< Psalmorum 122 >
1 Canticum graduum. [Lætatus sum in his quæ dicta sunt mihi: In domum Domini ibimus.
१दाऊद की यात्रा का गीत जब लोगों ने मुझसे कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” तब मैं आनन्दित हुआ।
2 Stantes erant pedes nostri in atriis tuis, Jerusalem.
२हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!
3 Jerusalem, quæ ædificatur ut civitas, cujus participatio ejus in idipsum.
३हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।
4 Illuc enim ascenderunt tribus, tribus Domini: testimonium Israël, ad confitendum nomini Domini.
४वहाँ यहोवा के गोत्र-गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।
5 Quia illic sederunt sedes in judicio, sedes super domum David.
५वहाँ तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।
6 Rogate quæ ad pacem sunt Jerusalem, et abundantia diligentibus te.
६यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!
7 Fiat pax in virtute tua, et abundantia in turribus tuis.
७तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे!
8 Propter fratres meos et proximos meos, loquebar pacem de te.
८अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!
9 Propter domum Domini Dei nostri, quæsivi bona tibi.]
९अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।