< I Paralipomenon 15 >

1 Fecit quoque sibi domos in Civitate David: et aedificavit locum arcae Dei, tetenditque ei tabernaculum.
और दाऊद ने दाऊद के शहर में अपने लिए महल बनाए, और ख़ुदा के सन्दूक़ के लिए एक जगह तैयार करके उसके लिए एक ख़ैमा खड़ा किया।
2 Tunc dixit David: illicitum est ut a quocumque portetur arca Dei nisi a Levitis, quos elegit Dominus ad portandum eam, et ad ministrandum sibi usque in aeternum.
तब दाऊद ने कहा कि लावियों के 'अलावा और किसी को ख़ुदा के सन्दूक़ को उठाना नहीं चाहिए, क्यूँकि ख़ुदावन्द ने उन्हीं को चुना है कि ख़ुदा सन्दूक़ को उठाएँ और हमेशा उसकी ख़िदमत करें।
3 Congregavitque universum Israel in Ierusalem, ut afferretur arca Dei in locum suum, quem praeparaverat ei.
और दाऊद ने सारे इस्राईल को येरूशलेम में जमा' किया, ताकि ख़ुदावन्द के सन्दूक़ को उस जगह जो उसने उसके लिए तैयार की थी ले आएँ।
4 Necnon et filios Aaron, et Levitas.
और दाऊद ने बनी हारून को और लावियों को इकट्ठा किया:
5 de filiis Caath, Uriel princeps fuit, et fratres eius centum viginti.
या'नी बनी क़िहात में से, ऊरिएल सरदार और उसके एक सौ बीस भाइयों को;
6 De filiis Merari, Asaia princeps: et fratres eius ducenti viginti.
बनी मिरारी में से, 'असायाह सरदार और उसके दो सौ बीस भाइयों को;
7 De filiis Gersom, Ioel princeps; et fratres eius centum triginta.
बनी जैरसोम में से, यूएल सरदार और उसके एक सौ तीस भाइयों को;
8 De filiis Elisaphan, Semeias princeps, et fratres eius ducenti.
बनी इलिसफ़न में से, समायाह सरदार और उसके दो सौ भाइयों को;
9 De filiis Hebron, Eliel princeps; et fratres eius octoginta.
बनी हबरून में से, इलीएल सरदार और उसके अस्सी भाइयों को;
10 De filiis Oziel, Aminadab princeps: et fratres eius centum duodecim.
बनी उज़्ज़ीएल में से, 'अम्मीनदाब सरदार और उसके एक सौ बारह भाइयों को।
11 Vocavitque David Sadoc, et Abiathar Sacerdotes, et Levitas, Uriel, Asaiam, Ioel, Semeiam, Eliel, et Aminadab:
और दाऊद ने सदोक़ और अबीयातर काहिनों की, और ऊरिएल और 'असायाह और यूएल और समायाह और इलीएल और 'अम्मीनदाब लावियों को बुलाया,
12 et dixit ad eos: Vos qui estis principes familiarum Leviticarum, sanctificamini cum fratribus vestris, et afferte arcam Domini Dei Israel ad locum, qui ei praeparatus est:
और उनसे कहा कि तुम लावियों के आबाई ख़ान्दानों के सरदार हो; तुम अपने आपको पाक करो, तुम भी और तुम्हारे भाई भी, ताकि तुम ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा के सन्दूक़ को उस जगह जो मैंने उसके लिए तैयार की है ला सको।
13 ne ut a principio, quia non eratis praesentes, percussit nos Dominus; sic et nunc fiat, illicitum quid nobis agentibus.
क्यूँकि जब तुम ने पहली बार उसे न उठाया, तो ख़ुदावन्द हमारा ख़ुदा हम पर टूट पड़ा, क्यूँकि हम क़ानून के मुताबिक़ उसके तालिब नहीं हुए थे।
14 Sanctificati sunt ergo Sacerdotes, et Levitae, ut portarent arcam Domini Dei Israel.
तब काहिनों और लावियों ने ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा के सन्दूक़ को लाने के लिए अपने आपको पाक किया।
15 Et tulerunt filii Levi arcam Dei, sicut praeceperat Moyses iuxta verbum Domini humeris suis in vectibus.
और बनी लावी ने ख़ुदा के सन्दूक़ को, जैसा मूसा ने ख़ुदावन्द के कलाम के मुवाफ़िक हुक्म किया था, कड़ियों से अपने कन्धों पर उठा लिया।
16 Dixitque David principibus Levitarum, ut constituerent de fratribus suis cantores in organis musicorum, nablis videlicet, et lyris, et cymbalis, ut resonaret in excelsis sonitus laetitiae.
और दाऊद ने लावियों के सरदारों को फ़रमाया कि अपने भाइयों में से हम्द करने वालों को मुक़र्रर करें कि मूसीक़ी के साज़, या'नी सितार और बरबत और झाँझ बजाएं और आवाज़ बुलन्द करके ख़ुशी से गाएँ।
17 Constitueruntque Levitas: Heman filium Ioel, et de fratribus eius Asaph filium Barachiae: de filiis vero Merari, fratribus eorum: Ethan filium Casaiae.
