< श्रेष्ठगीत 1 >

1 श्रेष्ठगीत जो सुलैमान का है। वधू
Salomos Höga Visa.
2 तू अपने मुँह के चुम्बनों से मुझे चूमे! क्योंकि तेरा प्रेम दाखमधु से उत्तम है,
Han kysse mig med sins muns kyssande; ty din bröst äro ljufligare än vin;
3 तेरे भाँति-भाँति के इत्रों का सुगन्ध उत्तम है, तेरा नाम उण्डेले हुए इत्र के तुल्य है; इसलिए कुमारियाँ तुझ से प्रेम रखती हैं
Att man må lukta din goda salvo; ditt Namn är en utgjuten salva; derföre hafva pigorna dig kär.
4 मुझे खींच ले; हम तेरे पीछे दौड़ेंगे। राजा मुझे अपने महल में ले आया है। हम तुझ में मगन और आनन्दित होंगे; हम दाखमधु से अधिक तेरे प्रेम की चर्चा करेंगे; वे ठीक ही तुझ से प्रेम रखती हैं।
Drag mig efter dig, så löpe vi; Konungen förde mig in uti sin kammar: Vi fröjde oss, och äre glade öfver dig; vi tänke uppå din bröst mer än uppå vin; de fromme älska dig.
5 हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं काली तो हूँ परन्तु सुन्दर हूँ, केदार के तम्बुओं के और सुलैमान के पर्दों के तुल्य हूँ।
Jag är svart, men ganska täck, I Jerusalems döttrar, såsom Kedars hyddor, såsom Salomos tapeter.
6 मुझे इसलिए न घूर कि मैं साँवली हूँ, क्योंकि मैं धूप से झुलस गई। मेरी माता के पुत्र मुझसे अप्रसन्न थे, उन्होंने मुझ को दाख की बारियों की रखवालिन बनाया; परन्तु मैंने अपनी निज दाख की बारी की रखवाली नहीं की!
Ser icke derefter, att jag så svart är; ty solen hafver bränt mig; mins moders barn vredgas emot mig. Man hafver satt mig till vingårdsvaktersko; men min vingård, den jag hade, bevarade jag icke.
7 हे मेरे प्राणप्रिय मुझे बता, तू अपनी भेड़-बकरियाँ कहाँ चराता है, दोपहर को तू उन्हें कहाँ बैठाता है; मैं क्यों तेरे संगियों की भेड़-बकरियों के पास घूँघट काढ़े हुए भटकती फिरूँ? वर
Säg mig du, den min själ älskar, hvar du beter, hvar du hvilar om middagen; att jag icke skall gå hit och dit, till dina stallbröders hjordar.
8 हे स्त्रियों में सुन्दरी, यदि तू यह न जानती हो तो भेड़-बकरियों के खुरों के चिन्हों पर चल और चरावाहों के तम्बुओं के पास, अपनी बकरियों के बच्चों को चरा।
Känner du dig icke, du dägeligasta ibland qvinnor, så gack uppå fårens fotspår, och bet din kid vid herdahusen.
9 हे मेरी प्रिय मैंने तेरी तुलना फ़िरौन के रथों में जुती हुई घोड़ी से की है।
Jag liknar dig, min kära, vid mitt resigtyg, vid Pharaos vagnar.
10 १० तेरे गाल केशों के लटों के बीच क्या ही सुन्दर हैं, और तेरा कण्ठ हीरों की लड़ियों के बीच। वधू
Dina kinder stå ljufliga i spann, och din hals i kedjo.
11 ११ हम तेरे लिये चाँदी के फूलदार सोने के आभूषण बनाएँगे।
Vi vilje göra dig gyldene spann med silfdoppor.
12 १२ जब राजा अपनी मेज के पास बैठा था मेरी जटामासी की सुगन्ध फैल रही थी।
Då Konungen vände sig hit, gaf min nardus sina lukt.
13 १३ मेरा प्रेमी मेरे लिये लोबान की थैली के समान है जो मेरी छातियों के बीच में पड़ी रहती है।
Min vän är mig ett knippe af myrrham, det emellan min bröst hänger.
14 १४ मेरा प्रेमी मेरे लिये मेंहदी के फूलों के गुच्छे के समान है, जो एनगदी की दाख की बारियों में होता है। वर
Min vän är mig en drufva Copher, uti de vingårdar i EnGedi.
15 १५ तू सुन्दरी है, हे मेरी प्रिय, तू सुन्दरी है; तेरी आँखें कबूतरी की सी हैं। वधू
Si, min kära, du äst dägelig; dägelig äst du, din ögon äro såsom dufvoögon.
16 १६ हे मेरे प्रिय तू सुन्दर और मनभावना है और हमारा बिछौना भी हरा है;
Si, min vän, du äst dägelig och ljuflig; vår säng grönskas.
17 १७ हमारे घर के धरन देवदार हैं और हमारी छत की कड़ियाँ सनोवर हैं।
Vår hus bjelkar äro cedreträ; våre sparrar äro cypress.

< श्रेष्ठगीत 1 >