< श्रेष्ठगीत 8 >

1 भला होता कि तू मेरे भाई के समान होता, जिसने मेरी माता की छातियों से दूध पिया! तब मैं तुझे बाहर पाकर तेरा चुम्बन लेती, और कोई मेरी निन्दा न करता।
Кто даст тя, брате мой, ссуща сосцы матере моея? Обретши тя вне целую тя, и ктому не уничижат мене.
2 मैं तुझको अपनी माता के घर ले चलती, और वह मुझ को सिखाती, और मैं तुझे मसाला मिला हुआ दाखमधु, और अपने अनारों का रस पिलाती।
Пойму тя, введу тя в дом матере моея и в ложницу заченшия мя: тамо мя научиши: напою тя от вина с вонями строенаго, от воды яблок моих.
3 काश, उसका बायाँ हाथ मेरे सिर के नीचे होता, और अपने दाहिने हाथ से वह मेरा आलिंगन करता!
Шуйца его под главою моею, и десница его оымет мя.
4 हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम को शपथ धराती हूँ, कि तुम मेरे प्रेमी को न जगाना जब तक वह स्वयं न उठना चाहे। सहेलियाँ
Заклях вас, дщери Иерусалимския, в силах и в крепостех селных: аще подвижете и воздвижете любовь, дондеже аще восхощет.
5 यह कौन है जो अपने प्रेमी पर टेक लगाए हुए जंगल से चली आती है? वधू सेब के पेड़ के नीचे मैंने तुझे जगाया। वहाँ तेरी माता ने तुझे जन्म दिया वहाँ तेरी माता को पीड़ाएँ उठी।
Кто сия восходящая убелена и утвержаема о брате своем? Под яблонею возбудих тя: тамо роди тя мати твоя, тамо поболе тобою рождшая тя.
6 मुझे नगीने के समान अपने हृदय पर लगा रख, और ताबीज़ की समान अपनी बाँह पर रख; क्योंकि प्रेम मृत्यु के तुल्य सामर्थी है, और ईर्ष्या कब्र के समान निर्दयी है। उसकी ज्वाला अग्नि की दमक है वरन् परमेश्वर ही की ज्वाला है। (Sheol h7585)
Положи мя яко печать на сердцы твоем, яко печать на мышце твоей: зане крепка яко смерть любы, жестока яко ад ревность: крила ея крила огня, (углие огненно) пламы ея. (Sheol h7585)
7 पानी की बाढ़ से भी प्रेम नहीं बुझ सकता, और न महानदों से डूब सकता है। यदि कोई अपने घर की सारी सम्पत्ति प्रेम के बदले दे दे तो भी वह अत्यन्त तुच्छ ठहरेगी। वधू का भाई
Вода многа не может угасити любве, и реки не потопят ея. Аще даст муж все имение свое за любовь, уничижением уничижат его.
8 हमारी एक छोटी बहन है, जिसकी छातियाँ अभी नहीं उभरीं। जिस दिन हमारी बहन के ब्याह की बात लगे, उस दिन हम उसके लिये क्या करें?
Сестра наша мала и сосцу не имать: что сотворим сестре нашей в день, в оньже аще глаголатися будет ей?
9 यदि वह शहरपनाह होती तो हम उस पर चाँदी का कंगूरा बनाते; और यदि वह फाटक का किवाड़ होती, तो हम उस पर देवदार की लकड़ी के पटरे लगाते। वधू
Аще стена есть, соградим на ней забрала сребряна: и аще дверь есть, напишем на ней дску кедрову.
10 १० मैं शहरपनाह थी और मेरी छातियाँ उसके गुम्मट; तब मैं अपने प्रेमी की दृष्टि में शान्ति लानेवाले के समान थी। वर
Аз стена, и сосцы мои яко столпи: аз бех во очию их аки обретающая мир.
11 ११ बाल्हामोन में सुलैमान की एक दाख की बारी थी; उसने वह दाख की बारी रखवालों को सौंप दी; हर एक रखवाले को उसके फलों के लिये चाँदी के हजार-हजार टुकड़े देने थे।
Виноград бысть Соломону во Вееламоне: даде виноград свой стрегущым: муж принесет в плоде его тысящу сребреник.
12 १२ मेरी निज दाख की बारी मेरे ही लिये है; हे सुलैमान, हजार तुझी को और फल के रखवालों को दो सौ मिलें।
Виноград мой предо мною: тысяща Соломону и двести стрегущым плод его.
13 १३ तू जो बारियों में रहती है, मेरे मित्र तेरा बोल सुनना चाहते हैं; उसे मुझे भी सुनने दे। वधू
Седяй в вертоградех, и друзие внемлющии гласу твоему: глас твой внуши мне.
14 १४ हे मेरे प्रेमी, शीघ्रता कर, और सुगन्ध-द्रव्यों के पहाड़ों पर चिकारे या जवान हिरन के समान बन जा।
Бежи, брате мой, и уподобися серне или юнцу еленей, на горы ароматов.

< श्रेष्ठगीत 8 >