< တောလည်ရာ 7 >
1 ၁ မောရှေသည်တဲတော်ကိုတည်ဆောက်ပြီး သောနေ့တွင် တဲတော်နှင့်သက်ဆိုင်ရာပစ္စည်း များကိုလည်းကောင်း၊ ယဇ်ပလ္လင်နှင့်သက်ဆိုင် သောပစ္စည်းများကိုလည်းကောင်း ဘိသိက်ဆီ လောင်း၍ထာဝရဘုရားအားဆက်ကပ် လေသည်။-
१फिर जब मूसा ने निवास को खड़ा किया, और सारे सामान समेत उसका अभिषेक करके उसको पवित्र किया, और सारे सामान समेत वेदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र किया,
2 ၂ ထိုနောက်သန်းခေါင်စာရင်းကောက်ရာ၌ကြီး ကြပ်ဆောင်ရွက်ခဲ့သည့် ဣသရေလအနွယ် ခေါင်းဆောင်များဖြစ်ကြသောမိသားစု အကြီးအကဲတို့သည်၊-
२तब इस्राएल के प्रधान जो अपने-अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष, और गोत्रों के भी प्रधान होकर गिनती लेने के काम पर नियुक्त थे,
3 ၃ ထာဝရဘုရားထံတော်သို့ပူဇော်သကာ များကိုယူဆောင်ခဲ့ကြ၏။ ခေါင်းဆောင်တစ် ဦးလျှင်နွားထီးတစ်ကောင်ကျနှင့်ခေါင်း ဆောင်နှစ်ဦးလျှင် လှည်းတစ်စီးကျစုစု ပေါင်းလှည်းခြောက်စီးနှင့်နွားတစ်ဆယ့် နှစ်ကောင်တို့ကိုထာဝရဘုရားအား ဆက်သကြသည်။-
३वे यहोवा के सामने भेंट ले आए, और उनकी भेंट छः भरी हुई गाड़ियाँ और बारह बैल थे, अर्थात् दो-दो प्रधान की ओर से एक-एक गाड़ी, और एक-एक प्रधान की ओर से एक-एक बैल; इन्हें वे निवास के सामने यहोवा के समीप ले गए।
4 ၄ ယင်းသို့ဆက်သပြီးနောက်ထာဝရဘုရား သည်မောရှေအား၊-
४तब यहोवा ने मूसा से कहा,
5 ၅ ``သင်သည်တဲတော်နှင့်ဆိုင်သောအမှုကို ဆောင်ရွက်ရန် ဤလှူဖွယ်ပစ္စည်းတို့ကိုလက်ခံ လော့။ လေဝိအနွယ်ဝင်တို့ဆောင်ရွက်ရမည့် လုပ်ငန်းအလိုက် ထိုလှူဖွယ်ပစ္စည်းတို့ကိုသူ တို့အားပေးအပ်လော့'' ဟုမိန့်တော်မူ၏။-
५“उन वस्तुओं को तू उनसे ले ले, कि मिलापवाले तम्बू की सेवकाई में काम आएँ, तू उन्हें लेवियों के एक-एक कुल की विशेष सेवकाई के अनुसार उनको बाँट दे।”
6 ၆ ထို့ကြောင့်မောရှေသည်လှည်းနှင့်နွားများ ကို လေဝိအနွယ်ဝင်တို့အားပေးအပ်လေ သည်။-
६अतः मूसा ने वे सब गाड़ियाँ और बैल लेकर लेवियों को दे दिये।
7 ၇ သူသည်လှည်းနှစ်စီးနှင့်နွားလေးကောင်ကို ဂေရရှုန်သားချင်းစုတို့အားလည်းကောင်း၊-
७गेर्शोनियों को उनकी सेवकाई के अनुसार उसने दो गाड़ियाँ और चार बैल दिए;
8 ၈ လှည်းလေးစီးနှင့်နွားရှစ်ကောင်ကို မေရာရိ သားချင်းစုတို့အားလည်းကောင်းပေးအပ် လေသည်။ သူတို့သည်အလုပ်ရှိသမျှကို အာရုန်၏သား ဣသမာညွှန်ကြားသည့် အတိုင်းဆောင်ရွက်ရကြသည်။-
८और मरारियों को उनकी सेवकाई के अनुसार उसने चार गाड़ियाँ और आठ बैल दिए; ये सब हारून याजक के पुत्र ईतामार के अधिकार में किए गए।
9 ၉ ကောဟတ်သားချင်းစုတို့သည် မိမိတို့ကြည့် ရှုထိန်းသိမ်းရသောတဲတော်ဆိုင်ရာပစ္စည်း များကို ပခုံးပေါ်တွင်ထမ်းရသောကြောင့် မောရှေသည်သူတို့အတွက်လှည်းနှင့် နွားများကိုမပေးအပ်ချေ။
९परन्तु कहातियों को उसने कुछ न दिया, क्योंकि उनके लिये पवित्र वस्तुओं की यह सेवकाई थी कि वह उसे अपने कंधों पर उठा लिया करें।
10 ၁၀ ဣသရေလခေါင်းဆောင်တို့ယဇ်ပလ္လင်ကို အနုမောဒနာပြုရာ၌လည်းပူဇော်သကာ များကိုယူဆောင်ခဲ့ကြသည်။ သူတို့သည် ယဇ်ပလ္လင်၌လှူဖွယ်ပစ္စည်းများကို ဆက်သ ရန်အသင့်ရှိသောအခါ၊-
१०फिर जब वेदी का अभिषेक हुआ तब प्रधान उसके संस्कार की भेंट वेदी के समीप ले जाने लगे।
