< UJobe 31 >

1 “Ngasenza isivumelwano lamehlo ami ukuthi angakhangeli intombi ayihawukele.
“अपने नेत्रों से मैंने एक प्रतिज्ञा की है कि मैं किसी कुमारी कन्या की ओर कामुकतापूर्ण दृष्टि से नहीं देखूंगा.
2 Siyini isabelo somuntu asabelwe nguNkulunkulu ophezulu na, ilifa lakhe elivela kuSomandla phezulu?
स्वर्ग से परमेश्वर द्वारा क्या-क्या प्रदान किया जाता है अथवा स्वर्ग से सर्वशक्तिमान से कौन सी मीरास प्राप्‍त होती है?
3 Akusikubhujiswa kwababi lokutshabalaliswa kwalabo abenza okubi na?
क्या अन्यायी के लिए विध्वंस तथा दुष्ट लोगों के लिए सर्वनाश नहीं?
4 Kanti kaziboni yini izindlela zami abale zonke izinyathelo zami?
क्या परमेश्वर के सामने मेरी जीवनशैली तथा मेरे पैरों की संख्या स्पष्ट नहीं होती?
5 Nxa ngike ngahamba ngokwamanga loba unyawo lwami lwakhuthalela inkohliso
“यदि मैंने झूठ का आचरण किया है, यदि मेरे पैर छल की दिशा में द्रुत गति से बढ़ते,
6 uNkulunkulu akangikale esikalini sakhe esiqotho ukuze abone ukuthi angilasici,
तब स्वयं परमेश्वर सच्चे तराजू पर मुझे माप लें तथा परमेश्वर ही मेरी निर्दोषिता को मालूम कर लें.
7 nxa izinyathelo zami zike zaphambuka endleleni, nxa inhliziyo yami ikhokhelwe ngamehlo ami, noma kumbe izandla zami zike zangcoliswa,
यदि उनके पथ से मेरे पांव कभी भटके हों, अथवा मेरे हृदय ने मेरी स्वयं की दृष्टि का अनुगमन किया हो, अथवा कहीं भी मेरे हाथ कलंकित हुए हों.
8 lapho-ke abanye kabazidlele lokho engikuhlanyeleyo, njalo amabele ami kawasitshunwe.
तो मेरे द्वारा रोपित उपज अन्य का आहार हो जाए तथा मेरी उपज उखाड़ डाली जाए.
9 Nxa inhliziyo yami ike yakhangwa ngowesifazane, kumbe nxa ngike ngacathama ngasemnyango kamakhelwane,
“यदि मेरा हृदय किसी पराई स्त्री द्वारा लुभाया गया हो, अथवा मैं अपने पड़ोसी के द्वार पर घात लगाए बैठा हूं,
10 lapho-ke owami umfazi kacholele enye indoda, njalo amanye amadoda kawalale laye.
तो मेरी पत्नी अन्य के लिए कठोर श्रम के लिए लगा दी जाए, तथा अन्य पुरुष उसके साथ सोयें,
11 Ngoba lokho bekuzakuba lihlazo, isono esifanele ukwahlulelwa.
क्योंकि कामुकता घृण्य है, और एक दंडनीय पाप.
12 Kungumlilo otshisayo onguMaqothula; ngabe kwasiphuna isivuno sami.
यह वह आग होगी, जो विनाश के लिए प्रज्वलित होती है, तथा जो मेरी समस्त समृद्धि को नाश कर देगी.
13 Nxa ngingaphathanga kuhle izisebenzi zami, esesilisa lesesifazane nxa kukhona abakusolayo kimi,
“यदि मैंने अपने दास-दासियों के आग्रह को बेकार समझा है तथा उनमें मेरे प्रति असंतोष का भाव उत्पन्‍न हुआ हो,
14 ngizakuthini lapho uNkulunkulu esengibuza ngakho na? Ngizaphendula ngithini nxa sekumele ngichaze na?
तब उस समय मैं क्या कर सकूंगा, जब परमेश्वर सक्रिय हो जाएंगे? जब वह मुझसे पूछताछ करेंगे, मैं उन्हें क्या उत्तर दूंगा?
