< Psalmorum 73 >

1 Psalmus Asaph. [Quam bonus Israël Deus, his qui recto sunt corde!
आसाप का भजन सचमुच इस्राएल के लिये अर्थात् शुद्ध मनवालों के लिये परमेश्वर भला है।
2 Mei autem pene moti sunt pedes, pene effusi sunt gressus mei:
मेरे डग तो उखड़ना चाहते थे, मेरे डग फिसलने ही पर थे।
3 quia zelavi super iniquos, pacem peccatorum videns.
क्योंकि जब मैं दुष्टों का कुशल देखता था, तब उन घमण्डियों के विषय डाह करता था।
4 Quia non est respectus morti eorum, et firmamentum in plaga eorum.
क्योंकि उनकी मृत्यु में वेदनाएँ नहीं होतीं, परन्तु उनका बल अटूट रहता है।
5 In labore hominum non sunt, et cum hominibus non flagellabuntur.
उनको दूसरे मनुष्यों के समान कष्ट नहीं होता; और अन्य मनुष्यों के समान उन पर विपत्ति नहीं पड़ती।
6 Ideo tenuit eos superbia; operti sunt iniquitate et impietate sua.
इस कारण अहंकार उनके गले का हार बना है; उनका ओढ़ना उपद्रव है।
7 Prodiit quasi ex adipe iniquitas eorum; transierunt in affectum cordis.
उनकी आँखें चर्बी से झलकती हैं, उनके मन की भावनाएँ उमड़ती हैं।
8 Cogitaverunt et locuti sunt nequitiam; iniquitatem in excelso locuti sunt.
वे ठट्ठा मारते हैं, और दुष्टता से हिंसा की बात बोलते हैं; वे डींग मारते हैं।
9 Posuerunt in cælum os suum, et lingua eorum transivit in terra.
वे मानो स्वर्ग में बैठे हुए बोलते हैं, और वे पृथ्वी में बोलते फिरते हैं।
10 Ideo convertetur populus meus hic, et dies pleni invenientur in eis.
१०इसलिए उसकी प्रजा इधर लौट आएगी, और उनको भरे हुए प्याले का जल मिलेगा।
11 Et dixerunt: Quomodo scit Deus, et si est scientia in excelso?
११फिर वे कहते हैं, “परमेश्वर कैसे जानता है? क्या परमप्रधान को कुछ ज्ञान है?”
12 Ecce ipsi peccatores, et abundantes in sæculo obtinuerunt divitias.
१२देखो, ये तो दुष्ट लोग हैं; तो भी सदा आराम से रहकर, धन-सम्पत्ति बटोरते रहते हैं।
13 Et dixi: Ergo sine causa justificavi cor meum, et lavi inter innocentes manus meas,
१३निश्चय, मैंने अपने हृदय को व्यर्थ शुद्ध किया और अपने हाथों को निर्दोषता में धोया है;
14 et fui flagellatus tota die, et castigatio mea in matutinis.
१४क्योंकि मैं दिन भर मार खाता आया हूँ और प्रति भोर को मेरी ताड़ना होती आई है।
15 Si dicebam: Narrabo sic; ecce nationem filiorum tuorum reprobavi.
१५यदि मैंने कहा होता, “मैं ऐसा कहूँगा”, तो देख मैं तेरे सन्तानों की पीढ़ी के साथ छल करता।
16 Existimabam ut cognoscerem hoc; labor est ante me:
१६जब मैं सोचने लगा कि इसे मैं कैसे समझूँ, तो यह मेरी दृष्टि में अति कठिन समस्या थी,
17 donec intrem in sanctuarium Dei, et intelligam in novissimis eorum.
१७जब तक कि मैंने परमेश्वर के पवित्रस्थान में जाकर उन लोगों के परिणाम को न सोचा।
18 Verumtamen propter dolos posuisti eis; dejecisti eos dum allevarentur.
१८निश्चय तू उन्हें फिसलनेवाले स्थानों में रखता है; और गिराकर सत्यानाश कर देता है।
19 Quomodo facti sunt in desolationem? subito defecerunt: perierunt propter iniquitatem suam.
१९वे क्षण भर में कैसे उजड़ गए हैं! वे मिट गए, वे घबराते-घबराते नाश हो गए हैं।
20 Velut somnium surgentium, Domine, in civitate tua imaginem ipsorum ad nihilum rediges.
२०जैसे जागनेवाला स्वप्न को तुच्छ जानता है, वैसे ही हे प्रभु जब तू उठेगा, तब उनको छाया सा समझकर तुच्छ जानेगा।
21 Quia inflammatum est cor meum, et renes mei commutati sunt;
२१मेरा मन तो कड़वा हो गया था, मेरा अन्तःकरण छिद गया था,
22 et ego ad nihilum redactus sum, et nescivi:
२२मैं अबोध और नासमझ था, मैं तेरे सम्मुख मूर्ख पशु के समान था।
23 ut jumentum factus sum apud te, et ego semper tecum.
२३तो भी मैं निरन्तर तेरे संग ही था; तूने मेरे दाहिने हाथ को पकड़ रखा।
24 Tenuisti manum dexteram meam, et in voluntate tua deduxisti me, et cum gloria suscepisti me.
२४तू सम्मति देता हुआ, मेरी अगुआई करेगा, और तब मेरी महिमा करके मुझ को अपने पास रखेगा।
25 Quid enim mihi est in cælo? et a te quid volui super terram?
२५स्वर्ग में मेरा और कौन है? तेरे संग रहते हुए मैं पृथ्वी पर और कुछ नहीं चाहता।
26 Defecit caro mea et cor meum; Deus cordis mei, et pars mea, Deus in æternum.
२६मेरे हृदय और मन दोनों तो हार गए हैं, परन्तु परमेश्वर सर्वदा के लिये मेरा भाग और मेरे हृदय की चट्टान बना है।
27 Quia ecce qui elongant se a te peribunt; perdidisti omnes qui fornicantur abs te.
२७जो तुझ से दूर रहते हैं वे तो नाश होंगे; जो कोई तेरे विरुद्ध व्यभिचार करता है, उसको तू विनाश करता है।
28 Mihi autem adhærere Deo bonum est; ponere in Domino Deo spem meam: ut annuntiem omnes prædicationes tuas in portis filiæ Sion.]
२८परन्तु परमेश्वर के समीप रहना, यही मेरे लिये भला है; मैंने प्रभु यहोवा को अपना शरणस्थान माना है, जिससे मैं तेरे सब कामों को वर्णन करूँ।

< Psalmorum 73 >