< Job 23 >
1 Respondens autem Job, ait:
१तब अय्यूब ने कहा,
2 [Nunc quoque in amaritudine est sermo meus, et manus plagæ meæ aggravata est super gemitum meum.
२“मेरी कुड़कुड़ाहट अब भी नहीं रुक सकती, मेरे कष्ट मेरे कराहने से भारी है।
3 Quis mihi tribuat ut cognoscam et inveniam illum, et veniam usque ad solium ejus?
३भला होता, कि मैं जानता कि वह कहाँ मिल सकता है, तब मैं उसके विराजने के स्थान तक जा सकता!
4 Ponam coram eo judicium, et os meum replebo increpationibus:
४मैं उसके सामने अपना मुकद्दमा पेश करता, और बहुत से प्रमाण देता।
5 ut sciam verba quæ mihi respondeat, et intelligam quid loquatur mihi.
५मैं जान लेता कि वह मुझसे उत्तर में क्या कह सकता है, और जो कुछ वह मुझसे कहता वह मैं समझ लेता।
6 Nolo multa fortitudine contendat mecum, nec magnitudinis suæ mole me premat.
६क्या वह अपना बड़ा बल दिखाकर मुझसे मुकद्दमा लड़ता? नहीं, वह मुझ पर ध्यान देता।
7 Proponat æquitatem contra me, et perveniat ad victoriam judicium meum.
७सज्जन उससे विवाद कर सकते, और इस रीति मैं अपने न्यायी के हाथ से सदा के लिये छूट जाता।
8 Si ad orientem iero, non apparet; si ad occidentem, non intelligam eum.
८“देखो, मैं आगे जाता हूँ परन्तु वह नहीं मिलता; मैं पीछे हटता हूँ, परन्तु वह दिखाई नहीं पड़ता;
9 Si ad sinistram, quid agam? non apprehendam eum; si me vertam ad dexteram, non videbo illum.
९जब वह बाईं ओर काम करता है तब वह मुझे दिखाई नहीं देता; वह तो दाहिनी ओर ऐसा छिप जाता है, कि मुझे वह दिखाई ही नहीं पड़ता।
10 Ipse vero scit viam meam, et probavit me quasi aurum quod per ignem transit.
१०परन्तु वह जानता है, कि मैं कैसी चाल चला हूँ; और जब वह मुझे ता लेगा तब मैं सोने के समान निकलूँगा।
11 Vestigia ejus secutus est pes meus: viam ejus custodivi, et non declinavi ex ea.
११मेरे पैर उसके मार्गों में स्थिर रहे; और मैं उसी का मार्ग बिना मुड़ें थामे रहा।
12 A mandatis labiorum ejus non recessi, et in sinu meo abscondi verba oris ejus.
१२उसकी आज्ञा का पालन करने से मैं न हटा, और मैंने उसके वचन अपनी इच्छा से कहीं अधिक काम के जानकर सुरक्षित रखे।
13 Ipse enim solus est, et nemo avertere potest cogitationem ejus: et anima ejus quodcumque voluit, hoc fecit.
१३परन्तु वह एक ही बात पर अड़ा रहता है, और कौन उसको उससे फिरा सकता है? जो कुछ उसका जी चाहता है वही वह करता है।
14 Cum expleverit in me voluntatem suam, et alia multa similia præsto sunt ei.
१४जो कुछ मेरे लिये उसने ठाना है, उसी को वह पूरा करता है; और उसके मन में ऐसी-ऐसी बहुत सी बातें हैं।
15 Et idcirco a facie ejus turbatus sum, et considerans eum, timore sollicitor.
१५इस कारण मैं उसके सम्मुख घबरा जाता हूँ; जब मैं सोचता हूँ तब उससे थरथरा उठता हूँ।
16 Deus mollivit cor meum, et Omnipotens conturbavit me.
१६क्योंकि मेरा मन परमेश्वर ही ने कच्चा कर दिया, और सर्वशक्तिमान ही ने मुझ को घबरा दिया है।
17 Non enim perii propter imminentes tenebras, nec faciem meam operuit caligo.]
१७क्योंकि मैं अंधकार से घिरा हुआ हूँ, और घोर अंधकार ने मेरे मुँह को ढाँप लिया है।