15 Yena lowo owangenzayo esibelethweni kabenzanga labo na? Kasuye yini yena kanye owasenzayo sonke phakathi kwezisu zabomama na?
क्या उन्हीं परमेश्वर ने, जिन्होंने गर्भ में मेरी रचना की है? उनकी भी रचना नहीं की है तथा क्या हम सब की रचना एक ही स्वरूप में नहीं की गई?
16 Nxa ngilahlele eceleni izifiso zabayanga loba ngayekela amehlo omfelokazi edinwa yizinyembezi,
“यदि मैंने दीनों को उनकी अभिलाषा से कभी वंचित रखा हो, अथवा मैं किसी विधवा के निराश होने का कारण हुआ हूं,
17 nxa ngizidlele ngedwa isinkwa sami, ngingasabelani lezintandane,
अथवा मैंने छिप-छिप कर भोजन किया हो, तथा किसी पितृहीन को भोजन से वंचित रखा हो.
18 kodwa ebutsheni bami ngabondla njengaboyise, njalo kusukela ekuzalweni kwami ngamkhokhela umfelokazi,
मैंने तो पिता तुल्य उनका पालन पोषण किया है, बाल्यकाल से ही मैंने उसका मार्गदर्शन किया है.
19 nxa ngike ngabona umuntu esifa ngokuswela izigqoko, loba umuntu oswelayo engelasivunulo,
यदि मैंने अपर्याप्‍त वस्त्रों के कारण किसी का नाश होने दिया है, अथवा कोई दरिद्र वस्त्रहीन रह गया हो.
20 njalo inhliziyo yakhe ayingibusisanga ngokumfudumeza ngoboya bezimvu zami,
ऐसों को तो मैं ऊनी वस्त्र प्रदान करता रहा हूं, जो मेरी भेडों के ऊन से बनाए गए थे.
21 nxa ngike ngaphakamisa isandla sami phezu kwentandane, kodwa mina ngikwazi ukuthi bayangilalela emthethwandaba,
यदि मैंने किसी पितृहीन पर प्रहार किया हो, क्योंकि नगर चौक में कुछ लोग मेरे पक्ष में हो गए थे,
22 nxa kunjalo kayikhumuke ingalo yami kusukela ehlombe, kayephulwe endololwaneni.
तब मेरी बांह कंधे से उखड़ कर गिर जाए तथा मेरी बांह कंधे से टूट जाए.
23 Ngoba ngesaba ukubhubhisa kukaNkulunkulu, kwathi ngokwesaba inkazimulo yakhe, ngayekela ukwenza izinto ezinjalo.
क्योंकि परमेश्वर की ओर से आई विपत्ति मेरे लिए भयावह है. उनके प्रताप के कारण मेरा कुछ भी कर पाना असंभव है.
24 Nxa ngifake ithemba lami phezu kwegolide, loba ngathi kulo igolide elicolekileyo, ‘Ulithemba lami,’
“यदि मेरा भरोसा मेरी धनाढ्यता पर हो तथा सोने को मैंने, ‘अपनी सुरक्षा घोषित किया हो,’
25 nxa bengithokoziswa yinotho yami enengi, lenzuzo evele ngezandla zami,
यदि मैंने अपनी महान संपत्ति का अहंकार किया हो, तथा इसलिये कि मैंने अपने श्रम से यह उपलब्ध किया है.
26 nxa ngilikhangele ilanga libenyezela loba inyanga ihamba ngenkazimulo,
यदि मैंने चमकते सूरज को निहारा होता, अथवा उस चंद्रमा को, जो अपने वैभव में अपनी यात्रा पूर्ण करता है,
27 yaze yayengeka inhliziyo yami ngaphakathi nganga isandla sami ukuzikhonza,
तथा यह देख मेरा हृदय मेरे अंतर में इन पर मोहित हो गया होता, तथा मेरे हाथ ने इन पर एक चुंबन कर दिया होता,
28 lezi lazo yizono ebezifanele ukwahlulelwa, ngoba bengizabe ngingathembekanga kuNkulunkulu ophezulu.
यह भी पाप ही हुआ होता, जिसका दंडित किया जाना अनिवार्य हो जाता, क्योंकि यह तो परमेश्वर को उनके अधिकार से वंचित करना हो जाता.
