< Ii Paralipomenon 27 >
1 Vigintiquinque annorum erat Ioatham cum regnare coepisset, et sedecim annis regnavit in Ierusalem: nomen matris eius Ierusa filia Sadoc.
यूताम पच्चीस साल का था जब वह हुकूमत करने लगा, और उसने सोलह साल येरूशलेम में हुकूमत की। उसकी माँ का नाम यरूसा था जो सदोक़ की बेटी थी।
2 Fecitque quod rectum erat coram Domino iuxta omnia quae fecerat Ozias pater suus, excepto quod non est ingressus templum Domini, et adhuc populus delinquebat.
और उसने वही जो ख़ुदावन्द की नज़र में दुरुस्त है, ठीक ऐसा ही किया जैसा उसके बाप उज़्ज़ियाह ने किया था, मगर वह ख़ुदावन्द की हैकल में न घुसा, लेकिन लोग गुनाह करते ही रहे।
3 Ipse aedificavit portam domus Domini excelsam, et in muro Ophel multa construxit.
और उसने ख़ुदावन्द के घर का बालाई दरवाज़ा बनाया, और ओफ़ल की दीवार पर उसने बहुत कुछ ता'मीर किया।
4 Urbes quoque aedificavit in montibus Iuda, et in saltibus castella, et turres.
और यहूदाह के पहाड़ी मुल्क में उसने शहर ता'मीर किए, और जंगलों में क़िले' और बुर्ज बनवाए।
5 Ipse pugnavit contra regem filiorum Ammon, et vicit eos, dederuntque ei filii Ammon in tempore illo centum talenta argenti, et decem millia coros tritici, ac totidem coros hordei: haec ei praebuerunt filii Ammon in anno secundo et tertio.
वह बनी 'अम्मून के बादशाह से भी लड़ा और उन पर ग़ालिब हुआ। और उसी साल बनी 'अम्मून ने एक सौ क़िन्तार चाँदी और दस हज़ार कुर गेहूँ और दस हज़ार कुर जौ उसे दिए, और उतना ही बनी 'अम्मून ने दूसरे और तीसरे साल भी उसे दिया।
6 Corroboratusque est Ioatham eo quod direxisset vias suas coram Domino Deo suo.
इसलिए यूताम ज़बरदस्त हो गया, क्यूँकि उसने ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के आगे अपने रास्ते दुरुस्त किए थे।
7 Reliqua autem sermonum Ioatham, et omnes pugnae eius, et opera, scripta sunt in Libro regum Israel et Iuda.
और यूताम के बाक़ी काम और उसकी सब लड़ाईयां और उसके तौर तरीक़े इस्राईल और यहूदाह के बादशाहों की किताब में लिखा हैं।
8 Vigintiquinque annorum erat cum regnare coepisset, et sedecim annis regnavit in Ierusalem.
वह पच्चीस साल का था जब हुकूमत करने लगा और उसने सोलह साल येरूशलेम में हुकूमत की।
9 Dormivitque Ioatham cum patribus suis, et sepelierunt eum in Civitate David: et regnavit Achaz filius eius pro eo.
और यूताम अपने बाप दादा के साथ सो गया, और उन्होंने उसे दाऊद के शहर में दफ़न किया; और उसका बेटा आख़ज़ उसकी जगह बादशाह हुआ।