< Psalmorum 99 >
1 psalmus David Dominus regnavit irascantur populi qui sedet super cherubin moveatur terra
१यहोवा राजा हुआ है; देश-देश के लोग काँप उठें! वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे!
2 Dominus in Sion magnus et excelsus est super omnes populos
२यहोवा सिय्योन में महान है; और वह देश-देश के लोगों के ऊपर प्रधान है।
3 confiteantur nomini tuo magno quoniam terribile et sanctum est
३वे तेरे महान और भययोग्य नाम का धन्यवाद करें! वह तो पवित्र है।
4 et honor regis iudicium diligit tu parasti directiones iudicium et iustitiam in Iacob tu fecisti
४राजा की सामर्थ्य न्याय से मेल रखती है, तू ही ने सच्चाई को स्थापित किया; न्याय और धर्म को याकूब में तू ही ने चालू किया है।
5 exaltate Dominum Deum nostrum et adorate scabillum pedum eius quoniam sanctum est
५हमारे परमेश्वर यहोवा को सराहो; और उसके चरणों की चौकी के सामने दण्डवत् करो! वह पवित्र है!
6 Moses et Aaron in sacerdotibus eius et Samuhel inter eos qui invocant nomen eius invocabant Dominum et ipse exaudiebat illos
६उसके याजकों में मूसा और हारून, और उसके प्रार्थना करनेवालों में से शमूएल यहोवा को पुकारते थे, और वह उनकी सुन लेता था।
7 in columna nubis loquebatur ad eos custodiebant testimonia eius et praeceptum quod dedit illis
७वह बादल के खम्भे में होकर उनसे बातें करता था; और वे उसकी चितौनियों और उसकी दी हुई विधियों पर चलते थे।
8 Domine Deus noster tu exaudiebas illos Deus tu propitius fuisti eis et ulciscens in omnes adinventiones eorum
८हे हमारे परमेश्वर यहोवा, तू उनकी सुन लेता था; तू उनके कामों का पलटा तो लेता था तो भी उनके लिये क्षमा करनेवाला परमेश्वर था।
9 exaltate Dominum Deum nostrum et adorate in monte sancto eius quoniam sanctus Dominus Deus noster
९हमारे परमेश्वर यहोवा को सराहो, और उसके पवित्र पर्वत पर दण्डवत् करो; क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा पवित्र है!