< जकर्याह 9 >

1 हद्राक देश के विषय में यहोवा का कहा हुआ भारी वचन जो दमिश्क पर भी पड़ेगा। क्योंकि यहोवा की दृष्टि मनुष्यजाति की, और इस्राएल के सब गोत्रों की ओर लगी है;
Proroštvo. Riječ Jahvina. Jahve prolazi zemljom Hadraka, Damask mu je počivalište; jer Jahvini su gradovi Arama i sva plemena Izraela.
2 हमात की ओर जो दमिश्क के निकट है, और सोर और सीदोन की ओर, ये तो बहुत ही बुद्धिमान हैं।
Hamat također, koji s njim graniči,
3 सोर ने अपने लिये एक गढ़ बनाया, और धूल के किनकों के समान चाँदी, और सड़कों की कीच के समान उत्तम सोना बटोर रखा है।
i Tir i Sidon, tako mudar. Tir podiže tvrde bedeme, zgrnu srebra kao prašine i zlata kao blata s ulica.
4 देखो, परमेश्वर उसको औरों के अधिकार में कर देगा, और उसके घमण्ड को तोड़कर समुद्र में डाल देगा; और वह नगर आग का कौर हो जाएगा।
Al' evo, Gospod će ga osvojiti, survati u more moć njegovu, a njega će progutati oganj.
5 यह देखकर अश्कलोन डरेगा; गाज़ा को दुःख होगा, और एक्रोन भी डरेगा, क्योंकि उसकी आशा टूटेगी; और गाज़ा में फिर राजा न रहेगा और अश्कलोन फिर बसी न रहेगी।
Vidjet će to Aškelon i prestrašiti se, a Gaza sva će uzdrhtati, i Ekron, jer ga nada prevari: nestat će kralja iz Gaze, Aškelon će pust ostati,
6 अश्दोद में अनजाने लोग बसेंगे; इसी प्रकार मैं पलिश्तियों के गर्व को तोड़ूँगा।
u Ašdodu stanovat će kopilad! Zatrt ću ponos Filistejaca,
7 मैं उसके मुँह में से आहेर का लहू और घिनौनी वस्तुएँ निकाल दूँगा, तब उनमें से जो बचा रहेगा, वह हमारे परमेश्वर का जन होगा, और यहूदा में अधिपति सा होगा; और एक्रोन के लोग यबूसियों के समान बनेंगे।
uklonit ću im krv iz usta i gnusobu iz zuba. I oni će pripasti Bogu našem i bit će kao jedna obitelj u Judeji, a Ekron će biti kao Jebusejac.
8 तब मैं उस सेना के कारण जो पास से होकर जाएगी और फिर लौट आएगी, अपने भवन के आस-पास छावनी किए रहूँगा, और कोई सतानेवाला फिर उनके पास से होकर न जाएगा, क्योंकि मैं ये बातें अब भी देखता हूँ।
Uz Dom svoj utaborit ću se kao straža, protiv onih koji odlaze i dolaze; tlačitelj neće više ovud prolaziti, jer njegovu sam uvidio bijedu.
9 हे सिय्योन बहुत ही मगन हो। हे यरूशलेम जयजयकार कर! क्योंकि तेरा राजा तेरे पास आएगा; वह धर्मी और उद्धार पाया हुआ है, वह दीन है, और गदहे पर वरन् गदही के बच्चे पर चढ़ा हुआ आएगा।
Klikni iz sveg grla, Kćeri sionska! Viči od radosti, Kćeri jeruzalemska! Tvoj kralj se evo tebi vraća: pravičan je i pobjedonosan, ponizan jaše na magarcu, na magaretu, mladetu magaričinu.
10 १० मैं एप्रैम के रथ और यरूशलेम के घोड़े नष्ट करूँगा; और युद्ध के धनुष तोड़ डाले जाएँगे, और वह अन्यजातियों से शान्ति की बातें कहेगा; वह समुद्र से समुद्र तक और महानद से पृथ्वी के दूर-दूर के देशों तक प्रभुता करेगा।
On će istrijebit' kola iz Efrajima i konje iz Jeruzalema; on će istrijebit' luk ubojni. On će navijestit' mir narodima; vlast će mu se proširit' od mora do mora i od Rijeke do rubova zemlje.
11 ११ तू भी सुन, क्योंकि मेरी वाचा के लहू के कारण, मैंने तेरे बन्दियों को बिना जल के गड्ढे में से उबार लिया है।
A i tebi, zbog krvi tvoga Saveza, vratit ću sužnje tvoje iz jama bezvodnih.
12 १२ हे आशा धरे हुए बन्दियों! गढ़ की ओर फिरो; मैं आज ही बताता हूँ कि मैं तुम को बदले में दुगना सुख दूँगा।
Vratite se u Tvrđavu, izgnanici puni nade, još danas - ja navješćujem - dvostruko ću ti uzvratiti.
13 १३ क्योंकि मैंने धनुष के समान यहूदा को चढ़ाकर उस पर तीर के समान एप्रैम को लगाया है। मैं सिय्योन के निवासियों को यूनान के निवासियों के विरुद्ध उभारूँगा, और उन्हें वीर की तलवार सा कर दूँगा।
Jer, Judu sam kao luk napeo, a Efrajimom luk naoružao: tvoje ću, o Sione, zavitlat' sinove - protiv sinova tvojih, o Javane - i učinit ću te kao mač junaka.
14 १४ तब यहोवा उनके ऊपर दिखाई देगा, और उसका तीर बिजली के समान छूटेगा; और परमेश्वर यहोवा नरसिंगा फूँककर दक्षिण देश की सी आँधी में होकर चलेगा।
Nad njima tad će se pojaviti Jahve i kao munja letjet će mu strijela. Jahve Gospod u rog će zatrubit', hodit će na južnim vihorima.
15 १५ सेनाओं का यहोवा ढाल से उन्हें बचाएगा, और वे अपने शत्रुओं का नाश करेंगे, और उनके गोफन के पत्थरों पर पाँव रखेंगे; और वे पीकर ऐसा कोलाहल करेंगे जैसा लोग दाखमधु पीकर करते हैं; और वे कटोरे के समान या वेदी के कोने के समान भरे जाएँगे।
Jahve nad Vojskama zakrilit će ih i oni će gaziti nogama kamenje praćaka, pit će krv kao da je vino, napojit' se kao škropilo, kao uglovi na žrtveniku.
16 १६ उस समय उनका परमेश्वर यहोवा उनको अपनी प्रजारूपी भेड़-बकरियाँ जानकर उनका उद्धार करेगा; और वे मुकुटमणि ठहर के, उसकी भूमि से बहुत ऊँचे पर चमकते रहेंगे।
Jahve Bog njihov spasit će ih u dan onaj; kao stado on će pasti narod svoj; kao drago kamenje krune oni će blistat' u zemlji njegovoj.
17 १७ उसका क्या ही कुशल, और क्या ही शोभा उसकी होगी! उसके जवान लोग अन्न खाकर, और कुमारियाँ नया दाखमधु पीकर हष्ट-पुष्ट हो जाएँगी।
Ah, kako li će sretan, kako lijep biti! Od žita će rasti mladići, a od slatkog vina djevice.

< जकर्याह 9 >