< Nehemiæ 11 >

1 Habitaverunt autem principes populi in Ierusalem: reliqua vero plebs misit sortem, ut tollerent unam partem de decem qui habitaturi essent in Ierusalem civitate sancta, novem vero partes in civitatibus.
प्रजा के हाकिम तो यरूशलेम में रहते थे, और शेष लोगों ने यह ठहराने के लिये चिट्ठियाँ डालीं, कि दस में से एक मनुष्य यरूशलेम में, जो पवित्र नगर है, बस जाएँ; और नौ मनुष्य अन्य नगरों में बसें।
2 Benedixit autem populus omnibus viris qui se sponte obtulerant ut habitarent in Ierusalem.
जिन्होंने अपनी ही इच्छा से यरूशलेम में वास करना चाहा उन सभी को लोगों ने आशीर्वाद दिया।
3 Hi sunt itaque principes provinciæ qui habitaverunt in Ierusalem, et in civitatibus Iuda. Habitavit autem unusquisque in possessione sua, in urbibus suis, Israel, Sacerdotes, Levitæ, Nathinæi, et filii servorum Salomonis.
उस प्रान्त के मुख्य-मुख्य पुरुष जो यरूशलेम में रहते थे, वे ये हैं; परन्तु यहूदा के नगरों में एक-एक मनुष्य अपनी निज भूमि में रहता था; अर्थात् इस्राएली, याजक, लेवीय, नतीन और सुलैमान के दासों की सन्तान।
4 Et in Ierusalem habitaverunt de filiis Iuda, et de filiis Beniamin: de filiis Iuda, Athaias filius Aziam, filii Zachariæ, filii Amariæ, filii Saphatiæ, filii Malaleel: de filiis Phares,
यरूशलेम में तो कुछ यहूदी और बिन्यामीनी रहते थे। यहूदियों में से तो येरेस के वंश का अतायाह जो उज्जियाह का पुत्र था, यह जकर्याह का पुत्र, यह अमर्याह का पुत्र, यह शपत्याह का पुत्र, यह महललेल का पुत्र था।
5 Maasia filius Baruch, filius Cholhoza, filius Hazia, filius Adaia, filius Ioiarib, filius Zachariæ, filius Silonitis:
मासेयाह जो बारूक का पुत्र था, यह कोल्होजे का पुत्र, यह हजायाह का पुत्र, यह अदायाह का पुत्र, यह योयारीब का पुत्र, यह जकर्याह का पुत्र, और यह शीलोई का पुत्र था।
6 omnes hi filii Phares, qui habitaverunt in Ierusalem, quadringenti sexaginta octo viri fortes.
पेरेस के वंश के जो यरूशलेम में रहते थे, वह सब मिलाकर चार सौ अड़सठ शूरवीर थे।
7 Hi sunt autem filii Beniamin: Sellum filius Mosollam, filius Ioed, filius Phadaia, filius Colaia, filius Masia, filius Etheel, filius Isaia,
बिन्यामीनियों में से सल्लू जो मशुल्लाम का पुत्र था, यह योएद का पुत्र, यह पदायाह का पुत्र था, यह कोलायाह का पुत्र यह मासेयाह का पुत्र, यह इतीएह का पुत्र, यह यशायाह का पुत्र था।
8 et post eum Gebbai, Sellai, nongenti vigintiocto,
उसके बाद गब्बै सल्लै जिनके साथ नौ सौ अट्ठाईस पुरुष थे।
9 et Ioel filius Zechri præpositus eorum, et Iudas filius Senua super civitatem secundus.
इनका प्रधान जिक्री का पुत्र योएल था, और हस्सनूआ का पुत्र यहूदा नगर के प्रधान का नायब था।
10 Et de sacerdotibus, Idaia filius Ioarib, Iachin,
१०फिर याजकों में से योयारीब का पुत्र यदायाह और याकीन।
11 Saraia filius Helciæ, filius Mosollam, filius Sadoc, filius Meraioth, filius Achitob princeps domus Dei,
११और सरायाह जो परमेश्वर के भवन का प्रधान और हिल्किय्याह का पुत्र था, यह मशुल्लाम का पुत्र, यह सादोक का पुत्र, यह मरायोत का पुत्र, यह अहीतूब का पुत्र था।
12 et fratres eorum facientes opera templi: octingenti viginti duo. Et Adaia filius Ieroham, filius Phelelia, filius Amsi, filius Zachariæ, filius Pheshur, filius Melchiæ,
१२और इनके आठ सौ बाईस भाई जो उस भवन का काम करते थे; और अदायाह, जो यरोहाम का पुत्र था, यह पलल्याह का पुत्र, यह अमसी का पुत्र, यह जकर्याह का पुत्र, यह पशहूर का पुत्र, यह मल्किय्याह का पुत्र था।
13 et fratres eius principes patrum: ducenti quadragintaduo. Et Amassai filius Azreel, filius Ahazi, filius Mosollamoth, filius Emmer,
१३इसके दो सौ बयालीस भाई जो पितरों के घरानों के प्रधान थे; और अमशै जो अजरेल का पुत्र था, यह अहजै का पुत्र, यह मशिल्लेमोत का पुत्र, यह इम्मेर का पुत्र था।
14 et fratres eorum potentes nimis: centum vigintiocto, et præpositus eorum Zabdiel filius potentium.
