< Job 15 >

1 Respondens autem Eliphaz Themanites, dixit:
तब इलिफ़ज़ तेमानी ने जवाब दिया,
2 Numquid sapiens respondebit quasi in ventum loquens, et implebit ardore stomachum suum?
क्या 'अक़्लमन्द को चाहिए कि फ़ुज़ूल बातें जोड़ कर जवाब दे, और पूरबी हवा से अपना पेट भरे?
3 Arguis verbis eum, qui non est aequalis tibi, et loqueris quod tibi non expedit.
क्या वह बेफ़ाइदा बक़वास से बहस करे या ऐसी तक़रीरों से जो बे फ़ाइदा हैं?
4 Quantum in te est evacuasti timorem, et tulisti preces coram Deo.
बल्कि तू ख़ौफ़ को नज़र अन्दाज़ करके, ख़ुदा के सामने इबादत को ज़ायल करता है।
5 Docuit enim iniquitas tua os tuum, et imitaris linguam blasphemantium.
क्यूँकि तेरा गुनाह तेरे मुँह को सिखाता है, और तू रियाकारों की ज़बान इख़्तियार करता है।
6 Condemnabit te os tuum, et non ego: et labia tua respondebunt tibi.
तेरा ही मुँह तुझे मुल्ज़िम ठहराता है न कि मैं, बल्कि तेरे ही होंट तेरे ख़िलाफ़ गवाही देते हैं।
7 Numquid primus homo tu natus es, et ante colles formatus?
क्या पहला इंसान तू ही पैदा हुआ? या पहाड़ों से पहले तेरी पैदाइश हुई?
8 Numquid consilium Dei audisti, et inferior te erit eius sapientia?
क्या तू ने ख़ुदा की पोशीदा मसलहत सुन ली है, और अपने लिए 'अक़्लमन्दी का ठेका ले रख्खा है?
9 Quid nosti quod ignoremus? quid intelligis quod nesciamus?
तू ऐसा क्या जानता है, जो हम नहीं जानते? तुझ में ऐसी क्या समझ है जो हम में नहीं?
10 Et senes, et antiqui sunt in nobis multo vetustiores quam patres tui.
हम लोगों में सिर सफ़ेद बाल वाले और बड़े बूढ़े भी हैं, जो तेरे बाप से भी बहुत ज़्यादा उम्र के हैं।
11 Numquid grande est ut consoletur te Deus? sed verba tua prava hoc prohibent
क्या ख़ुदा की तसल्ली तेरे नज़दीक कुछ कम है, और वह कलाम जो तुझ से नरमी के साथ किया जाता है?
12 Quid te elevat cor tuum, et quasi magna cogitans, attonitos habes oculos?
तेरा दिल तुझे क्यूँ खींच ले जाता है, और तेरी आँखें क्यूँ इशारा करती हैं?
13 Quid tumet contra Deum spiritus tuus, ut proferas de ore tuo huiuscemodi sermones?
क्या तू अपनी रूह को ख़ुदा की मुख़ालिफ़त पर आमादा करता है, और अपने मुँह से ऐसी बातें निकलने देता है?
14 Quid est homo, ut immaculatus sit, et ut iustus appareat natus de muliere?
इंसान है क्‍या कि वह पाक हो? और वह जो 'औरत से पैदा हुआ क्‍या है, कि सच्चा हो।
15 Ecce inter sanctos eius nemo immutabilis, et caeli non sunt mundi in conspectu eius.
देख, वह अपने फ़रिर्श्तों का 'ऐतबार नहीं करता बल्कि आसमान भी उसकी नज़र में पाक नहीं।
16 Quanto magis abominabilis et inutilis homo, qui bibit quasi aquam iniquitatem?
फ़िर भला उसका क्या ज़िक्र जो घिनौना और ख़राब है या'नी वह आदमी जो बुराई को पानी की तरह पीता है।
17 Ostendam tibi, audi me: quod vidi narrabo tibi.
“मैं तुझे बताता हूँ, तू मेरी सुन; और जो मैंने देखा है उसका बयान करूँगा।
18 Sapientes confitentur, et non abscondunt patres suos.
जिसे 'अक़्लमन्दों ने अपने बाप — दादा से सुनकर बताया है, और उसे छिपाया नहीं;
