< 箴言 知恵の泉 11 >

1 いつはりの權衝はヱホバに惡まれ 義しき法馬は彼に欣ばる
छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।
2 驕傲きたれば辱も亦きたる謙だる者には智慧あり
जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।
3 直者の端荘は己を導き悖逆者の邪曲は己を亡す
सीधे लोग अपनी खराई से अगुआई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से नाश होते हैं।
4 寳は震怒の日に益なし されど正義は救ふて死をまぬかれしむ
कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।
5 完全者はその正義によりてその途を直くせられ 惡者はその惡によりて跌るべし
खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।
6 直者はその正義によりて救はれ 悖逆者は自己の惡によりて執へらる
सीधे लोगों का बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फँसते हैं।
7 惡人は死るときにその望たえ 不義なる者の望もまた絶べし
जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।
8 義者は艱難より救はれ 惡者はこれに代る
धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।
9 邪曲なる者は口をもてその鄰を亡す されど義しき者はその知識によりて救はる
भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुँह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।
10 義しきもの幸福を受ればその城邑に歓喜あり 惡きもの亡さるれば歓喜の聲おこる
१०जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय जयकार होता है।
11 城邑は直者の祝ふに倚て高く擧られ 惡者の口によりて亡さる
११सीधे लोगों के आशीर्वाद से नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुँह की बात से वह ढाया जाता है।
12 その鄰を侮る者は智慧なし 聰明人はその口を噤む
१२जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरुष चुपचाप रहता है।
13 往て人の是非をいふ者は密事を洩し 心の忠信なる者は事を隱す
१३जो चुगली करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।
14 はかりごとなければ民たふれ 議士多ければ平安なり
१४जहाँ बुद्धि की युक्ति नहीं, वहाँ प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देनेवालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।
15 他人のために保證をなす者は苦難をうけ 保證を嫌ふ者は平安なり
१५जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दुःख उठाता है, परन्तु जो जमानत लेने से घृणा करता, वह निडर रहता है।
16 柔順なる婦は榮譽をえ 強き男子は資財を得
१६अनुग्रह करनेवाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और उग्र लोग धन को नहीं खोते।
17 慈悲ある者は己の霊魂に益をくはへ 殘忍者はおのれの身を擾はす
१७कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दुःख देता है।
18 惡者の獲る報はむなしく 義を播くものの得る報賞は確し
१८दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उसको निश्चय फल मिलता है।
19 堅く義をたもつ者は生命にいたり 惡を追もとむる者はおのれの死をまねく
१९जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मर जाएगा।
20 心の戻れる者はヱホバに憎まれ 直く道を歩む者は彼に悦ばる
२०जो मन के टेढ़े हैं, उनसे यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चालवालों से प्रसन्न रहता है।
21 手に手をあはするとも惡人は罪をまぬかれず 義人の苗裔は救を得
२१निश्‍चय जानो, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।
22 美しき婦のつつしみなきは金の環の豕の鼻にあるが如し
२२जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नत्थ पहने हुए सूअर के समान है।
23 義人のねがふところは凡て福祉にいたり 惡人ののぞむところは震怒にいたる
२३धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।
24 ほどこし散して反りて増ものあり 與ふべきを吝みてかへりて貧しきにいたる者あり
२४ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, फिर भी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इससे उनकी घटती ही होती है।
25 施與を好むものは肥え 人を潤ほす者はまた利潤をうく
२५उदार प्राणी हष्ट-पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।
26 穀物を蔵めて糶ざる者は民に詛はる 然れど售る者の首には祝福あり
२६जो अपना अनाज जमाखोरी करता है, उसको लोग श्राप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उसको आशीर्वाद दिया जाता है।
27 善をもとむる者は恩惠をえん 惡をもとむる者には惡き事きたらん
२७जो यत्न से भलाई करता है वह दूसरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।
28 おのれの富を恃むものは仆れん されど義者は樹の靑葉のごとくさかえん
२८जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह सूखे पत्ते के समान गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते के समान लहलहाते हैं।
29 おのれの家をくるしむるものは風をえて所有とせん 愚なる者は心の智きものの僕とならん
२९जो अपने घराने को दुःख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूर्ख बुद्धिमान का दास हो जाता है।
30 義人の果は生命の樹なり 智慧ある者は人を捕ふ
३०धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।
31 みよ義人すらも世にありて報をうくべし况て惡人と罪人とをや
३१देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा।

< 箴言 知恵の泉 11 >