< सपन्याह 1 >
1 १ आमोन के पुत्र यहूदा के राजा योशिय्याह के दिनों में, सपन्याह के पास जो हिजकिय्याह के पुत्र अमर्याह का परपोता और गदल्याह का पोता और कूशी का पुत्र था, यहोवा का यह वचन पहुँचा
Riječ Jahvina upućena Sefaniji, sinu Kušija, sina Gedalijina, sina Amarjina, sina Ezekijina, u vrijeme Jošije, sina Amonova, kralja judejskoga.
2 २ “मैं धरती के ऊपर से सब का अन्त कर दूँगा,” यहोवा की यही वाणी है।
“Da, sve ću zbrisati s lica zemlje” - riječ je Jahvina!
3 ३ “मैं मनुष्य और पशु दोनों का अन्त कर दूँगा; मैं आकाश के पक्षियों और समुद्र की मछलियों का, और दुष्टों समेत उनकी रखी हुई ठोकरों के कारण का भी अन्त कर दूँगा; मैं मनुष्यजाति को भी धरती पर से नाश कर डालूँगा,” यहोवा की यही वाणी है।
“Izbrisat ću ljude i zvijeri, ptice nebeske i ribe morske, učinit ću da padnu bezbožnici, istrijebit ću ljude s lica zemlje” - riječ je Jahvina!
4 ४ “मैं यहूदा पर और यरूशलेम के सब रहनेवालों पर हाथ उठाऊँगा, और इस स्थान में बाल के बचे हुओं को और याजकों समेत देवताओं के पुजारियों के नाम को नाश कर दूँगा।
“Podignut ću ruku na Judu i na sve stanovnike Jeruzalema i istrijebit ću iz ovoga mjesta ostatak Baalov, ime služitelja idolskih sa svećenicima njegovim;
5 ५ जो लोग अपने-अपने घर की छत पर आकाश के गण को दण्डवत् करते हैं, और जो लोग दण्डवत् करते और यहोवा की शपथ खाते हैं और मिल्कोम की भी शपथ खाते हैं;
one koji se klanjaju na krovovima vojsci nebeskoj, one koji se klanjaju pred Jahvom a zaklinju se Milkomom;
6 ६ और जो यहोवा के पीछे चलने से लौट गए हैं, और जिन्होंने न तो यहोवा को ढूँढ़ा, और न उसकी खोज में लगे, उनको भी मैं सत्यानाश कर डालूँगा।”
one koji su se odmetnuli od Jahve, koji ne traže Jahvu i nimalo za nj ne mare.”
7 ७ परमेश्वर यहोवा के सामने शान्त रहो! क्योंकि यहोवा का दिन निकट है; यहोवा ने यज्ञ सिद्ध किया है, और अपने पाहुनों को पवित्र किया है।
Tišina pred Jahvom Gospodom, jer je dan Jahvin blizu! Da, Jahve je prigotovio žrtvu, posvetio je svoje uzvanike.
8 ८ और यहोवा के यज्ञ के दिन, “मैं हाकिमों और राजकुमारों को और जितने परदेश के वस्त्र पहना करते हैं, उनको भी दण्ड दूँगा।
“U dan žrtve Jahvine, kaznit ću knezove, sinove kraljeve, i sve koji se oblače na način tuđinski.
9 ९ उस दिन मैं उन सभी को दण्ड दूँगा जो डेवढ़ी को लाँघते, और अपने स्वामी के घर को उपद्रव और छल से भर देते हैं।”
Kaznit ću u taj dan sve koji preko praga poskakuju, koji Dom Gospodara svojega pune nasiljem i prijevarom.”
10 १० यहोवा की यह वाणी है, “उस दिन मछली फाटक के पास चिल्लाहट का और नये टोले मिश्नाह में हाहाकार का और टीलों पर बड़े धमाके का शब्द होगा।
“U onaj dan” - riječ je Jahvina - “vapaj će se podići od Ribljih vrata, urlici iz novog dijela grada, silna lomljavina sa brežuljaka.
11 ११ हे मक्तेश के रहनेवालों, हाय, हाय, करो! क्योंकि सब व्यापारी मिट गए; जितने चाँदी से लदे थे, उन सब का नाश हो गया है।
Kukajte, stanovnici makteški, jer je satrt sav narod kanaanski, zbrisani su svi mjerači srebra.
12 १२ उस समय मैं दीपक लिए हुए यरूशलेम में ढूँढ़-ढाँढ़ करूँगा, और जो लोग दाखमधु के तलछट तथा मैल के समान बैठे हुए मन में कहते हैं कि यहोवा न तो भला करेगा और न बुरा, उनको मैं दण्ड दूँगा।
I u to vrijeme pretražit ću Jeruzalem sa zubljama i pohodit ću kaznom ljude koji miruju na svojoj vinskoj droždini i u svom srcu govore: 'Jahve ne može učiniti ni dobro ni zlo.'”
13 १३ तब उनकी धन-सम्पत्ति लूटी जाएगी, और उनके घर उजाड़ होंगे; वे घर तो बनाएँगे, परन्तु उनमें रहने न पाएँगे; और वे दाख की बारियाँ लगाएँगे, परन्तु उनसे दाखमधु न पीने पाएँगे।”
Blago njihovo bit će prepušteno pljački, njihove kuće pustošenju. Oni su gradili kuće - neće u njima stanovati; sadili su vinograde - iz njih vina neće piti.
14 १४ यहोवा का भयानक दिन निकट है, वह बहुत वेग से समीप चला आता है; यहोवा के दिन का शब्द सुन पड़ता है, वहाँ वीर दुःख के मारे चिल्लाता है।
Blizu je dan Jahvin, veliki! Blizu je i žurno dolazi! Gorak je glas dana Jahvina: tada će i junak zajaukati.
15 १५ वह रोष का दिन होगा, वह संकट और सकेती का दिन वह उजाड़ और विनाश का दिन, वह अंधेर और घोर अंधकार का दिन वह बादल और काली घटा का दिन होगा।
Dan gnjeva, onaj dan! Dan tjeskobe i nevolje! Dan užasa i pustošenja! Dan pomrčine i naoblake! Dan tmina i magluština!
16 १६ वह गढ़वाले नगरों और ऊँचे गुम्मटों के विरुद्ध नरसिंगा फूँकने और ललकारने का दिन होगा।
Dan trubljavine i bojne vike na gradove utvrđene i na visoka kruništa.
17 १७ मैं मनुष्यों को संकट में डालूँगा, और वे अंधों के समान चलेंगे, क्योंकि उन्होंने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है; उनका लहू धूलि के समान, और उनका माँस विष्ठा के समान फेंक दिया जाएगा।
“Prepustit ću ljude nevoljama i vrludat će kao slijepci (jer su protiv Jahve sagriješili), krv će se njihova prosuti kao prašina, njihova trupla bit će bačena kao smeće.
18 १८ यहोवा के रोष के दिन में, न तो चाँदी से उनका बचाव होगा, और न सोने से; क्योंकि उसके जलन की आग से सारी पृथ्वी भस्म हो जाएगी; वह पृथ्वी के सारे रहनेवालों को घबराकर उनका अन्त कर डालेगा।
Ni njihovo srebro ni njihovo zlato neće ih spasiti.” U dan gnjeva Jahvina oganj njegove revnosti svu će zemlju sažeći. Jer on će uništiti, zatrti sve stanovnike zemlje.