11 ၁၁ ထာဝရဘုရားကမောရှေအား``ယဇ်ပလ္လင် ကိုအနုမောဒနာပြုရာ၌ခေါင်းဆောင်တစ် ဆယ့်နှစ်ဦးတို့သည် တစ်ဦးလျှင်တစ်ရက်ကျ အလှည့်ယူ၍မိမိတို့၏လှူဖွယ်ပစ္စည်းများ ကိုဆက်သစေရမည်'' ဟုမိန့်တော်မူ၏။
११तब यहोवा ने मूसा से कहा, “वेदी के संस्कार के लिये प्रधान लोग अपनी-अपनी भेंट अपने-अपने नियत दिन पर चढ़ाएँ।”
12 ၁၂ သို့ဖြစ်၍သူတို့သည် မိမိတို့၏ပူဇော် သကာများကို အောက်တွင်ဖော်ပြပါ အစီအစဉ်အတိုင်းဆက်သကြ၏။ ရက် အနွယ် ခေါင်းဆောင် ပထမရက် ယုဒ အမိနဒပ်၏သားနာရှုန် ဒုတိယရက် ဣသခါ ဇုအာ၏သားနာသနေလ တတိယရက် ဇာဗုလုန် ဟေလုန်၏သားဧလျာဘ စတုတ္ထရက် ရုဗင် ရှေဒုရ၏သားဧလိဇုရ ပဉ္စမရက် ရှိမောင် ဇုရိရှဒ္ဒဲ၏သားရှေလုမျေလ ဆဋ္ဌမရက် ဂဒ် ဒွေလ၏သားဧလျာသပ် သတ္တမရက် ဧဖရိမ် အမိဟုဒ်၏သားဧလိရှမာ အဋ္ဌမရက် မနာရှေ ပေဒါဇုရ၏သား ဂါမလျေလ နဝမရက် ဗင်္ယာမိန် ဂိဒေါနိ၏သားအဘိဒန် ဒသမရက် ဒန် အမိရှဒ္ဒဲ၏သားအဟေဇာ ဧကဒသမရက် အာရှာ သြကရန်၏သားပါဂျေလ ဒွါဒသမရက် နဿလိ ဧနန်၏သားအဟိရ သူတို့တစ်ဦးစီဆက်သသောပူဇော်သကာ များသည် ထပ်တူထပ်မျှဖြစ်၏။ ယင်းတို့မှာ တရားဝင်ချင်တွယ်နည်းအရအောင်စငါး ဆယ်အလေးချိန်ရှိ ငွေဖလားတစ်လုံးနှင့် အောင်စသုံးဆယ်အလေးချိန်ရှိငွေအင်တုံ တစ်လုံး (ယင်းငွေခွက်နှစ်ခုစလုံးတွင် ဘောဇဉ် သကာအတွက်ဆီနှင့်ရောသောမုန့်ညက်အပြည့် ပါရှိသည်။) နံ့သာပေါင်းအပြည့်ရှိသော အလေးချိန်လေးအောင်စရှိရွှေလင်ပန်း တစ်ချပ်၊ မီးရှို့ရာယဇ်အတွက်နွားထီးပေါက် တစ်ကောင်၊ သိုးထီးတစ်ကောင်နှင့်တစ်နှစ်သား သိုးကလေးတစ်ကောင်၊ အပြစ်ဖြေရာယဇ် အတွက်ဆိတ်တစ်ကောင်၊ မိတ်သဟာယယဇ် အတွက်နွားထီးနှစ်ကောင်၊ သိုးထီးငါး ကောင်၊ ဆိတ်ငါးကောင်နှင့်တစ်နှစ်သားသိုး ကလေးငါးကောင်စသည်တို့ဖြစ်သည်။
१२इसलिए जो पुरुष पहले दिन अपनी भेंट ले गया वह यहूदा गोत्रवाले अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन था;
१३उसकी भेंट यह थी, अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
१४फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
१५होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
१६पापबलि के लिये एक बकरा;
१७और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। अम्मीनादाब के पुत्र नहशोन की यही भेंट थी।
१८दूसरे दिन इस्साकार का प्रधान सूआर का पुत्र नतनेल भेंट ले आया;
१९वह यह थी, अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
२०फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
२१होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
२२पापबलि के लिये एक बकरा;
२३और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। सूआर के पुत्र नतनेल की यही भेंट थी।
२४और तीसरे दिन जबूलूनियों का प्रधान हेलोन का पुत्र एलीआब यह भेंट ले आया,
२५अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
२६फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
२७होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
२८पापबलि के लिये एक बकरा;
२९और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। हेलोन के पुत्र एलीआब की यही भेंट थी।
३०और चौथे दिन रूबेनियों का प्रधान शदेऊर का पुत्र एलीसूर यह भेंट ले आया,
३१अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
३२फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
