< सपन्याह 3 >

1 हाय बलवा करनेवाली और अशुद्ध और अंधेर से भरी हुई नगरी!
Ve den genstridige, urene, grumme By!
2 उसने मेरी नहीं सुनी, उसने ताड़ना से भी नहीं माना, उसने यहोवा पर भरोसा नहीं रखा, वह अपने परमेश्वर के समीप नहीं आई।
Den hører ej HERRENs Røst, tager ikke mod Tugt. På HERREN stoler den ej, holder sig ej til Gud.
3 उसके हाकिम गरजनेवाले सिंह ठहरे; उसके न्यायी साँझ को आहेर करनेवाले भेड़िए हैं जो सवेरे के लिये कुछ नहीं छोड़ते।
Fyrsterne i dens Midte er brølende Løver, dens dommere som Ulve ved Kvæld, der ej levner til Morgen;
4 उसके भविष्यद्वक्ता व्यर्थ बकनेवाले और विश्वासघाती हैं, उसके याजकों ने पवित्रस्थान को अशुद्ध किया और व्यवस्था में खींच-खांच की है।
Skrydere er dens Profeter, troløse Mænd, dens Præster vanærer det hellige, øver Vold mod Loven.
5 यहोवा जो उसके बीच में है, वह धर्मी है, वह कुटिलता न करेगा; वह अपना न्याय प्रति भोर प्रगट करता है और चूकता नहीं; परन्तु कुटिल जन को लज्जा आती ही नहीं।
HERREN er retfærdig i dens Midte, gør ikke Uret; hver Morgen gør han Ret, ej svigte Lyset, til Uret kender han ikke.
6 मैंने अन्यजातियों को यहाँ तक नाश किया, कि उनके कोनेवाले गुम्मट उजड़ गए; मैंने उनकी सड़कों को यहाँ तक सूनी किया, कि कोई उन पर नहीं चलता; उनके नगर यहाँ तक नाश हुए कि उनमें कोई मनुष्य वरन् कोई भी प्राणी नहीं रहा।
I Stridslarm udrydded jeg Folk, deres Tinder er øde, deres Gader lagde jeg øde, så ingen går der, deres Byer er hærget, mennesketomme, ingen bor der.
7 मैंने कहा, “अब तू मेरा भय मानेगी, और मेरी ताड़ना अंगीकार करेगी जिससे उसका निवास-स्थान उस सब के अनुसार जो मैंने ठहराया था, नष्ट न हो। परन्तु वे सब प्रकार के बुरे-बुरे काम यत्न से करने लगे।”
Jeg tænkte: "Den må dog frygte mig, tage mod Tugt; intet af alt, hvad jeg bød, vil gå den ad Glemme." Men des tidligere var de i Gang med al deres Ondskab.
8 इस कारण यहोवा की यह वाणी है, “जब तक मैं नाश करने को न उठूँ, तब तक तुम मेरी बाट जोहते रहो। मैंने यह ठाना है कि जाति-जाति के और राज्य-राज्य के लोगों को मैं इकट्ठा करूँ, कि उन पर अपने क्रोध की आग पूरी रीति से भड़काऊँ; क्योंकि सारी पृथ्वी मेरी जलन की आग से भस्म हो जाएगी।
Bi derfor på mig, så lyder det fra HERREN, på Dagen, jeg fremstår som Vidne! Thi min Ret er at sanke Folkene, samle Rigerne og udøse over dem min Vrede, al min Harmglød; thi af min Nidkærheds Ild skal al Jorden fortæres.
9 “उस समय मैं देश-देश के लोगों से एक नई और शुद्ध भाषा बुलवाऊँगा, कि वे सब के सब यहोवा से प्रार्थना करें, और एक मन से कंधे से कंधा मिलाए हुए उसकी सेवा करें।
Thi da vil jeg give Folkene rene Læber, så de alle påkalder HERREN og tjener ham endrægtigt.
10 १० कूश के नदी के पार से मुझसे विनती करनेवाले यहाँ तक कि मेरी तितर-बितर की हुई प्रजा मेरे पास भेंट लेकर आएँगी।
Fra Landet hinsides Floden bringer de mig Bukke, fra Patros kommer de med Afgrødeoffer til mig.
