< I Paralipomenon 15 >
1 Fecit quoque sibi domos in Civitate David: et aedificavit locum arcae Dei, tetenditque ei tabernaculum.
१तब दाऊद ने दाऊदपुर में भवन बनवाए, और परमेश्वर के सन्दूक के लिये एक स्थान तैयार करके एक तम्बू खड़ा किया।
2 Tunc dixit David: illicitum est ut a quocumque portetur arca Dei nisi a Levitis, quos elegit Dominus ad portandum eam, et ad ministrandum sibi usque in aeternum.
२तब दाऊद ने कहा, “लेवियों को छोड़ और किसी को परमेश्वर का सन्दूक उठाना नहीं चाहिये, क्योंकि यहोवा ने उनको इसी लिए चुना है कि वे परमेश्वर का सन्दूक उठाएँ और उसकी सेवा टहल सदा किया करें।”
3 Congregavitque universum Israel in Ierusalem, ut afferretur arca Dei in locum suum, quem praeparaverat ei.
३तब दाऊद ने सब इस्राएलियों को यरूशलेम में इसलिए इकट्ठा किया कि यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुँचाएँ, जिसे उसने उसके लिये तैयार किया था।
4 Necnon et filios Aaron, et Levitas.
४इसलिए दाऊद ने हारून की सन्तानों और लेवियों को इकट्ठा किया:
5 de filiis Caath, Uriel princeps fuit, et fratres eius centum viginti.
५अर्थात् कहातियों में से ऊरीएल नामक प्रधान को और उसके एक सौ बीस भाइयों को;
6 De filiis Merari, Asaia princeps: et fratres eius ducenti viginti.
६मरारियों में से असायाह नामक प्रधान को और उसके दो सौ बीस भाइयों को;
7 De filiis Gersom, Ioel princeps; et fratres eius centum triginta.
७गेर्शोमियों में से योएल नामक प्रधान को और उसके एक सौ तीस भाइयों को;
8 De filiis Elisaphan, Semeias princeps, et fratres eius ducenti.
८एलीसापानियों में से शमायाह नामक प्रधान को और उसके दो सौ भाइयों को;
9 De filiis Hebron, Eliel princeps; et fratres eius octoginta.
९हेब्रोनियों में से एलीएल नामक प्रधान को और उसके अस्सी भाइयों को;
10 De filiis Oziel, Aminadab princeps: et fratres eius centum duodecim.
१०और उज्जीएलियों में से अम्मीनादाब नामक प्रधान को और उसके एक सौ बारह भाइयों को।
11 Vocavitque David Sadoc, et Abiathar Sacerdotes, et Levitas, Uriel, Asaiam, Ioel, Semeiam, Eliel, et Aminadab:
११तब दाऊद ने सादोक और एब्यातार नामक याजकों को, और ऊरीएल, असायाह, योएल, शमायाह, एलीएल और अम्मीनादाब नामक लेवियों को बुलवाकर उनसे कहा,
12 et dixit ad eos: Vos qui estis principes familiarum Leviticarum, sanctificamini cum fratribus vestris, et afferte arcam Domini Dei Israel ad locum, qui ei praeparatus est:
१२“तुम तो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष हो; इसलिए अपने भाइयों समेत अपने-अपने को पवित्र करो, कि तुम इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुँचा सको जिसको मैंने उसके लिये तैयार किया है।
13 ne ut a principio, quia non eratis praesentes, percussit nos Dominus; sic et nunc fiat, illicitum quid nobis agentibus.
१३क्योंकि पिछली बार तुम ने उसको न उठाया था इस कारण हमारा परमेश्वर यहोवा हम पर टूट पड़ा, क्योंकि हम उसकी खोज में नियम के अनुसार न लगे थे।”
14 Sanctificati sunt ergo Sacerdotes, et Levitae, ut portarent arcam Domini Dei Israel.
१४तब याजकों और लेवियों ने अपने-अपने को पवित्र किया, कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक ले जा सकें।
15 Et tulerunt filii Levi arcam Dei, sicut praeceperat Moyses iuxta verbum Domini humeris suis in vectibus.
१५तब उस आज्ञा के अनुसार जो मूसा ने यहोवा का वचन सुनकर दी थी, लेवियों ने सन्दूक को डंडों के बल अपने कंधों पर उठा लिया।
16 Dixitque David principibus Levitarum, ut constituerent de fratribus suis cantores in organis musicorum, nablis videlicet, et lyris, et cymbalis, ut resonaret in excelsis sonitus laetitiae.
१६तब दाऊद ने प्रधान लेवियों को आज्ञा दी कि अपने भाई गवैयों को बाजे अर्थात् सारंगी, वीणा और झाँझ देकर बजाने और आनन्द के साथ ऊँचे स्वर से गाने के लिये नियुक्त करें।
17 Constitueruntque Levitas: Heman filium Ioel, et de fratribus eius Asaph filium Barachiae: de filiis vero Merari, fratribus eorum: Ethan filium Casaiae.
