< Psalmorum 115 >

1 NON NOBIS DOMINE, NON NOBIS: sed nomini tuo da gloriam.
हे यहोवा, हमारी नहीं, हमारी नहीं, वरन् अपने ही नाम की महिमा, अपनी करुणा और सच्चाई के निमित्त कर।
2 Super misericordia tua, et veritate tua: nequando dicant Gentes: Ubi est Deus eorum?
जाति-जाति के लोग क्यों कहने पाएँ, “उनका परमेश्वर कहाँ रहा?”
3 Deus autem noster in caelo: omnia quaecumque voluit, fecit.
हमारा परमेश्वर तो स्वर्ग में हैं; उसने जो चाहा वही किया है।
4 Simulacra gentium argentum, et aurum, opera manuum hominum.
उन लोगों की मूरतें सोने चाँदी ही की तो हैं, वे मनुष्यों के हाथ की बनाई हुई हैं।
5 Os habent, et non loquentur: oculos habent, et non videbunt.
उनके मुँह तो रहता है परन्तु वे बोल नहीं सकती; उनके आँखें तो रहती हैं परन्तु वे देख नहीं सकती।
6 Aures habent, et non audient: nares habent, et non odorabunt.
उनके कान तो रहते हैं, परन्तु वे सुन नहीं सकती; उनके नाक तो रहती हैं, परन्तु वे सूँघ नहीं सकती।
7 Manus habent, et non palpabunt: pedes habent, et non ambulabunt: non clamabunt in gutture suo.
उनके हाथ तो रहते हैं, परन्तु वे स्पर्श नहीं कर सकती; उनके पाँव तो रहते हैं, परन्तु वे चल नहीं सकती; और उनके कण्ठ से कुछ भी शब्द नहीं निकाल सकती।
8 Similes illis fiant qui faciunt ea: et omnes qui confidunt in eis.
जैसी वे हैं वैसे ही उनके बनानेवाले हैं; और उन पर सब भरोसा रखनेवाले भी वैसे ही हो जाएँगे।
9 Domus Israel speravit in Domino: adiutor eorum et protector eorum est.
हे इस्राएल, यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है।
10 Domus Aaron speravit in Domino: adiutor eorum et protector eorum est.
१०हे हारून के घराने, यहोवा पर भरोसा रख! तेरा सहायक और ढाल वही है।
11 Qui timent Dominum, speraverunt in Domino: adiutor eorum et protector eorum est.
११हे यहोवा के डरवैयों, यहोवा पर भरोसा रखो! तुम्हारा सहायक और ढाल वही है।
12 Dominus memor fuit nostri: et benedixit nobis: Benedixit domui Israel: benedixit domui Aaron.
१२यहोवा ने हमको स्मरण किया है; वह आशीष देगा; वह इस्राएल के घराने को आशीष देगा; वह हारून के घराने को आशीष देगा।
13 Benedixit omnibus, qui timent Dominum, pusillis cum maioribus.
१३क्या छोटे क्या बड़े जितने यहोवा के डरवैये हैं, वह उन्हें आशीष देगा।
14 Adiiciat Dominus super vos: super vos, et super filios vestros.
१४यहोवा तुम को और तुम्हारे वंश को भी अधिक बढ़ाता जाए।
15 Benedicti vos a Domino, qui fecit caelum, et terram.
१५यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, उसकी ओर से तुम आशीष पाए हो।
16 Caelum caeli Domino: terram autem dedit filiis hominum.
१६स्वर्ग तो यहोवा का है, परन्तु पृथ्वी उसने मनुष्यों को दी है।
17 Non mortui laudabunt te Domine: neque omnes, qui descendunt in infernum. (questioned)
१७मृतक जितने चुपचाप पड़े हैं, वे तो यहोवा की स्तुति नहीं कर सकते,
18 Sed nos qui vivimus, benedicimus Domino, ex hoc nunc et usque in saeculum.
१८परन्तु हम लोग यहोवा को अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहते रहेंगे। यहोवा की स्तुति करो!

< Psalmorum 115 >