< Proverbiorum 12 >
1 Qui diligit disciplinam, diligit scientiam: qui autem odit increpationes, insipiens est.
१जो शिक्षा पाने से प्रीति रखता है वह ज्ञान से प्रीति रखता है, परन्तु जो डाँट से बैर रखता, वह पशु के समान मूर्ख है।
2 Qui bonus est, hauriet gratiam a Domino: qui autem confidit in cogitationibus suis, impie agit,
२भले मनुष्य से तो यहोवा प्रसन्न होता है, परन्तु बुरी युक्ति करनेवाले को वह दोषी ठहराता है।
3 Non roborabitur homo ex impietate: et radix iustorum non commovebitur.
३कोई मनुष्य दुष्टता के कारण स्थिर नहीं होता, परन्तु धर्मियों की जड़ उखड़ने की नहीं।
4 Mulier diligens, corona est viro suo: et putredo in ossibus eius, quae confusione res dignas gerit.
४भली स्त्री अपने पति का मुकुट है, परन्तु जो लज्जा के काम करती वह मानो उसकी हड्डियों के सड़ने का कारण होती है।
5 Cogitationes iustorum iudicia: et consilia impiorum fraudulenta:
५धर्मियों की कल्पनाएँ न्याय ही की होती हैं, परन्तु दुष्टों की युक्तियाँ छल की हैं।
6 Verba impiorum insidiantur sanguini: os iustorum liberabit eos.
६दुष्टों की बातचीत हत्या करने के लिये घात लगाने के समान होता है, परन्तु सीधे लोग अपने मुँह की बात के द्वारा छुड़ानेवाले होते हैं।
7 Verte impios, et non erunt: domus autem iustorum permanebit.
७जब दुष्ट लोग उलटे जाते हैं तब वे रहते ही नहीं, परन्तु धर्मियों का घर स्थिर रहता है।
8 Doctrina sua noscitur vir: qui autem vanus et excors est, patebit contemptui.
८मनुष्य की बुद्धि के अनुसार उसकी प्रशंसा होती है, परन्तु कुटिल तुच्छ जाना जाता है।
9 Melior est pauper et sufficiens sibi, quam gloriosus et indigens pane.
९जिसके पास खाने को रोटी तक नहीं, पर अपने बारे में डींगे मारता है, उससे दास रखनेवाला साधारण मनुष्य ही उत्तम है।
10 Novit iustus iumentorum suorum animas: viscera autem impiorum crudelia.
१०धर्मी अपने पशु के भी प्राण की सुधि रखता है, परन्तु दुष्टों की दया भी निर्दयता है।
11 Qui operatur terram suam, satiabitur panibus: qui autem sectatur otium, stultissimus est. Qui suavis est in vini morationibus, in suis munitionibus relinquit contumeliam.
११जो अपनी भूमि को जोतता, वह पेट भर खाता है, परन्तु जो निकम्मों की संगति करता, वह निर्बुद्धि ठहरता है।
12 Desiderium impii monumentum est pessimorum: radix autem iustorum proficiet.
१२दुष्ट जन बुरे लोगों के लूट के माल की अभिलाषा करते हैं, परन्तु धर्मियों की जड़ें हरी भरी रहती है।
13 Propter peccata labiorum ruina proximat malo: effugiet autem iustus de angustia.
१३बुरा मनुष्य अपने दुर्वचनों के कारण फंदे में फँसता है, परन्तु धर्मी संकट से निकास पाता है।
14 De fructu oris sui unusquisque replebitur bonis, et iuxta opera manuum suarum retribuetur ei.
१४सज्जन अपने वचनों के फल के द्वारा भलाई से तृप्त होता है, और जैसी जिसकी करनी वैसी उसकी भरनी होती है।
15 Via stulti recta in oculis eius: qui autem sapiens est, audit consilia.
१५मूर्ख को अपनी ही चाल सीधी जान पड़ती है, परन्तु जो सम्मति मानता, वह बुद्धिमान है।
16 Fatuus statim indicat iram suam: qui autem dissimulat iniuriam, callidus est.
१६मूर्ख की रिस तुरन्त प्रगट हो जाती है, परन्तु विवेकी मनुष्य अपमान को अनदेखा करता है।
17 Qui quod novit loquitur, iudex iustitiae est: qui autem mentitur, testis est fraudulentus.
१७जो सच बोलता है, वह धर्म प्रगट करता है, परन्तु जो झूठी साक्षी देता, वह छल प्रगट करता है।
18 Est qui promittit, et quasi gladio pungitur conscientiae: lingua autem sapientium sanitas est.
१८ऐसे लोग हैं जिनका बिना सोच विचार का बोलना तलवार के समान चुभता है, परन्तु बुद्धिमान के बोलने से लोग चंगे होते हैं।
19 Labium veritatis firmum erit in perpetuum: qui autem testis est repentinus, concinnat linguam mendacii.
१९सच्चाई सदा बनी रहेगी, परन्तु झूठ पल भर का होता है।
20 Dolus in corde cogitantium mala: qui autem pacis ineunt consilia, sequitur eos gaudium.
२०बुरी युक्ति करनेवालों के मन में छल रहता है, परन्तु मेल की युक्ति करनेवालों को आनन्द होता है।
21 Non contristabit iustum quidquid ei acciderit: impii autem replebuntur malo.
२१धर्मी को हानि नहीं होती है, परन्तु दुष्ट लोग सारी विपत्ति में डूब जाते हैं।
22 Abominatio est Domino labia mendacia: qui autem fideliter agunt, placent ei.
२२झूठों से यहोवा को घृणा आती है परन्तु जो ईमानदारी से काम करते हैं, उनसे वह प्रसन्न होता है।
23 Homo versatus celat scientiam: et cor insipientium provocat stultitiam.
२३विवेकी मनुष्य ज्ञान को प्रगट नहीं करता है, परन्तु मूर्ख अपने मन की मूर्खता ऊँचे शब्द से प्रचार करता है।
24 Manus fortium dominabitur: quae autem remissa est, tributis serviet.
२४कामकाजी लोग प्रभुता करते हैं, परन्तु आलसी बेगार में पकड़े जाते हैं।
25 Moeror in corde viri humiliabit illum, et sermone bono laetificabitur.
२५उदास मन दब जाता है, परन्तु भली बात से वह आनन्दित होता है।
26 Qui negligit damnum propter amicum, iustus est: iter autem impiorum decipiet eos.
२६धर्मी अपने पड़ोसी की अगुआई करता है, परन्तु दुष्ट लोग अपनी ही चाल के कारण भटक जाते हैं।
27 Non inveniet fraudulentus lucrum: et substantia hominis erit auri pretium.
२७आलसी अहेर का पीछा नहीं करता, परन्तु कामकाजी को अनमोल वस्तु मिलती है।
28 In semita iustitiae, vita: iter autem devium ducit ad mortem.
२८धर्म के मार्ग में जीवन मिलता है, और उसके पथ में मृत्यु का पता भी नहीं।