezizwe zalawomazwe babelakho lokuba lakho yini ukukhulula amazwe abo esandleni sami?
“क्या तुम जानते नहीं कि मैंने और मेरे पूर्वजों ने दूसरे देशों के लोगों के साथ क्या-क्या किया है? क्या किसी भी देश के देवताओं में यह क्षमता थी कि उन्हें मेरी शक्ति से सुरक्षित रख सके?
14 Nguwuphi kubo bonke onkulunkulu balezozizwe obaba abazitshabalalisayo owaba lakho ukukhulula abantu bakhe esandleni sami, ukuthi uNkulunkulu wenu abe lakho ukulikhulula esandleni sami?
मेरे पूर्वजों द्वारा नाश किए गए राष्ट्रों के उन सभी देवताओं में ऐसा कौन था जो उन्हें मुझसे सुरक्षा प्रदान करेगा?
15 Ngalokho-ke uHezekhiya kangalikhohlisi, kangaliduhisi ngokunjalo, lingamkholwa; ngoba kakho unkulunkulu owasiphi isizwe lombuso owaba lakho ukukhulula abantu bakhe esandleni sami lesabobaba. Laye sibili uNkulunkulu wenu kayikulikhulula esandleni sami yini?
अब हिज़किय्याह न तो तुमसे छल कर सके और न तुम्हें इस तरह भटकाए. तुम उसका विश्वास ही मत करो. क्योंकि किसी भी राष्ट्र का कोई भी देवता अपनी प्रजा को न तो मुझसे और न मेरे पूर्वजों से बचा सका है, तो फिर कैसे हो सकता है कि तुम्हारा परमेश्वर मेरे हाथों से तुम्हारी रक्षा कर सके!”
16 Inceku zakhe zatsho lokunye zimelene leNkosi uNkulunkulu njalo zimelene loHezekhiya inceku yayo.
उसके दूत याहवेह परमेश्वर और उनके सेवक हिज़किय्याह के विरुद्ध बातें करते रहें.
17 Wabhala lezincwadi zokuthuka iNkosi uNkulunkulu kaIsrayeli lokukhuluma zimelene layo zisithi: Njengabonkulunkulu bezizwe zalawomazwe abangakhululanga abantu babo esandleni sami, ngokunjalo uNkulunkulu kaHezekhiya kayikukhulula abantu bakhe esandleni sami.
सेनहेरीब ने याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर के प्रति अपमानजनक पत्र भी भेजे. इनमें उसने यह लिखा था, “जैसा विभिन्न देशों के देवता उन्हें मुझसे सुरक्षा प्रदान करने में असफल रहे हैं, वैसे ही हिज़किय्याह का परमेश्वर भी उसके लोगों को मुझसे सुरक्षा देने में असफल रहेगा.”
18 Zasezimemeza ngelizwi elikhulu ngesiJuda ebantwini beJerusalema ababephezu komduli ukubethusa lokubahlupha ukuze ziwuthumbe umuzi.
उन्होंने यह संदेश ऊंची आवाज में येरूशलेम के उन लोगों को, जो इस समय शहरपनाह पर यह सब सुन रहे थे, यहूदियावासियों ही की भाषा में पढ़ सुनाया, कि वे इसके द्वारा उन्हें भयभीत और निराश कर दें और वे नगर पर अधिकार कर लें.
19 Zasezikhuluma ngoNkulunkulu weJerusalema njengabonkulunkulu bezizwe zomhlaba, umsebenzi wezandla zomuntu.
उन्होंने यह कहते हुए येरूशलेम के परमेश्वर को पृथ्वी के दूसरे राष्ट्रों के देवताओं के बराबर रख दिया था, जो देवता स्वयं उन्हीं के हाथों की रचना थे.
20 Kodwa uHezekhiya inkosi loIsaya umprofethi indodana kaAmozi bakhuleka ngenxa yalokhu, bakhala emazulwini.
राजा हिज़किय्याह और आमोज़ के पुत्र भविष्यद्वक्ता यशायाह ने इस विषय पर प्रार्थना की और स्वर्ग की दोहाई दी.
21 INkosi yasithuma ingilosi eyaquma wonke amaqhawe alamandla labaphathi lezinduna enkambeni yenkosi yeAsiriya. Ngakho yabuyela elizweni layo ilobuso obulenhloni. Isingenile endlini kankulunkulu wayo, abaphuma emathunjini ayo bamenza wawa lapho ngenkemba.
तब याहवेह ने एक ऐसा स्वर्गदूत भेजा, जिसने अश्शूर राजा की छावनी में जाकर हर एक वीर योद्धा, प्रधान और अधिकारी को मार दिया. तब सेनहेरीब घोर लज्जा में अपने देश को लौट गया. वहां पहुंचकर जब अपने देवता के मंदिर में गया, उसी के कुछ पुत्रों ने उसे तलवार से घात कर दिया.
22 Ngokunjalo iNkosi yamsindisa uHezekhiya labahlali beJerusalema esandleni sikaSenakheribi inkosi yeAsiriya lesandleni sabo bonke; yasibakhokhela inhlangothi zonke.
इस प्रकार याहवेह ने हिज़किय्याह और येरूशलेम निवासियों को अश्शूर के राजा सेनहेरीब और अन्यों के वार से सुरक्षा प्रदान की और उन्हें चारों ओर से सुरक्षा दी.
23 Abanengi basebeletha izipho eNkosini eJerusalema, lezinto eziligugu kuHezekhiya inkosi yakoJuda; wasephakanyiswa emehlweni ezizwe zonke emva kwalokhu.
