< Psalmorum 60 >
1 in finem his qui inmutabuntur in tituli inscriptione David in doctrina cum succendit Syriam Mesopotamiam et Syriam Soba et convertit Ioab et percussit vallem Salinarum duodecim milia Deus reppulisti nos et destruxisti nos iratus es et misertus es nobis
१प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का मिक्ताम शूशनेदूत राग में। शिक्षादायक। जब वह अरम्नहरैम और अरमसोबा से लड़ता था। और योआब ने लौटकर नमक की तराई में एदोमियों में से बारह हजार पुरुष मार लिये हे परमेश्वर, तूने हमको त्याग दिया, और हमको तोड़ डाला है; तू क्रोधित हुआ; फिर हमको ज्यों का त्यों कर दे।
2 commovisti terram et turbasti eam sana contritiones eius quia commota est
२तूने भूमि को कँपाया और फाड़ डाला है; उसके दरारों को भर दे, क्योंकि वह डगमगा रही है।
3 ostendisti populo tuo dura potasti nos vino conpunctionis
३तूने अपनी प्रजा को कठिन समय दिखाया; तूने हमें लड़खड़ा देनेवाला दाखमधु पिलाया है।
4 dedisti metuentibus te significationem ut fugiant a facie arcus diapsalma ut liberentur dilecti tui
४तूने अपने डरवैयों को झण्डा दिया है, कि वह सच्चाई के कारण फहराया जाए। (सेला)
5 salvum fac dextera tua et exaudi me
५तू अपने दाहिने हाथ से बचा, और हमारी सुन ले कि तेरे प्रिय छुड़ाए जाएँ।
6 Deus locutus est in sancto suo laetabor et partibor Sicima et convallem tabernaculorum metibor
६परमेश्वर पवित्रता के साथ बोला है, “मैं प्रफुल्लित होऊँगा; मैं शेकेम को बाँट लूँगा, और सुक्कोत की तराई को नपवाऊँगा।
7 meus est Galaad et meus est Manasses et Effraim fortitudo capitis mei Iuda rex meus
७गिलाद मेरा है; मनश्शे भी मेरा है; और एप्रैम मेरे सिर का टोप, यहूदा मेरा राजदण्ड है।
8 Moab olla spei meae in Idumeam extendam calciamentum meum mihi alienigenae subditi sunt
८मोआब मेरे धोने का पात्र है; मैं एदोम पर अपना जूता फेंकूँगा; हे पलिश्तीन, मेरे ही कारण जयजयकार कर।”
9 quis deducet me in civitatem munitam quis deducet me usque in Idumeam
९मुझे गढ़वाले नगर में कौन पहुँचाएगा? एदोम तक मेरी अगुआई किसने की है?
10 nonne tu Deus qui reppulisti nos et non egredieris Deus in virtutibus nostris
१०हे परमेश्वर, क्या तूने हमको त्याग नहीं दिया? हे परमेश्वर, तू हमारी सेना के साथ नहीं जाता।
11 da nobis auxilium de tribulatione et vana salus hominis
११शत्रु के विरुद्ध हमारी सहायता कर, क्योंकि मनुष्य की सहायता व्यर्थ है।
12 in Deo faciemus virtutem et ipse ad nihilum deducet tribulantes nos
१२परमेश्वर की सहायता से हम वीरता दिखाएँगे, क्योंकि हमारे शत्रुओं को वही रौंदेगा।