१४इनके एक सौ अट्ठाईस शूरवीर भाई थे और इनका प्रधान हग्गदोलीम का पुत्र जब्दीएल था।
15 Et de Levitis Semeia filius Hasub, filius Azaricam, filius Hasabia, filius Boni,
१५फिर लेवियों में से शमायाह जो हश्शूब का पुत्र था, यह अज्रीकाम का पुत्र, यह हशब्याह का पुत्र, यह बुन्नी का पुत्र था।
16 et Sabathai et Iozabed, super omnia opera, quæ erant forinsecus in domo Dei, a principibus Levitarum.
१६शब्बतै और योजाबाद मुख्य लेवियों में से परमेश्वर के भवन के बाहरी काम पर ठहरे थे।
17 Et Mathania filius Micha, filius Zebedei, filius Asaph princeps ad laudandum, et ad confitendum in oratione, et Becbecia secundus de fratribus eius, et Abda filius Samua, filius Galal, filius Idithun:
१७मत्तन्याह जो मीका का पुत्र और जब्दी का पोता, और आसाप का परपोता था; वह प्रार्थना में धन्यवाद करनेवालों का मुखिया था, और बकबुक्याह अपने भाइयों में दूसरा पद रखता था; और अब्दा जो शम्मू का पुत्र, और गालाल का पोता, और यदूतून का परपोता था।
18 omnes Levitæ in civitate sancta ducenti octogintaquattuor.
१८जो लेवीय पवित्र नगर में रहते थे, वह सब मिलाकर दो सौ चौरासी थे।
19 Et ianitores, Accub, Telmon, et fratres eorum, qui custodiebant ostia: centum septuaginta duo.
१९अक्कूब और तल्मोन नामक द्वारपाल और उनके भाई जो फाटकों के रखवाले थे, एक सौ बहत्तर थे।
20 Et reliqui ex Israel Sacerdotes et Levitæ in universis civitatibus Iuda, unusquisque in possessione sua.
२०शेष इस्राएली याजक और लेवीय, यहूदा के सब नगरों में अपने-अपने भाग पर रहते थे।
21 Et Nathinæi, qui habitabant in Ophel, et Siaha, et Gaspha de Nathinæis.
२१नतीन लोग ओपेल में रहते; और नतिनों के ऊपर सीहा, और गिश्पा ठहराए गए थे।
22 Et episcopus Levitarum in Ierusalem, Azzi filius Bani, filius Hasabiæ, filius Mathaniæ, filius Michæ. De filiis Asaph, cantores in ministerio domus Dei.
२२जो लेवीय यरूशलेम में रहकर परमेश्वर के भवन के काम में लगे रहते थे, उनका मुखिया आसाप के वंश के गवैयों में का उज्जी था, जो बानी का पुत्र था, यह हशब्याह का पुत्र, यह मत्तन्याह का पुत्र और यह हशब्याह का पुत्र था।
23 Præceptum quippe regis super eos erat, et ordo in cantoribus per dies singulos,
२३क्योंकि उनके विषय राजा की आज्ञा थी, और गवैयों के प्रतिदिन के प्रयोजन के अनुसार ठीक प्रबन्ध था।
24 et Phathahia filius Mesezebel, de filiis Zara filii Iuda in manu regis, iuxta omne verbum populi,
२४प्रजा के सब काम के लिये मशेजबेल का पुत्र पतह्याह जो यहूदा के पुत्र जेरह के वंश में था, वह राजा के पास रहता था।
25 et in domibus per omnes regiones eorum. De filiis Iuda habitaverunt in Cariatharbe et in filiabus eius: et in Dibon, et in filiabus eius: et in Cabseel, et in viculis eius,
२५बच गए गाँव और उनके खेत, सो कुछ यहूदी किर्यतअर्बा, और उनके गाँव में, कुछ दीबोन, और उसके गाँवों में, कुछ यकब्सेल और उसके गाँवों में रहते थे।
26 et in Iesue, et in Molada, et in Bethphaleth,
२६फिर येशुअ, मोलादा, बेत्पेलेत;
27 et in Hasersual, et in Bersabee, et in filiabus eius,
२७हसर्शूआल, और बेर्शेबा और उसके गाँवों में;
28 et in Siceleg, et in Mochona, et in filiabus eius,
२८और सिकलग और मकोना और उनके गाँवों में;
29 et in Remmon, et in Saraa, et in Ierimuth,
२९एन्निम्मोन, सोरा, यर्मूत,
30 Zanoa, Odollam, et in villis earum, Lachis et regionibus eius, et Azeca, et filiabus eius. Et manserunt in Bersabee usque ad vallem Ennom.
३०जानोह और अदुल्लाम और उनके गाँवों में, लाकीश, और उसके खेतों में, अजेका और उसके गाँवों में वे बेर्शेबा से ले हिन्नोम की तराई तक डेरे डाले हुए रहते थे।
31 Filii autem Beniamin, a Geba, Mechmas, et Hai, et Bethel et filiabus eius:
३१बिन्यामीनी गेबा से लेकर मिकमाश, अय्या और बेतेल और उसके गाँवों में;
32 Anathoth, Nob, Anania,
३२अनातोत, नोब, अनन्याह,
33 Asor, Rama, Gethaim,
३३हासोर, रामाह, गित्तैम,
34 Hadid, Seboim, et Neballat, Lod
३४हादीद, सबोईम, नबल्लत,
35 et Ono valle artificum.
३५लोद, ओनो और कारीगरों की तराई तक रहते थे।
36 Et de Levitis portiones Iudæ et Beniamin.
३६यहूदा के कुछ लेवियों के दल बिन्यामीन के प्रान्तों में बस गए।

< Nehemiæ 11 >