< Psalmorum 85 >
1 in finem filiis Core psalmus benedixisti Domine terram tuam avertisti captivitatem Iacob
१प्रधान बजानेवाले के लिये: कोरहवंशियों का भजन हे यहोवा, तू अपने देश पर प्रसन्न हुआ, याकूब को बँधुवाई से लौटा ले आया है।
2 remisisti iniquitates plebis tuae operuisti omnia peccata eorum diapsalma
२तूने अपनी प्रजा के अधर्म को क्षमा किया है; और उसके सब पापों को ढाँप दिया है। (सेला)
3 mitigasti omnem iram tuam avertisti ab ira indignationis tuae
३तूने अपने रोष को शान्त किया है; और अपने भड़के हुए कोप को दूर किया है।
4 converte nos Deus salutum nostrarum et averte iram tuam a nobis
४हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, हमको पुनः स्थापित कर, और अपना क्रोध हम पर से दूर कर!
5 numquid in aeternum irasceris nobis aut extendes iram tuam a generatione in generationem
५क्या तू हम पर सदा कोपित रहेगा? क्या तू पीढ़ी से पीढ़ी तक कोप करता रहेगा?
6 Deus tu conversus vivificabis nos et plebs tua laetabitur in te
६क्या तू हमको फिर न जिलाएगा, कि तेरी प्रजा तुझ में आनन्द करे?
7 ostende nobis Domine misericordiam tuam et salutare tuum da nobis
७हे यहोवा अपनी करुणा हमें दिखा, और तू हमारा उद्धार कर।
8 audiam quid loquatur in me Dominus Deus quoniam loquetur pacem in plebem suam et super sanctos suos et in eos qui convertuntur ad cor
८मैं कान लगाए रहूँगा कि परमेश्वर यहोवा क्या कहता है, वह तो अपनी प्रजा से जो उसके भक्त है, शान्ति की बातें कहेगा; परन्तु वे फिरके मूर्खता न करने लगें।
9 verumtamen prope timentes eum salutare ipsius ut inhabitet gloria in terra nostra
९निश्चय उसके डरवैयों के उद्धार का समय निकट है, तब हमारे देश में महिमा का निवास होगा।
10 misericordia et veritas obviaverunt sibi iustitia et pax osculatae sunt
१०करुणा और सच्चाई आपस में मिल गई हैं; धर्म और मेल ने आपस में चुम्बन किया हैं।
11 veritas de terra orta est et iustitia de caelo prospexit
११पृथ्वी में से सच्चाई उगती और स्वर्ग से धर्म झुकता है।
12 etenim Dominus dabit benignitatem et terra nostra dabit fructum suum
१२हाँ, यहोवा उत्तम वस्तुएँ देगा, और हमारी भूमि अपनी उपज देगी।
13 iustitia ante eum ambulabit et ponet in via gressus suos
१३धर्म उसके आगे-आगे चलेगा, और उसके पाँवों के चिन्हों को हमारे लिये मार्ग बनाएगा।