< Proverbiorum 13 >

1 filius sapiens doctrina patris qui autem inlusor est non audit cum arguitur
बुद्धिमान पुत्र पिता की शिक्षा सुनता है, परन्तु ठट्ठा करनेवाला घुड़की को भी नहीं सुनता।
2 de fructu oris homo saturabitur bonis anima autem praevaricatorum iniqua
सज्जन अपनी बातों के कारण उत्तम वस्तु खाने पाता है, परन्तु विश्वासघाती लोगों का पेट उपद्रव से भरता है।
3 qui custodit os suum custodit animam suam qui autem inconsideratus est ad loquendum sentiet mala
जो अपने मुँह की चौकसी करता है, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो गाल बजाता है उसका विनाश हो जाता है।
4 vult et non vult piger anima autem operantium inpinguabitur
आलसी का प्राण लालसा तो करता है, परन्तु उसको कुछ नहीं मिलता, परन्तु कामकाजी हष्ट-पुष्ट हो जाते हैं।
5 verbum mendax iustus detestabitur impius confundit et confundetur
धर्मी झूठे वचन से बैर रखता है, परन्तु दुष्ट लज्जा का कारण होता है और लज्जित हो जाता है।
6 iustitia custodit innocentis viam impietas vero peccato subplantat
धर्म खरी चाल चलनेवाले की रक्षा करता है, परन्तु पापी अपनी दुष्टता के कारण उलट जाता है।
7 est quasi dives cum nihil habeat et est quasi pauper cum in multis divitiis sit
कोई तो धन बटोरता, परन्तु उसके पास कुछ नहीं रहता, और कोई धन उड़ा देता, फिर भी उसके पास बहुत रहता है।
8 redemptio animae viri divitiae suae qui autem pauper est increpationem non sustinet
धनी मनुष्य के प्राण की छुड़ौती उसके धन से होती है, परन्तु निर्धन ऐसी घुड़की को सुनता भी नहीं।
9 lux iustorum laetificat lucerna autem impiorum extinguetur
धर्मियों की ज्योति आनन्द के साथ रहती है, परन्तु दुष्टों का दिया बुझ जाता है।
10 inter superbos semper iurgia sunt qui autem agunt cuncta consilio reguntur sapientia
१०अहंकार से केवल झगड़े होते हैं, परन्तु जो लोग सम्मति मानते हैं, उनके पास बुद्धि रहती है।
11 substantia festinata minuetur quae autem paulatim colligitur manu multiplicabitur
११धोखे से कमाया धन जल्दी घटता है, परन्तु जो अपने परिश्रम से बटोरता, उसकी बढ़ती होती है।
12 spes quae differtur adfligit animam lignum vitae desiderium veniens
१२जब आशा पूरी होने में विलम्ब होता है, तो मन निराश होता है, परन्तु जब लालसा पूरी होती है, तब जीवन का वृक्ष लगता है।
13 qui detrahit alicui rei ipse se in futurum obligat qui autem timet praeceptum in pace versabitur
१३जो वचन को तुच्छ जानता, उसका नाश हो जाता है, परन्तु आज्ञा के डरवैये को अच्छा फल मिलता है।
14 lex sapientis fons vitae ut declinet a ruina mortis
१४बुद्धिमान की शिक्षा जीवन का सोता है, और उसके द्वारा लोग मृत्यु के फंदों से बच सकते हैं।
15 doctrina bona dabit gratiam in itinere contemptorum vorago
१५सुबुद्धि के कारण अनुग्रह होता है, परन्तु विश्वासघातियों का मार्ग कड़ा होता है।
16 astutus omnia agit cum consilio qui autem fatuus est aperit stultitiam
१६विवेकी मनुष्य ज्ञान से सब काम करता हैं, परन्तु मूर्ख अपनी मूर्खता फैलाता है।
17 nuntius impii cadet in malum legatus fidelis sanitas
१७दुष्ट दूत बुराई में फँसता है, परन्तु विश्वासयोग्य दूत मिलाप करवाता है।
18 egestas et ignominia ei qui deserit disciplinam qui autem adquiescit arguenti glorificabitur
१८जो शिक्षा को अनसुनी करता वह निर्धन हो जाता है और अपमान पाता है, परन्तु जो डाँट को मानता, उसकी महिमा होती है।
19 desiderium si conpleatur delectat animam detestantur stulti eos qui fugiunt mala
१९लालसा का पूरा होना तो प्राण को मीठा लगता है, परन्तु बुराई से हटना, मूर्खों के प्राण को बुरा लगता है।
20 qui cum sapientibus graditur sapiens erit amicus stultorum efficietur similis
२०बुद्धिमानों की संगति कर, तब तू भी बुद्धिमान हो जाएगा, परन्तु मूर्खों का साथी नाश हो जाएगा।
21 peccatores persequetur malum et iustis retribuentur bona
२१विपत्ति पापियों के पीछे लगी रहती है, परन्तु धर्मियों को अच्छा फल मिलता है।
22 bonus relinquet heredes filios et nepotes et custoditur iusto substantia peccatoris
२२भला मनुष्य अपने नाती-पोतों के लिये सम्पत्ति छोड़ जाता है, परन्तु पापी की सम्पत्ति धर्मी के लिये रखी जाती है।
23 multi cibi in novalibus patrum et alii congregantur absque iudicio
२३निर्बल लोगों को खेती-बारी से बहुत भोजनवस्तु मिलता है, परन्तु अन्याय से उसको हड़प लिया जाता है।
24 qui parcit virgae suae odit filium suum qui autem diligit illum instanter erudit
२४जो बेटे पर छड़ी नहीं चलाता वह उसका बैरी है, परन्तु जो उससे प्रेम रखता, वह यत्न से उसको शिक्षा देता है।
25 iustus comedit et replet animam suam venter autem impiorum insaturabilis
२५धर्मी पेट भर खाने पाता है, परन्तु दुष्ट भूखे ही रहते हैं।

< Proverbiorum 13 >