< UHoseya 7 >
1 Lapho engizakwelapha khona u-Israyeli, izono zika-Efrayimi ziyadalulwa lobubi beSamariya buyembulwa. Benza inkohliso, amasela agqekeza izindlu, izigebenga ziyaphanga emigwaqweni
जब मैं इस्राएल को चंगा करूंगा, एफ्राईम के पाप और शमरिया के अपराध प्रगट किए जाएंगे. वे धोखा देते हैं, चोर घरों में चोरी करते हैं, लुटेरे गलियों में लूटमार करते हैं;
2 kodwa kabananzeleli ukuthi mina ngiyazikhumbula zonke izenzo zabo ezimbi. Izono zabo ziyabaminza; zihlezi ziphambi kwami.
पर वे यह नहीं समझते कि मैं उनके सब बुरे कामों को याद रखता हूं. उनके पाप उन्हें पूरी तरह खा जाते हैं; उनके काम हमेशा मेरी दृष्टि में बने रहते हैं.
3 Bathokozisa inkosi ngobuxhwali babo, lababusi ngamanga abo.
“वे राजा को अपनी दुष्टता, और राजकुमारों को अपने झूठी बातों से खुश रखते हैं.
4 Bonke bayizifebe, batshisa njengeziko elimlilo walo akudingeki ukuba umpheki wezinkwa awukhwezele kusukela ekuvoxeni inhlama ize ikhukhumale.
वे सबके सब व्यभिचारी हैं, एक जलते हुए चूल्हे के समान जिसकी आग को रोटी बनानेवाला तब तक तेज नहीं करता जब तक वह आटा गूंधकर पकाने के लिए तैयार नहीं कर लेता.
5 Ngosuku lomkhosi wenkosi yethu ababusi bathukutheliswa liwayini, inkosi izihlanganise labaklolodayo.
हमारे राजा के त्योहार के दिन राजकुमार दाखमधु पीकर उत्तेजित होते हैं, और वह हंसी उड़ानेवालों के साथ शामिल होता है.
6 Inhliziyo zabo zinjengeziko, inkosi bayilanda ngamacebo ensitha. Ukufutheka kwabo kuyadeda ubusuku bonke; ekuseni kuyavutha njengomlilo obhebhayo.
उनके ह्रदय एक चूल्हे के समान हैं; वे उसके पास षड़्यंत्र रचकर जाते हैं. उनकी लालसा रात भर सुलगती रहती है; और सुबह यह आग की ज्वाला की तरह भभक उठती है.
7 Bonke batshisa njengeziko; batshwabadele ababusi babo. Wonke amakhosi abo ayawa, kayikho ekhuleka kimi.
वे सबके सब चूल्हे के समान गर्म हैं; वे अपने शासकों को भस्म कर देते हैं. उनके सब राजा मारे जाते हैं, पर उनमें से कोई भी मुझे नहीं पुकारता.
8 U-Efrayimi uxubana lezizwe; u-Efrayimi ulikhekhe eliyisicecedu elingaphendulwanga.
“एफ्राईम अन्य राष्ट्रों के लोगों के साथ घुल-मिल जाता है; एफ्राईम उस रोटी के समान है, जिसे पकाते समय पलटा नहीं गया है.
9 Abezizweni bacikiza amandla akhe, kodwa yena kakunanzeleli. Inwele zakhe sezilezimvu kodwa yena kakunanzeleli.
परदेशी उसकी शक्ति का शोषण करते हैं, पर वह इसे समझ नहीं पाता है. उसके बाल पकते जा रहे हैं, पर वह ध्यान नहीं देता है.
10 Ubuqholo buka-Israyeli bufakaza okubi ngaye, kodwa phezu kwakho konke lokhu kabuyeli kuThixo uNkulunkulu wakhe loba amdinge.
इस्राएल का अहंकार उसके विरुद्ध गवाही देता है, पर इन सबके बावजूद वह याहवेह अपने परमेश्वर के पास लौटकर नहीं आता या उसकी खोज नहीं करता.
11 U-Efrayimi unjengejuba, ukhohliseka lula kalangqondo ucela usizo eGibhithe, abuye alucele e-Asiriya.
“एफ्राईम एक पेंडुकी की तरह है, जो आसानी से धोखा खाता है और निर्बुद्धि है— उन्होंने सहायता के लिए मिस्र को पुकारा, अब अश्शूर की ओर जाते हैं.
12 Lapho sebehamba, ngizaphosa umambule wami phezu kwabo; ngizabadonsela phansi njengezinyoni zasemoyeni. Ngizabezwa behamba bonke, ngizababamba.
जब वे जाते हैं, तब मैं उन पर अपना जाल डालूंगा; मैं उन्हें आकाश के पक्षियों के समान नीचे गिरा दूंगा. जब मैं सुनूंगा कि वे एक साथ झुंड में इकट्ठा हो रहे हैं, तो मैं उन्हें पकड़ लूंगा.
13 Maye kubo ngoba bedukile kimi! Akube lencithakalo kubo ngoba bangihlamukele! Ngiyafisa ukubahlenga kodwa bona bakhuluma amanga ngami.
उन पर हाय, क्योंकि वे मुझसे अलग हो गये हैं! सर्वनाश हो उनका, क्योंकि उन्होंने मेरे विरुद्ध विद्रोह किया है! मैं उन्हें छुड़ाने की इच्छा रखता हूं पर वे मेरे बारे में झूठ बोलते हैं.
14 Kabakhalazi kimi ngezinhliziyo zabo kodwa bakhalela emibhedeni yabo. Babuthanela amabele lewayini elitsha kodwa mina basuka bangidele.
वे मुझे अपने हृदय से नहीं पुकारते पर अपने बिछौने पर पड़े विलाप करते हैं. अनाज और नई दाखमधु के लिये वे अपने देवताओं से याचना करते हुए अपने आपको घायल करते हैं, पर वे मुझसे दूर रहते हैं.
15 Ngabafundisa ngabaqinisa, kodwa baceba okubi ngami.
मैंने उन्हें प्रशिक्षित किया और उनकी सेना को सशक्त किया, पर वे मेरे ही विरुद्ध षड़्यंत्र रचते हैं.
16 Kabaphendukeli koPhezukonke banjengedandili elisolekayo. Abakhokheli babo bazabulawa ngenkemba ngenxa yamazwi abo okweyisa. Ngalokhu bazahlekwa elizweni laseGibhithe.”
वे सर्वोच्च परमेश्वर की ओर नहीं फिर रहे हैं; वे त्रुटिपूर्ण धनुष के समान हैं. उनके अगुएं घमंड से भरी बातों के कारण तलवार से मारे जाएंगे. इसी कारण से उन्हें मिस्र देश में ठट्ठों में उड़ाया जाएगा.