19 Quibus solis data est terra, et non transivit alienus per eos.
सिर्फ़ उन ही को मुल्क दिया गया था, और कोई परदेसी उनके बीच नहीं आया
20 Cunctis diebus suis impius superbit, et numerus annorum incertus est tyrannidis eius.
शरीर आदमी अपनी सारी उम्र दर्द से कराहता है, या'नी सब बरस जो ज़ालिम के लिए रख्खे गए हैं।
21 Sonitus terroris semper in auribus illius: et cum pax sit, ille semper insidias suspicatur.
डरावनी आवाजें उसके कान में गूँजती रहती हैं, इक़बालमंदी के वक़्त ग़ारतगर उस पर आ पड़ेगा।
22 Non credit quod reverti possit de tenebris ad lucem, circumspectans undique gladium.
उसे यक़ीन नहीं कि वह अँधेरे से बाहर निकलेगा, और तलवार उसकी मुन्तज़िर है।
23 Cum se moverit ad quaerendum panem, novit quod paratus sit in manu eius tenebrarum dies.
वह रोटी के लिए मारा मारा फिरता है कि कहाँ मिलेगी। वह जानता है, कि अँधेरे के दिन मेरे पास ही है।
24 Terrebit eum tribulatio, et angustia vallabit eum, sicut regem, qui praeparatur ad praelium.
मुसीबत और सख़्त तकलीफ़ उसे डराती है; ऐसे बादशाह की तरह जो लड़ाई के लिए तैयार हो, वह उस पर ग़ालिब होते है।
25 Tetendit enim adversus Deum manum suam, et contra Omnipotentem roboratus est.
इसलिए कि उसने ख़ुदा के ख़िलाफ़ अपना हाथ बढ़ाया और क़ादिर — ए — मुतलक़ के ख़िलाफ़ फ़ख़्र करता है;
26 Cucurrit adversus eum erecto collo, et pingui cervice armatus est.
वह अपनी ढालों की मोटी — मोटी गुलमैखों के साथ बाग़ी होकर उसपर हमला करता है:
27 Operuit faciem eius crassitudo, et de lateribus eius arvina dependet.
इसलिए कि उसके मुँह पर मोटापा छा गया है, और उसके पहलुओं पर चर्बी की तहें जम गई हैं।
28 Habitavit in civitatibus desolatis, et in domibus desertis, quae in tumulos sunt redactae.
और वह वीरान शहरों में बस गया है, ऐसे मकानों में जिनमें कोई आदमी न बसा और जो वीरान होने को थे।
29 Non ditabitur, nec perseverabit substantia eius, nec mittet in terra radicem suam.
वह दौलतमन्द न होगा, उसका माल बना न रहेगा और ऐसों की पैदावार ज़मीन की तरफ़ न झुकेगी।
30 Non recedet de tenebris: ramos eius arefaciet flamma, et auferetur spiritu oris sui.
वह अँधेरे से कभी न निकलेगा, और शोले उसकी शाखों को ख़ुश्क कर देंगे, और वह ख़ुदा के मुँह से ताक़त से जाता रहेगा।
31 Non credet frustra errore deceptus, quod aliquo pretio redimendus sit.
वह अपने आप को धोका देकर बतालत का भरोसा न करे, क्यूँकि बतालत ही उसका मज़दूरी ठहरेगी।
32 Antequam dies eius impleantur, peribit: et manus eius arescent.
यह उसके वक़्त से पहले पूरा हो जाएगा, और उसकी शाख़ हरी न रहेगी।
33 Laedetur quasi vinea in primo flore botrus eius, et quasi oliva proiiciens florem suum.
ताक की तरह उसके अंगूर कच्चे ही और जै़तून की तरह उसके फूल गिर जाएँगे।
34 Congregatio enim hypocritae sterilis, et et ignis devorabit tabernacula eorum, qui munera libenter accipiunt.
क्यूँकि बे ख़ुदा लोगों की जमा'अत बेफल रहेगी, और रिशवत के ख़ेमों को आग भस्म कर देगी।
35 Concepit dolorem, et peperit iniquitatem, et uterus eius praeparat dolos.
वह शरारत से ताक़तवर होते हैं और गुनाह पैदा होता है, और उनका पेट धोखा को तैयार करता है।”

< Job 15 >