< Psalmorum 76 >
1 in finem in laudibus psalmus Asaph canticum ad Assyrium notus in Iudaea Deus in Israhel magnum nomen eius
१प्रधान बजानेवाले के लिये: तारवाले बाजों के साथ, आसाप का भजन, गीत परमेश्वर यहूदा में जाना गया है, उसका नाम इस्राएल में महान हुआ है।
2 et factus est in pace locus eius et habitatio eius in Sion
२और उसका मण्डप शालेम में, और उसका धाम सिय्योन में है।
3 ibi confregit potentias arcuum scutum et gladium et bellum diapsalma
३वहाँ उसने तीरों को, ढाल, तलवार को और युद्ध के अन्य हथियारों को तोड़ डाला। (सेला)
4 inluminas tu mirabiliter de montibus aeternis
४हे परमेश्वर, तू तो ज्योतिर्मय है: तू अहेर से भरे हुए पहाड़ों से अधिक उत्तम और महान है।
5 turbati sunt omnes insipientes corde dormierunt somnum suum et nihil invenerunt omnes viri divitiarum manibus suis
५दृढ़ मनवाले लुट गए, और भारी नींद में पड़े हैं; और शूरवीरों में से किसी का हाथ न चला।
6 ab increpatione tua Deus Iacob dormitaverunt qui ascenderunt equos
६हे याकूब के परमेश्वर, तेरी घुड़की से, रथों समेत घोड़े भारी नींद में पड़े हैं।
7 tu terribilis es et quis resistet tibi ex tunc ira tua
७केवल तू ही भययोग्य है; और जब तू क्रोध करने लगे, तब तेरे सामने कौन खड़ा रह सकेगा?
8 de caelo auditum fecisti iudicium terra timuit et quievit
८तूने स्वर्ग से निर्णय सुनाया है; पृथ्वी उस समय सुनकर डर गई, और चुप रही,
9 cum exsurgeret in iudicium Deus ut salvos faceret omnes mansuetos terrae diapsalma
९जब परमेश्वर न्याय करने को, और पृथ्वी के सब नम्र लोगों का उद्धार करने को उठा। (सेला)
10 quoniam cogitatio hominis confitebitur tibi et reliquiae cogitationis diem festum agent tibi
१०निश्चय मनुष्य की जलजलाहट तेरी स्तुति का कारण हो जाएगी, और जो जलजलाहट रह जाए, उसको तू रोकेगा।
11 vovete et reddite Domino Deo vestro omnes qui in circuitu eius adferent munera terribili
११अपने परमेश्वर यहोवा की मन्नत मानो, और पूरी भी करो; वह जो भय के योग्य है, उसके आस-पास के सब उसके लिये भेंट ले आएँ।
12 et ei qui aufert spiritus principum terribili apud reges terrae
१२वह तो प्रधानों का अभिमान मिटा देगा; वह पृथ्वी के राजाओं को भययोग्य जान पड़ता है।