< UHabakhukhi 1 >
1 Isiphrofethi esemukelwa nguHabhakhukhi umphrofethi.
१भारी वचन जिसको हबक्कूक नबी ने दर्शन में पाया।
2 Koze kube nini, awu Thixo, ngicela usizo, kodwa ungalaleli na? Loba ngimemezela kuwe ngisithi, “Udlakela!” kodwa ungangihlengi na?
२हे यहोवा मैं कब तक तेरी दुहाई देता रहूँगा, और तू न सुनेगा? मैं कब तक तेरे सम्मुख “उपद्रव”, “उपद्रव” चिल्लाता रहूँगा? क्या तू उद्धार नहीं करेगा?
3 Kungani ungitshengisa okungasimfanelo na? Kungani ubekezelela okungalunganga na? Ukuchitheka lodlakela kuphambi kwami; kulokulwa, lengxabano yandile.
३तू मुझे अनर्थ काम क्यों दिखाता है? और क्या कारण है कि तू उत्पात को देखता ही रहता है? मेरे सामने लूट-पाट और उपद्रव होते रहते हैं; और झगड़ा हुआ करता है और वाद-विवाद बढ़ता जाता है।
4 Ngakho umthetho usuthundubezekile, lokulunga akusabi khona. Ababi baminyezela abalungileyo ukuze ukulunga konakaliswe.
४इसलिए व्यवस्था ढीली हो गई और न्याय कभी नहीं प्रगट होता। दुष्ट लोग धर्मी को घेर लेते हैं; इसलिए न्याय का खून हो रहा है।
5 “Khangelani ezizweni libone njalo limangale kakhulu. Ngoba ensukwini zenu ngizakwenza into elingasoze liyikholwe, lanxa lingabe litsheliwe.
५जाति-जाति की ओर चित्त लगाकर देखो, और बहुत ही चकित हो। क्योंकि मैं तुम्हारे ही दिनों में ऐसा काम करने पर हूँ कि जब वह तुम को बताया जाए तो तुम उस पर विश्वास न करोगे।
6 Sengivusa amaKhaladiya, lesiya isizwe esilesihluku lamawala, esitshaya sibhuqe umhlaba wonke, sithumba izindawo zokuhlala ezingasizo zaso.
६देखो, मैं कसदियों को उभारने पर हूँ, वे क्रूर और उतावली करनेवाली जाति हैं, जो पराए वासस्थानों के अधिकारी होने के लिये पृथ्वी भर में फैल गए हैं।
7 Bayisizwe esesabekayo lesitshayisa uvalo; bangumthetho bona ngokwabo njalo baziphakamisa udumo lwabo.
७वे भयानक और डरावने हैं, वे आप ही अपने न्याय की बड़ाई और प्रशंसा का कारण हैं।
8 Amabhiza abo alesiqubu esedlula esamahlosi, ayesabeka kulezimpisi kusihlwa. Amabhiza abo empi amatha ephulukundlela, abagadi bawo amabhiza bavela khatshana. Bandiza njengamanqe ehwitha ukudla,
८उनके घोड़े चीतों से भी अधिक वेग से चलनेवाले हैं, और साँझ को आहेर करनेवाले भेड़ियों से भी अधिक क्रूर हैं; उनके सवार दूर-दूर कूदते-फाँदते आते हैं। हाँ, वे दूर से चले आते हैं; और आहेर पर झपटनेवाले उकाब के समान झपट्टा मारते हैं।
9 bonke beza belande udlakela. Amaxuku abo aqhubekela phambili njengomoya wasenkangala abuthe abathunjiweyo njengenhlabathi.
९वे सब के सब उपद्रव करने के लिये आते हैं; सामने की ओर मुख किए हुए वे सीधे बढ़े चले जाते हैं, और बंधुओं को रेत के किनकों के समान बटोरते हैं।
10 Baklolodela amakhosi, bahleke ababusi usulu. Wonke amadolobho avikelweyo bayawahleka; bakha amadundulu ngenhlabathi bawathumbe lawo madolobho.
१०राजाओं को वे उपहास में उड़ाते और हाकिमों का उपहास करते हैं; वे सब दृढ़ गढ़ों को तुच्छ जानते हैं, क्योंकि वे दमदमा बाँधकर उनको जीत लेते हैं।
11 Emva kwalokho badlula ngesiqubu njengomoya baqhubeke, abantu abalecala abamandla abo angunkulunkulu wabo.”
११तब वे वायु के समान चलते और मर्यादा छोड़कर दोषी ठहरते हैं, क्योंकि उनका बल ही उनका देवता है।
12 Awu Thixo, kawuveli phakade na? Nkulunkulu wami, Ngcwele wami, kasiyikufa. Awu Thixo, ubabekile ukuba bahlulele. Awu Dwala, ubamisile ukuba bajezise.
१२हे मेरे प्रभु यहोवा, हे मेरे पवित्र परमेश्वर, क्या तू अनादिकाल से नहीं है? इस कारण हम लोग नहीं मरने के। हे यहोवा, तूने उनको न्याय करने के लिये ठहराया है; हे चट्टान, तूने उलाहना देने के लिये उनको बैठाया है।
13 Amehlo akho ahlanzeke kakhulu ukuba akhangele okubi; awungeke ubekezelele okungalunganga. Pho kungani ubekezelela abachithayo na? Uthulelani lapho ababi beqeda labo abalunge kakhulu kulabo na?
१३तेरी आँखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता; फिर तू विश्वासघातियों को क्यों देखता रहता, और जब दुष्ट निर्दोष को निगल जाता है, तब तू क्यों चुप रहता है?
14 Wenze abantu bafana lenhlanzi olwandle, njengezidalwa zasolwandle ezingelambusi.
१४तू क्यों मनुष्यों को समुद्र की मछलियों के समान और उन रेंगनेवाले जन्तुओं के समान बनाता है जिन पर कोई शासन करनेवाला नहीं है।
15 Isitha esibi siyazikhupha zonke ngewuka, siyazibamba ngembule laso, sizibuthele embuleni laso elidonswayo; ngalokho siyajabula sithokoze.
१५वह उन सब मनुष्यों को बंसी से पकड़कर उठा लेता और जाल में घसीटता और महाजाल में फँसा लेता है; इस कारण वह आनन्दित और मगन है।
16 Ngakho-ke senzela imbule laso umhlatshelo, sitshisele imbule laso elidonswayo impepha ngoba ngenxa yembule laso sithe pekle phakathi kwenotho, sizitika ngokudla okumnandi.
१६इसी लिए वह अपने जाल के सामने बलि चढ़ाता और अपने महाजाल के आगे धूप जलाता है; क्योंकि इन्हीं के द्वारा उसका भाग पुष्ट होता, और उसका भोजन चिकना होता है।
17 Kuzamele siqhubeke sithulula umambule waso, sitshabalalisa izizwe kungekho sihawu na?
१७क्या वह जाल को खाली करने और जाति-जाति के लोगों को लगातार निर्दयता से घात करने से हाथ न रोकेगा?