< Psalmorum 48 >
1 Psalmus cantici. Filiis Core, secunda sabbati. Magnus Dominus et laudabilis nimis, in civitate Dei nostri, in monte sancto ejus.
हमारे ख़ुदा के शहर में, अपने पाक पहाड़ पर ख़ुदावन्द बुज़ु़र्ग़ और बेहद सिताइश के लायक़ है!
2 Fundatur exsultatione universæ terræ mons Sion; latera aquilonis, civitas regis magni.
उत्तर की जानिब कोह — ए — सिय्यून, जो बड़े बादशाह का शहर है, वह बुलन्दी में खु़शनुमा और तमाम ज़मीन का फ़ख़्र है।
3 Deus in domibus ejus cognoscetur cum suscipiet eam.
उसके महलों में ख़ुदा पनाह माना जाता है।
4 Quoniam ecce reges terræ congregati sunt; convenerunt in unum.
क्यूँकि देखो, बादशाह इकट्ठे हुए, वह मिलकर गुज़रे।
5 Ipsi videntes, sic admirati sunt, conturbati sunt, commoti sunt.
वह देखकर दंग हो गए, वह घबराकर भागे।
6 Tremor apprehendit eos; ibi dolores ut parturientis:
वहाँ कपकपी ने उनको आ दबाया, और ऐसे दर्द ने जैसा पैदाइश का दर्द।
7 in spiritu vehementi conteres naves Tharsis.
तू पूरबी हवा से तरसीस के जहाज़ों को तोड़ डालता है।
8 Sicut audivimus, sic vidimus, in civitate Domini virtutum, in civitate Dei nostri: Deus fundavit eam in æternum.
लश्करों के ख़ुदावन्द के शहर में, या'नी अपने ख़ुदा के शहर में, जैसा हम ने सुना था वैसा ही हम ने देखा: ख़ुदा उसे हमेशा बरक़रार रखेगा।
9 Suscepimus, Deus, misericordiam tuam in medio templi tui.
ऐ ख़ुदा, तेरी हैकल के अन्दर हम ने तेरी शफ़क़त पर ग़ौर किया है
10 Secundum nomen tuum, Deus, sic et laus tua in fines terræ; justitia plena est dextera tua.
ऐ ख़ुदा, जैसा तेरा नाम है वैसी ही तेरी सिताइश ज़मीन की इन्तिहा तक है। तेरा दहना हाथ सदाक़त से मा'मूर है।
11 Lætetur mons Sion, et exsultent filiæ Judæ, propter judicia tua, Domine.
तेरे अहकाम की वजह से: कोह — ए — सिय्यून शादमान हो यहूदाह की बेटियाँ ख़ुशी मनाए,
12 Circumdate Sion, et complectimini eam; narrate in turribus ejus.
सिय्यून के गिर्द फिरो और उसका तवाफ़ करो उसके बुर्जों को गिनों,
13 Ponite corda vestra in virtute ejus, et distribuite domos ejus, ut enarretis in progenie altera.
उसकी शहर पनाह को खू़ब देख लो, उसके महलों पर ग़ौर करो; ताकि तुम आने वाली नसल को उसकी ख़बर दे सको।
14 Quoniam hic est Deus, Deus noster in æternum, et in sæculum sæculi: ipse reget nos in sæcula.
क्यूँकि यही ख़ुदा हमेशा से हमेशा तक हमारा ख़ुदा है; यही मौत तक हमारा रहनुमा रहेगा।