< Hiezechielis Prophetæ 15 >
1 et factus est sermo Domini ad me dicens
१फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
2 fili hominis quid fiet ligno vitis ex omnibus lignis nemorum quae sunt inter ligna silvarum
२“हे मनुष्य के सन्तान, सब वृक्षों में अंगूर की लता की क्या श्रेष्ठता है? अंगूर की शाखा जो जंगल के पेड़ों के बीच उत्पन्न होती है, उसमें क्या गुण है?
3 numquid tolletur de ea lignum ut fiat opus aut fabricabitur de ea paxillus ut dependeat in eo quodcumque vas
३क्या कोई वस्तु बनाने के लिये उसमें से लकड़ी ली जाती, या कोई बर्तन टाँगने के लिये उसमें से खूँटी बन सकती है?
4 ecce igni datum est in escam utramque partem eius consumpsit ignis et medietas eius redacta est in favillam numquid utile erit ad opus
४वह तो ईंधन बनाकर आग में झोंकी जाती है; उसके दोनों सिरे आग से जल जाते, और उसके बीच का भाग भस्म हो जाता है, क्या वह किसी भी काम की है?
5 etiam cum esset integrum non erat aptum ad opus quanto magis cum ignis illud devoraverit et conbuserit nihil ex eo fiet operis
५देख, जब वह बनी थी, तब भी वह किसी काम की न थी, फिर जब वह आग का ईंधन होकर भस्म हो गई है, तब किस काम की हो सकती है?
6 propterea haec dicit Dominus Deus quomodo lignum vitis inter ligna silvarum quod dedi igni ad devorandum sic tradidi habitatores Hierusalem
६इसलिए प्रभु यहोवा यह कहता है, जैसे जंगल के पेड़ों में से मैं अंगूर की लता को आग का ईंधन कर देता हूँ, वैसे ही मैं यरूशलेम के निवासियों को नाश कर दूँगा।
7 et ponam faciem meam in eos de igne egredientur et ignis consumet eos et scietis quia ego Dominus cum posuero faciem meam in eos
७मैं उनके विरुद्ध होऊँगा, और वे एक आग में से निकलकर फिर दूसरी आग का ईंधन हो जाएँगे; और जब मैं उनसे विमुख होऊँगा, तब तुम लोग जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
8 et dedero terram inviam et desolatam eo quod praevaricatores extiterint dicit Dominus Deus
८मैं उनका देश उजाड़ दूँगा, क्योंकि उन्होंने मुझसे विश्वासघात किया है, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।”