< Proverbiorum 2 >
1 Fili mi, si susceperis sermones meos, et mandata mea absconderis penes te,
१हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरे वचन ग्रहण करे, और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में रख छोड़े,
2 ut audiat sapientiam auris tua: inclina cor tuum ad cognoscendam prudentiam.
२और बुद्धि की बात ध्यान से सुने, और समझ की बात मन लगाकर सोचे;
3 Si enim sapientiam invocaveris, et inclinaveris cor tuum prudentiæ:
३यदि तू प्रवीणता और समझ के लिये अति यत्न से पुकारे,
4 si quæsieris eam quasi pecuniam, et sicut thesauros effoderis illam:
४और उसको चाँदी के समान ढूँढ़े, और गुप्त धन के समान उसकी खोज में लगा रहे;
5 tunc intelliges timorem Domini, et scientiam Dei invenies:
५तो तू यहोवा के भय को समझेगा, और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा।
6 quia Dominus dat sapientiam: et ex ore eius prudentia, et scientia.
६क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है; ज्ञान और समझ की बातें उसी के मुँह से निकलती हैं।
7 Custodiet rectorum salutem, et proteget gradientes simpliciter,
७वह सीधे लोगों के लिये खरी बुद्धि रख छोड़ता है; जो खराई से चलते हैं, उनके लिये वह ढाल ठहरता है।
8 servans semitas iustitiæ, et vias sanctorum custodiens.
८वह न्याय के पथों की देख-भाल करता, और अपने भक्तों के मार्ग की रक्षा करता है।
9 Tunc intelliges iustitiam, et iudicium, et æquitatem, et omnem semitam bonam.
९तब तू धर्म और न्याय और सिधाई को, अर्थात् सब भली-भली चाल को समझ सकेगा;
10 Si intraverit sapientia cor tuum, et scientia animæ tuæ placuerit:
१०क्योंकि बुद्धि तो तेरे हृदय में प्रवेश करेगी, और ज्ञान तेरे प्राण को सुख देनेवाला होगा;
11 consilium custodiet te, et prudentia servabit te,
११विवेक तुझे सुरक्षित रखेगा; और समझ तेरी रक्षक होगी;
12 ut eruaris a via mala, et ab homine, qui perversa loquitur:
१२ताकि वे तुझे बुराई के मार्ग से, और उलट-फेर की बातों के कहनेवालों से बचाएंगे,
13 qui relinquunt iter rectum, et ambulant per vias tenebrosas:
१३जो सिधाई के मार्ग को छोड़ देते हैं, ताकि अंधेरे मार्ग में चलें;
14 qui lætantur cum malefecerint, et exultant in rebus pessimis:
१४जो बुराई करने से आनन्दित होते हैं, और दुष्ट जन की उलट-फेर की बातों में मगन रहते हैं;
15 quorum viæ perversæ sunt, et infames gressus eorum.
१५जिनके चाल चलन टेढ़े-मेढ़े और जिनके मार्ग में कुटिलता हैं।
16 Ut eruaris a muliere aliena, et ab extranea, quæ mollit sermones suos,
१६बुद्धि और विवेक तुझे पराई स्त्री से बचाएँगे, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है,
17 et relinquit ducem pubertatis suæ,
१७और अपनी जवानी के साथी को छोड़ देती, और जो अपने परमेश्वर की वाचा को भूल जाती है।
18 et pacti Dei sui oblita est. inclinata est enim ad mortem domus eius, et ad inferos semitæ ipsius. ()
१८उसका घर मृत्यु की ढलान पर है, और उसकी डगरें मरे हुओं के बीच पहुँचाती हैं;
19 omnes, qui ingrediuntur ad eam, non revertentur, nec apprehendent semitas vitæ.
१९जो उसके पास जाते हैं, उनमें से कोई भी लौटकर नहीं आता; और न वे जीवन का मार्ग पाते हैं।
20 Ut ambules in via bona: et calles iustorum custodias.
२०इसलिए तू भले मनुष्यों के मार्ग में चल, और धर्मियों के पथ को पकड़े रह।
21 Qui enim recti sunt, habitabunt in terra, et simplices permanebunt in ea.
२१क्योंकि धर्मी लोग देश में बसे रहेंगे, और खरे लोग ही उसमें बने रहेंगे।
22 Impii vero de terra perdentur: et qui inique agunt, auferentur ex ea.
२२दुष्ट लोग देश में से नाश होंगे, और विश्वासघाती उसमें से उखाड़े जाएँगे।