11 ११ “उस दिन, तू अपने सब बड़े से बड़े कामों से जिन्हें करके तू मुझसे फिर गई थी, फिर लज्जित न होगी। उस समय मैं तेरे बीच से उन्हें दूर करूँगा जो अपने अहंकार में आनन्द करते है, और तू मेरे पवित्र पर्वत पर फिर कभी अभिमान न करेगी।
Hin bag skal du ikke beskæmmes i al din tid, med hvilken du synded mod mig; thi da vil jeg fjerne fra dig de jublende stolte, du skal ikke hovmode dig mer på mit hellige Bjerg.
12 १२ क्योंकि मैं तेरे बीच में दीन और कंगाल लोगों का एक दल बचा रखूँगा, और वे यहोवा के नाम की शरण लेंगे।
Jeg levner i din Midte et Folk, som er ydmygt og ringe, og Israels Rest skal lide på HERRENs Navn.
13 १३ इस्राएल के बचे हुए लोग न तो कुटिलता करेंगे और न झूठ बोलेंगे, और न उनके मुँह से छल की बातें निकलेंगी। वे चरेंगे और विश्राम करेंगे, और कोई उनको डरानेवाला न होगा।”
Uret øver de ikke og taler ej Løgn, der findes ej i deres Mund en svigefuld Tunge; thi de skal græsse og raste uden at skræmmes.
14 १४ हे सिय्योन की बेटी, ऊँचे स्वर से गा; हे इस्राएल, जयजयकार कर! हे यरूशलेम अपने सम्पूर्ण मन से आनन्द कर, और प्रसन्न हो!
Jubl, du Zions Datter, Israel, råb højt, glæd dig og fryd dig af hele dit Hjerte, Jerusalems Datter!
15 १५ यहोवा ने तेरा दण्ड दूर कर दिया और तेरे शत्रुओं को दूर कर दिया है। इस्राएल का राजा यहोवा तेरे बीच में है, इसलिए तू फिर विपत्ति न भोगेगी।
HERREN har slettet din Dom, bortdrevet dine Fjender. I din Midte er Israels Konge, HERREN, ej mere skuer du ondt.
16 १६ उस दिन यरूशलेम से यह कहा जाएगा, “हे सिय्योन मत डर, तेरे हाथ ढीले न पड़ने पाएँ।
På hin Dag skal der siges til Jerusalem: Frygt ikke, Zion, lad ikke Hænderne synke!
17 १७ तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुप रहेगा; फिर ऊँचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा।
I dig er HERREN din Gud, en Helt, som frelser. Han glæder sig over dig med Fryd, han tier i sin Kærlighed, han fryder sig over dig med Jubel som på Festens Dag;
18 १८ “जो लोग नियत पर्वों में सम्मिलित न होने के कारण खेदित रहते हैं, उनको मैं इकट्ठा करूँगा, क्योंकि वे तेरे हैं; और उसकी नामधराई उनको बोझ जान पड़ती है।
den Tid er omme, da du bærer på Skam over ham.
19 १९ उस समय मैं उन सभी से जो तुझे दुःख देते हैं, उचित बर्ताव करूँगा। और मैं लँगड़ों को चंगा करूँगा, और बरबस निकाले हुओं को इकट्ठा करूँगा, और जिनकी लज्जा की चर्चा सारी पृथ्वी पर फैली है, उनकी प्रशंसा और कीर्ति सब कहीं फैलाऊँगा।
Se, på hin Tid gør jeg Ende på alle, som kuede dig, og jeg frelser, hvad der halter, og sanker det spredte og giver dem Ære og Ry på hele Jorden.
20 २० उसी समय मैं तुम्हें ले जाऊँगा, और उसी समय मैं तुम्हें इकट्ठा करूँगा; और जब मैं तुम्हारे सामने तुम्हारी समृद्धि को लौटा लाऊँगा, तब पृथ्वी की सारी जातियों के बीच में तुम्हारी कीर्ति और प्रशंसा फैला दूँगा,” यहोवा का यही वचन है।
På hin Tid bringer jeg eder hjem, og på hin Tid samler jeg eder; thi jeg giver eder Ry og Ære blandt alle Jordens Folkeslag, når jeg vender eders Skæbne for eders Øjne, siger HERREN.

< सपन्याह 3 >