३३होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
३४पापबलि के लिये एक बकरा;
३५और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। शदेऊर के पुत्र एलीसूर की यही भेंट थी।
३६पाँचवें दिन शिमोनियों का प्रधान सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल यह भेंट ले आया,
३७अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
३८फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
३९होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
४०पापबलि के लिये एक बकरा;
४१और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। सूरीशद्दै के पुत्र शलूमीएल की यही भेंट थी।
४२और छठवें दिन गादियों का प्रधान दूएल का पुत्र एल्यासाप यह भेंट ले आया,
४३अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
४४फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
४५होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
४६पापबलि के लिये एक बकरा;
४७और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। दूएल के पुत्र एल्यासाप की यही भेंट थी।
४८सातवें दिन एप्रैमियों का प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा यह भेंट ले आया,
४९अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
५०फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
५१होमबलि के लिये एक बछड़ा, एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
५२पापबलि के लिये एक बकरा;
५३और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। अम्मीहूद के पुत्र एलीशामा की यही भेंट थी।
५४आठवें दिन मनश्शेइयों का प्रधान पदासूर का पुत्र गम्लीएल यह भेंट ले आया,
५५अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
५६फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
५७होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
५८पापबलि के लिये एक बकरा;
५९और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। पदासूर के पुत्र गम्लीएल की यही भेंट थी।
६०नवें दिन बिन्यामीनियों का प्रधान गिदोनी का पुत्र अबीदान यह भेंट ले आया,
६१अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
६२फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
६३होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
६४पापबलि के लिये एक बकरा;
६५और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। गिदोनी के पुत्र अबीदान की यही भेंट थी।
६६दसवें दिन दानियों का प्रधान अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर यह भेंट ले आया,
६७अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
६८फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
६९होमबलि के लिये बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
७०पापबलि के लिये एक बकरा;
७१और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। अम्मीशद्दै के पुत्र अहीएजेर की यही भेंट थी।
७२ग्यारहवें दिन आशेरियों का प्रधान ओक्रान का पुत्र पगीएल यह भेंट ले आया।
७३अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
