< Psalm 17 >

1 [Sie Pre Lal David] O LEUM GOD, porongo ke nga kwafe sum ke nununku suwohs; Lipsre pang luk ke nga suk kasru sum! Porongeyu ke nga pre ke inse nasnas.
दावीद की एक प्रार्थना याहवेह, मेरा न्याय संगत, अनुरोध सुनिए; मेरी पुकार पर ध्यान दीजिए. मेरी प्रार्थना को सुन लीजिए, जो कपटी होंठों से निकले शब्द नहीं हैं.
2 Lela tuh nununku lom in wo nu sik Mweyen kom etu ma pwaye.
आपके द्वारा मेरा न्याय किया जाए; आपकी दृष्टि में वही आए जो धर्ममय है.
3 Kom etu na insiuk. Kom sikme nu sik ke fong. Kom arulana suk ouiyuk Ac kom tia konauk kutena nunak koluk in nga. Nga tia fahk kutena ma koluk,
आप मेरे हृदय को परख चुके हैं, रात्रि में आपने मेरा ध्यान रखा है, आपने मुझे परखकर निर्दोष पाया है; मैंने यह निश्चय किया है कि मेरे मुख से कोई अपराध न होगा.
4 oana ke mwet saya oru; Nga akos na ma sap lom Ac nga tia fahsr ke inkanek lun mwet sulallal.
मनुष्यों के आचरण के संदर्भ में, ठीक आपके ही आदेश के अनुरूप मैं हिंसक मनुष्यों के मार्गों से दूर ही दूर रहा हूं.
5 Nga fahsr ke inkanek lom in pacl nukewa, Ac tiana kuhfla liki.
मेरे पांव आपके मार्गों पर दृढ़ रहें; और मेरे पांव लड़खड़ाए नहीं.
6 Nga pre nu sum, O God, mweyen kom topukyu; Ke ma inge, forma nu sik ac porongo kas luk.
मैंने आपको ही पुकारा है, क्योंकि परमेश्वर, आप मुझे उत्तर देंगे; मेरी ओर कान लगाकर मेरी बिनती को सुनिए.
7 Akkalemye lungse wolana lom ac moliyula; Ke nga muta siskom nga moulla liki mwet lokoalok luk.
अपने शत्रुओं के पास से आपके दायें पक्ष में आए हुए शरणागतों के रक्षक, उन पर अपने करुणा-प्रेम का आश्चर्य प्रदर्शन कीजिए.
8 Karinginyu oana ke kom karingin atronmotom sifacna; Wikinyula ye lulin poum,
अपने आंखों की पुतली के समान मेरी सुरक्षा कीजिए; अपने पंखों की आड़ में मुझे छिपा लीजिए
9 Liki anwuk lun mwet koluk. Mwet lokoalok akmas elos rauniyula;
उन दुष्टों से, जो मुझ पर प्रहार करते रहते हैं, उन प्राणघातक शत्रुओं से, जिन्होंने मुझे घेर लिया है.
10 Wangin pakomuta lalos ac elos kaskas filang.
उनके हृदय कठोर हो चुके हैं, उनके शब्द घमंडी हैं.
11 Elos rauniyula yen nukewa nga forla nu we, Ac elos suk na pacl wo lalos in uniyuwi.
वे मेरा पीछा करते रहे हैं और अब उन्होंने मुझे घेर लिया है. उनकी आंखें मुझे खोज रही हैं, कि वे मुझे धरती पर पटक दें.
12 Elos soaneyu oana kosro lion, Ac kena sreyuwi nu ke ip srisrik.
वह उस सिंह के समान है जो फाड़ खाने को तत्पर है, उस जवान सिंह के समान जो घात लगाए छिपा बैठा है.
13 Fahsru, O LEUM GOD! Lain mwet lokoalok luk ac kutangulosla! Moliyula liki mwet koluk ke cutlass nutum;
उठिए, याहवेह, उसका सामना कीजिए, उसे नाश कीजिए; अपनी तलवार के द्वारा दुर्जन से मेरे प्राण बचा लीजिए,
14 Moliyula lukelos su eis insewowo lalos in moul se inge. Kaelos ke ongoiya su kom elosak nu selos; Oru in yohk tuh in sun pac tulik natulos, Ac in oasr pac ma lula nu sin tulik nutin tulik natulos!
याहवेह, अपने हाथों द्वारा, उन मनुष्यों से, उन सांसारिक मनुष्यों से जिनका भाग मात्र इसी जीवन में मगन है. उनका पेट आप अपनी निधि से परिपूर्ण कर देते हैं; संतान पाकर वे प्रसन्‍न हैं, और वे अपनी समृद्धि अपनी संतान के लिए छोड़ जाते हैं.
15 A funu nga, nga ac fah liye kom, mweyen nga tia oru ma koluk; Ac ke nga ngutalik, nga fah arulana engan ke sripen kom muta yuruk.
अपनी धार्मिकता के कारण मैं आपके मुख का दर्शन करूंगा; जब मैं प्रातः आंखें खोलूं, तो आपके स्वरूप का दर्शन मुझे आनंद से तृप्‍त कर देगा.

< Psalm 17 >