अनेक-अनेक याहवेह के लिए भेंटें लेकर येरूशलेम आने लगे. वे यहूदिया के राजा हिज़किय्याह के लिए उत्तम भेंटें ला रहे थे. इससे इसके बाद सभी राष्ट्रों की दृष्टि में हिज़किय्याह की प्रतिष्ठा बहुत ही बढ़ती चली गई.
24 Ngalezonsuku uHezekhiya wagulela ukufa; wasekhuleka eNkosini; yasikhuluma laye yamnika isibonakaliso.
कुछ समय बाद हिज़किय्याह घातक रोग से बीमार हो गया. उसने याहवेह से विनती की और याहवेह ने उससे बातें करते हुए उसे चिन्ह दिया.
25 Kodwa uHezekhiya kabuyiselanga njengokwenzuzo ayeyenzelwe, ngoba inhliziyo yakhe yayiphakeme. Ngakho kwaba lolaka phezu kwakhe laphezu kukaJuda leJerusalema.
मगर घमण्ड़ में हिज़किय्याह ने इस उपकार का कोई बदला न दिया. उसका मन फूल चुका था. इसलिये उस पर और यहूदिया और येरूशलेम पर याहवेह का क्रोध टूट पड़ा.
26 Kodwa uHezekhiya wazithoba ngenxa yokuphakama kwenhliziyo yakhe, yena labahlali beJerusalema; ngakho ulaka lweNkosi kalwehlelanga phezu kwabo ensukwini zikaHezekhiya.
तब हिज़किय्याह ने अपने हृदय को नम्र किया, उसने और येरूशलेम वासियों ने; फलस्वरूप याहवेह का प्रकोप हिज़किय्याह के जीवनकाल में हावी न हुआ.
27 Njalo uHezekhiya wayelenotho lodumo kakhulukazi, wazenzela iziphala zesiliva lezegolide lezamatshe aligugu lezamakha lezezihlangu lezezinto zonke eziloyisekayo.
हिज़किय्याह अब बहुत धनी और प्रतिष्ठित हो चुका था. उसने अपने लिए चांदी, सोने, रत्नों, मसालों, ढालों और सभी प्रकार की कीमती सामग्री के रखने के लिए भंडार बनवाए.
28 Leziphala zesivuno samabele lewayini elitsha lamafutha, lezibaya zenhlobo zonke zezifuyo, lezibaya zemihlambi.
उसने अनाज, अंगूर के रस और तेल रखने के लिए भंडार-घर बनाए और पशुओं और भेड़ों के लिए पशु-शालाएं और भेड़-शालाएं बनवाई.
29 Wazenzela lemizi, lemfuyo yezimvu lenkomo ngobunengi, ngoba uNkulunkulu wayemnikile impahla enengi kakhulu.
उसने अपने लिए नगर बनवाए और पशु और भेड़ें बड़ी संख्या में इकट्ठा कर ली, क्योंकि परमेश्वर ही ने उसे यह बड़ी सम्पन्नता दी थी.
30 UHezekhiya lo wasevimba umthombo wamanzi angaphezulu eGihoni, wawaqondisa ehla ngentshonalanga komuzi kaDavida. UHezekhiya waphumelela kuyo yonke imisebenzi yakhe.
यह हिज़किय्याह ही का काम था, जो उसने गीहोन नदी के ऊपर के सोते को बंद कर बहाव को दावीद के नगर के पश्चिमी ओर मोड़ दिया था. हिज़किय्याह जिस किसी काम को शुरू करता था, उसमें वह सफल होता था.
31 Kodwa kwakunjalo, mayelana lezithunywa zeziphathamandla zeBhabhiloni, ezathumela kuye ukubuza ngesibonakaliso esenzakalayo elizweni, uNkulunkulu wamtshiya ukuze amhlole ukuthi azi konke okusenhliziyweni yakhe.
बाबेल के शासकों के राजदूत उससे उसके अद्धुत कामों के बारे में जानने के लिए भेजे गए थे. परमेश्वर ने उसे अकेला इसलिये छोड़ दिया था कि वह उसको परखें, कि वह पहचान जाएं कि हिज़किय्याह के हृदय में हकीकत में है क्या.
32 Ezinye-ke zezindaba zikaHezekhiya lomusa wakhe, khangela, kubhaliwe embonweni kaIsaya umprofethi indodana kaAmozi, egwalweni lwamakhosi akoJuda lawakoIsrayeli.
हिज़किय्याह द्वारा किए गए बाकी कामों का और उसके श्रद्धा के कामों का वर्णन आमोज़ के पुत्र यशायाह भविष्यद्वक्ता के दर्शन और राजा नामक पुस्तक में किया गया है.
33 UHezekhiya waselala laboyise; basebemngcwabela kweliphezulu kakhulu lamangcwaba amadodana kaDavida; uJuda wonke labahlali beJerusalema basebemenzela inhlonipho ekufeni kwakhe. UManase indodana yakhe wasesiba yinkosi esikhundleni sakhe.
हिज़किय्याह हमेशा के लिए अपने पूर्वजों से जा मिला. उन्होंने उसके शव को दावीद के पुत्रों की कब्रों के ऊंचे भाग में रख दिया. उसकी मृत्यु के अवसर पर सारे यहूदिया और येरूशलेम वासियों ने उसे सम्मानित किया. उसके स्थान पर उसका पुत्र मनश्शेह राजा हो गया.