< 1 Petro 1 >

1 U Peteli unkongi va Yeu Klisite na vagenji uvuvavalinila ne vahaliwa mu Ponto yoni, Galatia, Kapadokia, Asia, no Bithinia,
मसीह येशु के प्रेरित पेतरॉस की ओर से उन सभी को, जो चुने हुए, प्रवासियों समान पोन्तॉस, गलातिया, कप्पादोकिया, आसिया तथा बिथुनिया प्रदेशों में तितर-बितर होकर निवास कर रहे हैं,
2 kuhumane nu vumanyi vwa Nguluve, udada nu kwivalancha numepo umbalanche nu widihinchi vwa Yesu Klisite nu khulagalincha nu nkisa gwa mwene. Uluhu Nguluve khuliumwe, nulunanchehencho lwinyo lwu ngelele.
तथा पिता परमेश्वर के भविष्य के ज्ञान के अनुसार, पवित्र आत्मा के पवित्र करने के द्वारा प्रभु के लिए अलग किए गए हैं कि वे मसीह येशु के आज्ञाकारी हों तथा उनके लहू का छिड़काव लें: तुम्हें अनुग्रह व शांति बहुतायत से प्राप्‍त हो.
3 U Nguluve udada nu nkhuludeva veto uYesu Klisite avasaye. Mbuvaha vwa kisa kya mwene, atupile ukhuholiwa ulwa mmumbya mmuko ga vuhale, ukhugendela kuvunchuka vwa Yesu uKlisite ukhuhuma khulyufwe,
स्तुति के योग्य हैं हमारे प्रभु येशु मसीह के पिता और परमेश्वर, जिन्होंने अपनी महान कृपा के अनुसार हमें मसीह येशु के मरे हुओं में से जी उठने के द्वारा जीवित आशा में नया जन्म प्रदान किया है,
4 kuvuhale uvusawisili uvusa wisila savulava nu vuvivi khange savula punguka. Nu vuvikiwe kwu kyanya kuluhuvilo lweto.
कि हम स्वर्ग में रखी हुई उस मीरास को प्राप्‍त करें, जो अविनाशी, निर्मल तथा अजर है, जो तुम्हारे लिए,
5 Kummaka ga Nguluve mloleliwa ukugendela ndwidiko lwa vupoki vuvwa puvule uvudinduliwe imisikhi gya kuvu malilo.
जो विश्वास के माध्यम से परमेश्वर के सामर्थ्य के द्वारा युग के अंत में प्रकट होने के लिए ठहराए हुए उद्धार के लिए सुरक्षित रखे गए हो, और स्वर्ग में आरक्षित है.
6 Mmuhovoge pa ili ndayive lino mwikhi pulika lususuvalo, mungelo inchilipapingi.
इसके प्रति आशा तुम्हारे अतीव आनंद का आधार है यद्यपि इस समय थोड़े समय के लिए तुम्हें अनेक प्रकार की परीक्षाएं सहना ज़रूरी हो गया है
7 Ulwakuva ulwidiko lwinyo lugeliwe, ulwidiko ulwa mana, saluhwanine ni sahabu iyuyiyaga mwu mwoto, umwu lwigele ulwidiko ulwenyo. Iyi yihumile pa lwidiko lwinyo luhole uluginio, iyu yiholile uvu valanche nu ludwado mmbovonekele vwa Yesu uKlisite.
कि मसीह येशु के दोबारा आगमन के अवसर पर तुम्हारे विश्वास के प्रमाण का परिणाम प्रशंसा, गौरव और सम्मान में देखा जा सके. तुम्हारा यह विश्वास नाशमान सोने से कहीं अधिक कीमती है—यद्यपि इसे आग में परखा जाता है.
8 Samumbwene umwene ulwakhuva mkumwidika umwene nuluhekelo ulutava luncho veka uluhekelo uludenchiwe vuvalanche.
हालांकि तुमने प्रभु को नहीं देखा है, फिर भी उनसे प्रेम करते हो; और तुम उन्हें इस समय नहीं देख रहे हो, फिर भी तुम उनमें विश्वास करते हो और ऐसे आनंद से, जो वर्णन से बाहर है भरा हुआ हो. जो ईश्वरीय महिमा से भरा है,
9 Lino mmukwopililo yumwe uvuno wa lwidiko lwinyo nu vupoki vwa numbulo nchenyo.
जिसे तुमने अपने विश्वास के परिणामस्वरूप प्राप्‍त किया है—वही तुम्हारी आत्मा का उद्धार.
10 Anyamalago valiko londa nu kwivuncha nu luhala vunonu vwa vupoki uvu, uwa luhungu lukale lwiva lwinyo.
इसी उद्धार के संबंध में भविष्यद्वक्ताओं ने अपनी भविष्यवाणियों में तुम्हारे आनेवाले अनुग्रह की प्राप्‍ति के विषय में खोज और छानबीन की,
11 Valikonda ukhulumanya uvupoki uvulindikhekhi uvuyakave vukwi ncha kange valikolonda kulumanya unsikhi guliku ugwu mepo va Klisite uvi ali gati mumbwene alikhunchuka khekhi na vene. Iyi yilikuhumile unsukhi upwu ali kutala ukuvavula inogwa ya luvavo lwa Klisite nu vuvalanche uvwu vukhuvakongaga.
उनकी खोज का विषय था उनमें बसा हुआ मसीह के आत्मा द्वारा पहले से बताई गई मसीह की उत्पीड़न तथा उनके बाद उनकी महिमा का संकेत किस व्यक्ति तथा किस काल की ओर था.