१७तब लेवियों ने योएल के पुत्र हेमान को, और उसके भाइयों में से बेरेक्याह के पुत्र आसाप को, और अपने भाई मरारियों में से कूशायाह के पुत्र एतान को ठहराया।
18 Et cum eis fratres eorum: in secundo ordine, Zachariam, et Ben, et Iaziel, et Semiramoth, et Iahiel, et Ani, Eliab, et Banaiam, et Maasiam, et Mathathiam, et Eliphalu, et Maceniam, et Obededom, et Iehiel, ianitores.
१८उनके साथ उन्होंने दूसरे पद के अपने भाइयों को अर्थात् जकर्याह, बेन, याजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, बनायाह, मासेयाह, मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह, और ओबेदेदोम और यीएल को जो द्वारपाल थे ठहराया।
19 Porro cantores, Heman, Asaph, et Ethan; in cymbalis aeneis concrepantes.
१९अतः हेमान, आसाप और एतान नाम के गवैये तो पीतल की झाँझ बजा-बजाकर राग चलाने को;
20 Zacharias autem, et Oziel, et Semiramoth, et Iahiel, et Ani, et Eliab, et Maasias, et Banaias in nablis arcana cantabant.
२०और जकर्याह, अजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, मासेयाह, और बनायाह, अलामोत नामक राग में सारंगी बजाने को;
21 Porro Mathathias, et Eliphalu, et Macenias, et Obededom, et Iehiel, et Ozaziu, in citharis pro octava canebant epinicion.
२१और मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह, ओबेदेदोम, यीएल, और अजज्याह वीणा खर्ज में छेड़ने को ठहराए गए।
22 Chonenias autem princeps Levitarum, prophetiae praeerat, ad praecinendam melodiam: erat quippe valde sapiens.
२२और राग उठाने का अधिकारी कनन्याह नामक लेवियों का प्रधान था, वह राग उठाने के विषय शिक्षा देता था, क्योंकि वह निपुण था।
23 Et Barachias, et Elcana: ianitores arcae.
२३और बेरेक्याह और एल्काना सन्दूक के द्वारपाल थे।
24 Porro Sebenias, et Iosaphat, et Nathanael, et Amasai, et Zacharias, et Banaias, et Eliezer sacerdotes, clangebant tubis coram arca Dei: et Obededom et Iehias erant ianitores arcae.
२४और शबन्याह, योशापात, नतनेल, अमासै, जकर्याह, बनायाह और एलीएजेर नामक याजक परमेश्वर के सन्दूक के आगे-आगे तुरहियां बजाते हुए चले और ओबेदेदोम और यहिय्याह उसके द्वारपाल थे;
25 Igitur David et omnes maiores natu Israel, et tribuni ierunt ad deportandam arcam foederis Domini de domo Obededom cum laetitia.
२५दाऊद और इस्राएलियों के पुरनिये और सहस्त्रपति सब मिलकर यहोवा की वाचा का सन्दूक ओबेदेदोम के घर से आनन्द के साथ ले आने के लिए गए।
26 Cumque adiuvisset Deus Levitas, qui portabant arcam foederis Domini, immolabantur septem tauri, et septem arietes.
२६जब परमेश्वर ने लेवियों की सहायता की जो यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले थे, तब उन्होंने सात बैल और सात मेढ़े बलि किए।
27 Porro David erat indutus stola byssina, et universi Levitae qui portabant arcam, cantoresque et Chonenias princeps prophetiae inter cantores: David autem etiam indutus erat ephod lineo.
२७दाऊद, और यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले सब लेवीय और गानेवाले और गानेवालों के साथ राग उठानेवाले का प्रधान कनन्याह, ये सब तो सन के कपड़े के बागे पहने थे, और दाऊद सन के कपड़े का एपोद पहने था।
28 Universusque Israel deducebant arcam foederis Domini in iubilo, et sonitu buccinae, et tubis, et cymbalis, et nablis, et citharis concrepantes.
२८इस प्रकार सब इस्राएली यहोवा की वाचा के सन्दूक को जयजयकार करते, और नरसिंगे, तुरहियां और झाँझ बजाते और सारंगियाँ और वीणा बजाते हुए ले चले।
29 Cumque pervenisset arca foederis Domini usque ad Civitatem David, Michol filia Saul prospiciens per fenestram, vidit regem David saltantem atque ludentem, et despexit eum in corde suo.
२९जब यहोवा की वाचा का सन्दूक दाऊदपुर में पहुँचा तब शाऊल की बेटी मीकल ने खिड़की में से झाँककर दाऊद राजा को कूदते और खेलते हुए देखा, और उसे मन ही मन तुच्छ जाना।