७४फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
७५होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
७६पापबलि के लिये एक बकरा;
७७और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। ओक्रान के पुत्र पगीएल की यही भेंट थी।
७८बारहवें दिन नप्तालियों का प्रधान एनान का पुत्र अहीरा यह भेंट ले आया,
७९अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से एक सौ तीस शेकेल चाँदी का एक परात, और सत्तर शेकेल चाँदी का एक कटोरा, ये दोनों अन्नबलि के लिये तेल से सने हुए और मैदे से भरे हुए थे;
८०फिर धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का एक धूपदान;
८१होमबलि के लिये एक बछड़ा, और एक मेढ़ा, और एक वर्ष का एक भेड़ी का बच्चा;
८२पापबलि के लिये एक बकरा;
८३और मेलबलि के लिये दो बैल, और पाँच मेढ़े, और पाँच बकरे, और एक-एक वर्ष के पाँच भेड़ी के बच्चे। एनान के पुत्र अहीरा की यही भेंट थी।
84 ၈၄ ယဇ်ပလ္လင်ကိုအနုမောဒနာပြုရာ၌ ဣသ ရေလအမျိုးခေါင်းဆောင်တစ်ဆယ့်နှစ်ဦး တို့ယူဆောင်ခဲ့ကြသောလှူဖွယ်ပစ္စည်းစုစု ပေါင်းမှာ၊ -အလေးချိန်စုစုပေါင်းပေါင်ခြောက်ဆယ်ရှိသော ငွေဖလားတစ်ဆယ့်နှစ်လုံးနှင့်ငွေအင်တုံတစ် ဆယ့်နှစ်လုံး၊ -နံ့သာပေါင်းအပြည့်ရှိသောအလေးချိန် စုစုပေါင်းလေးဆယ့်ရှစ်အောင်စရှိရွှေလင် ပန်းတစ်ဆယ့်နှစ်ချပ်၊ -မီးရှို့ရာယဇ်အတွက်နွားထီးတစ်ဆယ့်နှစ် ကောင်၊ သိုးထီးတစ်ဆယ့်နှစ်ကောင်၊ တစ်နှစ်သား သိုးကလေးတစ်ဆယ့်နှစ်ကောင်နှင့် ယင်းတို့ နှင့်သက်ဆိုင်သောဘောဇဉ်သကာများ၊ -အပြစ်ဖြေရာယဇ်အတွက်ဆိတ်တစ်ဆယ့် နှစ်ကောင်။ -မိတ်သဟာယယဇ်အတွက်နွားထီးနှစ်ဆယ့် လေးကောင်၊သိုးထီးအကောင်ခြောက်ဆယ်၊ဆိတ် အကောင်ခြောက်ဆယ်၊တစ်နှစ်သားသိုးကလေး အကောင်ခြောက်ဆယ်စသည်တို့ဖြစ်ကြသည်။
८४वेदी के अभिषेक के समय इस्राएल के प्रधानों की ओर से उसके संस्कार की भेंट यही हुई, अर्थात् चाँदी के बारह परात, चाँदी के बारह कटोरे, और सोने के बारह धूपदान।
८५एक-एक चाँदी का परात एक सौ तीस शेकेल का, और एक-एक चाँदी का कटोरा सत्तर शेकेल का था; और पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से ये सब चाँदी के पात्र दो हजार चार सौ शेकेल के थे।
८६फिर धूप से भरे हुए सोने के बारह धूपदान जो पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से दस-दस शेकेल के थे, वे सब धूपदान एक सौ बीस शेकेल सोने के थे।
८७फिर होमबलि के लिये सब मिलाकर बारह बछड़े, बारह मेढ़े, और एक-एक वर्ष के बारह भेड़ी के बच्चे, अपने-अपने अन्नबलि सहित थे; फिर पापबलि के सब बकरे बारह थे;
८८और मेलबलि के लिये सब मिलाकर चौबीस बैल, और साठ मेढ़े, और साठ बकरे, और एक-एक वर्ष के साठ भेड़ी के बच्चे थे। वेदी के अभिषेक होने के बाद उसके संस्कार की भेंट यही हुई।
89 ၈၉ မောရှေသည်ထာဝရဘုရားအားလျှောက် ထားရန်တဲတော်ထဲသို့ဝင်သောအခါ ပဋိ ညာဉ်သေတ္တာအဖုံးအထက်ခေရုဗိမ်ရုပ်နှစ်ခု ကြားမှထာဝရဘုရားမိန့်တော်မူသံကို ကြားရလေသည်။
८९और जब मूसा यहोवा से बातें करने को मिलापवाले तम्बू में गया, तब उसने प्रायश्चित के ढकने पर से, जो साक्षीपत्र के सन्दूक के ऊपर था, दोनों करूबों के मध्य में से उसकी आवाज सुनी जो उससे बातें कर रहा था; और उसने (यहोवा) उससे बातें की।