12 Lulikhunekela mwu vanyamalago ukhuta valaku nchivombela imbombo inchi soyi vile ya vene vavo. Lino ulwakhuva yenyo amambo aga ukugendela kuvala avigiga ilivangeli kulwumwe kwu njila ya mepo umbalanche uvya suhiwe kuhumo kukyanya, aga navavasuhwa vinogwa uluvonekela kwu lwene.
उन पर यह प्रकट कर दिया गया था कि यह सब उनकी अपनी सेवा में, उन्ही के जीवनकाल में नहीं, परंतु वर्षों बाद तुम्हारे जीवनकाल में सम्पन्‍न होगा. अब तुम तक यही ईश्वरीय सुसमाचार उनके द्वारा लाया गया है, जिन्होंने स्वर्ग से भेजे गए पवित्र आत्मा द्वारा प्रचार क्षमता प्राप्‍त की थी. स्वर्गदूत तक इनकी एक झलक पाने के लिए लालायित रहते हैं.
13 Pwu lino mkhunge ifivina ifya luhala lwinyo mve mwiyumilinchage mumasage genyo. Muve na maka agalutilile munduyo ulukwincho kulyumwe unsiki gwa kudinduliwe khwa Yesu Klisite.
इसलिये मानसिक रूप से कमर कस लो, सचेत रहो और अपनी आशा पूरी तरह उस अनुग्रह पर केंद्रित करो, जो मसीह येशु के प्रकट होने पर तुम्हें प्रदान किया जाएगा.
14 Nda vene avagolofu mlekhe ukhukungiwa muvene nu vunogwe uvulikukonga upwu mwale vuvule amesage.
परमेश्वर की आज्ञाकारी संतान होने के कारण उन अभिलाषाओं को तृप्‍त न करो, तुम पहले अज्ञानतावश जिनके अधीन थे.
15 Nu mwe uvya vilangile vu mbalanche nayumwe muve nchage vavalanche mu ndogendo lwoni ulwa figono fyoni.
अपने पवित्र बुलानेवाले के समान तुम स्वयं अपने सारे स्वभाव में पवित्र हो जाओ;
16 Ulwa khuva lisimbiwe, “muvenchage vavalanche ulwakuva une nilimbalanche.”
लिखा है: “पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूं.”
17 Ingave mwikhilanga u “'Dada” ula uvi ihiga uvwa yihweli ukhukongana ni mbombo incha munu nu munu guvumbele unsikhi gwa ndugendo lwakho ndi lisima.
यदि तुम उन्हें पिता कहते हो, जो मनुष्यों के कामों के आधार पर बिना पक्षपात के निर्णय करते हैं तो तुम पृथ्वी पर अपने रहने का समय उन्हीं के भय में बिताओ,
18 Mlumanyile ukhuta sayale hela apange isahabu, ifinu ifinangike ifyo mupokhiwe ukuhuma khu nyiho nchenyo incha vupe liva incho mwa minyile ukhuhuma kuva dada vinyo.
इस अहसास के साथ कि पूर्वजों से चली आ रही तुम्हारे निकम्मे चालचलन से तुम्हारी छुटकारा नाशमान सोने के या चांदी के द्वारा नहीं,
19 Ulwakuva mupokiwe mnkisa gwa vudwanchiwa ugwa Klisite, nduvu yivile ing'osi iyi luvuvule ingofyo ni elideha.
परंतु मसीह के बहुमूल्य लहू से हुआ है—निर्दोष और निष्कलंक मेमने के लहू से.
20 UKlisite ahalilwe khatale vulu sikhuli ulwuto ifi fya kuvumalilo, ivonesyage kuliumwe.
यद्यपि वह सृष्टि के पहले से ही चुने हुए थे किंतु इन अंतिम दिनों में तुम्हारे लिए प्रकट हुए हैं.
21 Mkhumwidikha uNguluve ukugendela mwumwene, uvi uyu uNguluve anchusinche khuhuma khuvufwe akhapa uvuvalanche ulwidiko lwinyo na maka gavinchage mwa Nguluve.
तुम, जो प्रभु द्वारा परमेश्वर में विश्वास करते हो, जिन्होंने उन्हें मरे हुओं में से जीवित कर गौरवान्वित किया, जिसके परिणामस्वरूप तुम्हारा विश्वास और आशा परमेश्वर में है.
22 Mmekile inumbula nchenyo ukhuva nonu nu ludwado vwa yila ilweli, kulugano lwa kikolo ulugolwikhe, pwu lino mgananage na maka ukhuma munumbula.
इसलिये कि तुमने उस सच्चाई की आज्ञा मानने के द्वारा अपनी आत्मा को निश्छल भाईचारे के लिए पवित्र कर लिया है, अब तुममें आपस में उत्तम हार्दिक प्रेम ही देखा जाए.
23 Lino mholiwe ulwavili saku mbeyu iyuyinangikha, yihuma khu mbeyu iyu sayinangika, ukhugendela mbwumi ni limenyu lya Nguluve ilisigile. (aiōn g165)
तुम्हारा नया जन्म नाशवान नहीं परंतु अनंत जीवन तत्व अर्थात् परमेश्वर के जीवित और सदा ठहरने वाले वचन के द्वारा हुआ है (aiōn g165)
24 Ulwa khuva imivili gyoni gilinda mani, nuvuvalanche vywa mwene woni vulindi lyani. Ilyani likwuma ni livuva ligwa,
क्योंकि, “सभी मनुष्य घास के समान, तथा उनकी शोभा जंगली फूलों के समान है; घास मुरझा जाती तथा फूल झड़ जाता है,
25 ilimenyu lya nkuludeva ifigono fyoni. Ili lyu limenyu ilinchovivwa ukhuta livangili kyulumwe. (aiōn g165)
परंतु प्रभु का वचन युगानुयुग बना रहता है.” यही है वह वचन जो तुम्हें सुनाया गया था. (aiōn g165)

< 1 Petro 1 >