< Salamo 62 >
1 I Andrianañahare avao ty fitamà’ ty fiaiko am-pitsiñañe, boak’ ama’e ty fandrombahañe ahy.
संगीत निर्देशक के लिये. यदूथून धुन पर आधारित. दावीद का एक स्तोत्र. मात्र परमेश्वर में मेरे प्राणों की विश्रान्ति है; वही मेरे उद्धार के कारण हैं.
2 Ie avao ro lamilamiko naho ty fandrombahañe ahy; i haboam-pipalirakoy; tsy hasiotsiotse iraho.
वही मेरे लिए एक स्थिर चट्टान और मेरा उद्धार हैं; वह मेरे सुरक्षा-दुर्ग हैं, अब मेरा विचलित होना संभव नहीं.
3 Pak’ombia ty ho boroboñafe’ areo t’indaty? Hanjevoa’areo iaby hoe t’ie rindriñe mitondritse, ndra kijoly migavengaveñe.
तुम कब तक उस पुरुष पर प्रहार करते रहोगे, मैं जो झुकी हुई दीवार अथवा गिरते बाड़े समान हूं? क्या तुम मेरी हत्या करोगे?
4 Ty hamotsahañe aze ami’ty haabo’e avao ro fikililia’ iareo: mpitea volam-bande; mitata am-palie, f’ie mamatse añ’ova ao Selà
उन्होंने मुझे मेरी उन्नत जगह से उखाड़ डालने का निश्चय कर लिया है. झूठाचार में ही उनका संतोष मगन होता है. अपने मुख से वे आशीर्वचन उच्चारते तो हैं, किंतु मन ही मन वे उसे शाप देते रहते हैं.
5 I Andrianañahare avao ty liñisa’o ampitsiñañe, ty fiaiko toy; boak’ ama’e ty fisalalàko.
मेरे प्राण, शांत होकर परमेश्वर के उठने की प्रतीक्षा कर; उन्हीं में तुम्हारी एकमात्र आशा मगन है.
6 Ie avao ro lamilamiko naho fandrombahañe ahy; ty kijoliko abo; tsy hasiotse iraho.
वही मेरे लिए एक स्थिर चट्टान और मेरा उद्धार हैं; वह मेरे सुरक्षा-रच हैं, अब मेरा विचलित होना संभव नहीं.
7 I Andrianañahare ty ampipohañe ty fandrombahañe ahy, naho ty engeko; ty lamilamin-kaozarako; fipalirako t’i Andrianañahare.
मेरा उद्धार और मेरा सम्मान परमेश्वर पर अवलंबित हैं; मेरे लिए वह सुदृढ़ चट्टान तथा आश्रय-स्थल है.
8 Miatoa ama’e nainai’e, ondatio, adoaño añatrefa’e ty arofo’ areo; fitsolohan-tika t’i Andrianañahare. Selà
मेरे लोगो, हर एक परिस्थिति में उन्हीं पर भरोसा रखो; उन्हीं के सम्मुख अपना हृदय उंडेल दो, क्योंकि परमेश्वर ही हमारा आश्रय-स्थल हैं.
9 Toe hakoahañe avao o ana’ i Dameo, lañitse o ana’ ondatio; ie atraok’ am-pilanjàñe eo, le maivañe te ami’ty kofòke.
साधारण पुरुष श्वास मात्र हैं, विशिष्ट पुरुष मात्र भ्रान्ति. इन्हें तुला पर रखकर तौला जाए तो वे नगण्य उतरेंगे; एक श्वास मात्र.
10 Ko iatoa’o ty fikatramoañe, naho ko manao fañirian-kafoake am-pikamerañe. Ndra te mionjoñe o varao ko ampirampian’ arofo.
न तो हिंसा-अत्याचार से कुछ उपलब्ध होगा, न लूटमार से प्राप्त संपत्ति कोई गर्व का विषय है; जब तुम्हारी समृद्धि में बढ़ती होने लगे, तो संपत्ति से मन न जोड़ लेना.
11 Nitsara indraike t’i Andrianañahare, tsinanoko indroe ty hoe: An’Andrianañahare o haozarañeo,
परमेश्वर ने एक बात प्रकाशित की, मैंने दो बातें ग्रहण की: “परमेश्वर, आप सर्वसामर्थ्यी हैं.
12 vaho ama’o, ry Talè, ty fiferenaiñañe, songa tambeze’o mañeva o fitoloña’eo t’i ondaty.
तथा प्रभु, आपका प्रेम अमोघ”; इसमें संदेह नहीं, “आप हर एक पुरुष को उसके कर्मों के अनुरूप प्रतिफल प्रदान करेंगे.”