तब लावियों ने हैमान बिन यूएल को मुक़र्रर किया, और उसके भाइयों में से आसफ़ बिन बरकियाह को, और उनके भाइयों बनी मिरारी में से ऐतान बिन कौसियाह को;
18 Et cum eis fratres eorum: in secundo ordine, Zachariam, et Ben, et Iaziel, et Semiramoth, et Iahiel, et Ani, Eliab, et Banaiam, et Maasiam, et Mathathiam, et Eliphalu, et Maceniam, et Obededom, et Iehiel, ianitores.
और उनके साथ उनके दूसरे दर्जे के भाइयों या'नी ज़करियाह, बीन और या'ज़िएल और सिमीरामोत और यहिएल और उन्नी और इलियाब और बिनायाह और मासियाह और मतितियाह और इलिफ़लहू और मिक़िनियाह और 'ओबेदअदोम और य'ईएल को जो दरबान थे।
19 Porro cantores, Heman, Asaph, et Ethan; in cymbalis aeneis concrepantes.
फिर हम्द करने वाले हैमान, आसफ़ और ऐतान मुक़र्रर हुए कि पीतल की झाँझों को ज़ोर से बजाएँ;
20 Zacharias autem, et Oziel, et Semiramoth, et Iahiel, et Ani, et Eliab, et Maasias, et Banaias in nablis arcana cantabant.
और ज़करियाह और 'अज़ीएल और सिमीरामीत और यहिएल और उन्नी और इलियाब और मा'सियाह और बिनायाह सितार को 'अलामीत राग पर छेड़े;
21 Porro Mathathias, et Eliphalu, et Macenias, et Obededom, et Iehiel, et Ozaziu, in citharis pro octava canebant epinicion.
और मतितियाह और इलिफ़लहू और मिक़िनियाह और 'ओबेदअदोम और य'ईएल और 'अज़ज़ियाह शमीनीत राग पर सितार बजाएँ।
22 Chonenias autem princeps Levitarum, prophetiae praeerat, ad praecinendam melodiam: erat quippe valde sapiens.
और कनानियाह, लावियों का सरदार, हम्द गाने पर मुक़र्रर था; वहहम्द सिखाता था, क्यूँकि वह बड़ा ही माहिर था।
23 Et Barachias, et Elcana: ianitores arcae.
और बरकियाह और इल्क़ाना सन्दूक़ के दरबान थे,
24 Porro Sebenias, et Iosaphat, et Nathanael, et Amasai, et Zacharias, et Banaias, et Eliezer sacerdotes, clangebant tubis coram arca Dei: et Obededom et Iehias erant ianitores arcae.
और शबनियाह और यहूसफ़त और नतनीएल और 'अमासी और ज़करियाह और बिनायाह और इली'एलियाज़र काहिन ख़ुदा के सन्दूक़ के आगे आगे नरसिंगे फूँकते जाते थे, और 'ओबेदअदोम और यहियाह सन्दूक़ के दरबान थे।
25 Igitur David et omnes maiores natu Israel, et tribuni ierunt ad deportandam arcam foederis Domini de domo Obededom cum laetitia.
तब दाऊद और इस्राईल के बुज़ुर्ग और हज़ारों के सरदार रवाना हुए कि ख़ुदावन्द के 'अहद के सन्दूक़ को 'ओबेदअदोम के घर से ख़ुशी मनाते हुए लाएँ।
26 Cumque adiuvisset Deus Levitas, qui portabant arcam foederis Domini, immolabantur septem tauri, et septem arietes.
और ऐसा हुआ कि जब ख़ुदा ने उन लावियों की, जो ख़ुदावन्द के 'अहद के सन्दूक को उठाए हुए थे मदद की, तो उन्होने सात बैल और सात मेंढे क़ुर्बान किए।
27 Porro David erat indutus stola byssina, et universi Levitae qui portabant arcam, cantoresque et Chonenias princeps prophetiae inter cantores: David autem etiam indutus erat ephod lineo.
और दाऊद और सब लावी जो सन्दूक़ को उठाये हए थे, और हम्द करने वाले और हम्द करने वालों के साथ कनानियाह जो हम्द करने में उस्ताद था कतानी लिबासों से मुलब्बस थे, और दाऊद कतान का अफ़ूद भी पहने था।
28 Universusque Israel deducebant arcam foederis Domini in iubilo, et sonitu buccinae, et tubis, et cymbalis, et nablis, et citharis concrepantes.
यूँ सब इस्राईली नारा मारते और नरसिंगों और तुरहियों और झाँझों की आवाज़ के साथ सिरतार और बरबत कों ज़ोर से बजाते हुए, ख़ुदावन्द के 'अहद के सन्दूक़ को लाए।
29 Cumque pervenisset arca foederis Domini usque ad Civitatem David, Michol filia Saul prospiciens per fenestram, vidit regem David saltantem atque ludentem, et despexit eum in corde suo.
और ऐसा हुआ कि जब ख़ुदावन्द का 'अहद का सन्दूक़ दाऊद के शहर में पहुँचा, तो साऊल की बेटी मीकल ने खिड़की में से झाँक कर दाऊद बादशाह को ख़ूब नाचते — कूदते देखा, और उसने अपने दिल में उसको हक़ीर जाना।

< I Paralipomenon 15 >