29 Nxa ngike ngathokoza ngomnyama owehlele isitha sami kumbe ngagqabhaza ngohlupho olumehleleyo,
“क्या मैं कभी अपने शत्रु के दुर्भाग्य में आनंदित हुआ हूं अथवा उस स्थिति पर आनन्दमग्न हुआ हूं, जब उस पर मुसीबत टूट पड़ी?
30 kangivumelanga umlomo wami ukuba wenze isono ngokuqalekisa ukuphila kwakhe,
नहीं! मैंने कभी भी शाप देते हुए अपने शत्रु की मृत्यु की याचना करने का पाप अपने मुख को नहीं करने दिया.
31 nxa abantu bendlu yami bengakaze bathi, ‘Ngubani ongazange azitike ngenyama kaJobe na?’
क्या मेरे घर के व्यक्तियों की साक्ष्य यह नहीं है, ‘उसके घर के भोजन से मुझे संतोष नहीं हुआ?’
32 kodwa kakulasihambi esake salala emgwaqweni, ngoba umnyango wami wawuhlala uvulelwe izihambi
मैंने किसी भी विदेशी प्रवासी को अपने घर के अतिरिक्त अन्यत्र ठहरने नहीं दिया, क्योंकि मेरे घर के द्वार प्रवासियों के लिए सदैव खुले रहते हैं.
33 nxa ngisithukuzile isono sami njengokwenziwa ngabantu, ngokufihla umlandu wami enhliziyweni yami
क्या, मैंने अन्य लोगों के समान अपने अंदर में अपने पाप को छुपा रखा है; अपने अधर्म को ढांप रखा है?
34 ngoba ngisesaba abantu ngithuthunyeliswa yikweyiswa ngabosendo ngazithulela ngaze ngala lokuphumela phandle.
क्या, मुझे जनमत का भय रहा है? क्या, परिजनों की घृणा मुझे डरा रही है? क्या, मैं इसलिये चुप रहकर अपने घर से बाहर न जाता था?
35 (Oh, kube ukhona ongizwayo! Sengisayina incwadi yokuzivikela kwami, uSomandla kangiphendule; ongimangalelayo kabhale phansi icala angethesa lona.
(“उत्तम होती वह स्थिति, जिसमें कोई तो मेरा पक्ष सुनने के लिए तत्पर होता! देख लो ये हैं मेरे हस्ताक्षर सर्वशक्तिमान ही इसका उत्तर दें; मेरे शत्रु ने मुझ पर यह लिखित शिकायत की है.
36 Leyoncwadi ngingayithwala ehlombe lami, ngingayithwala ekhanda njengomqhele.
इसका धारण मुझे कांधों पर करना होगा, यह आरोप मेरे अपने सिर पर मुकुट के समान धारण करना होगा.
37 Bengingamchazela ngokugcweleyo ngazozonke izinyathelo zami; ngisondele kuye njengenkosana.)
मैं तो परमेश्वर के सामने अपने द्वारा उठाए गए समस्त पैर स्पष्ट कर दूंगा; मैं एक राजनेता की अभिवृत्ति उनकी उपस्थिति में प्रवेश करूंगा.)
38 Nxa ilizwe lakithi lingiphika lemifolo yalo imanzi ngezinyembezi,
“यदि मेरा खेत मेरे विरुद्ध अपना स्वर ऊंचा करता है तथा कुंड मिलकर रोने लगते हैं,
39 nxa ngike ngadla izithelo zalo angaze ngabhadala loba ngephula imimoya yabanikazi,
यदि मैंने बिना मूल्य चुकाए उपज का उपभोग किया हो अथवा मेरे कारण उसके स्वामियों ने अपने प्राण गंवाए हों,
40 nxa kunjalo kakumile ameva esikhundleni sengqoloyi, lokhula esikhundleni sebhali.” Aphela lapha amazwi kaJobe.
तो गेहूं के स्थान पर कांटे बढ़ने लगें तथा जौ के स्थान पर जंगली घास उग जाए.” यहां अय्योब का वचन समाप्‍त हो गया.

< UJobe 31 >