< श्रेष्ठगीत 6 >

1 हे स्त्रियों में परम सुन्दरी, तेरा प्रेमी कहाँ गया? तेरा प्रेमी कहाँ चला गया कि हम तेरे संग उसको ढूँढ़ने निकलें? वधू
ای زیباترین زنان، محبوب تو کجا رفته است؟ بگو تا با هم برویم و او را پیدا کنیم.
2 मेरा प्रेमी अपनी बारी में अर्थात् बलसान की क्यारियों की ओर गया है, कि बारी में अपनी भेड़-बकरियाँ चराए और सोसन फूल बटोरे।
محبوب من به باغ خود نزد درختان معطر بلسان رفته است، تا گله‌اش را بچراند و سوسنها بچیند.
3 मैं अपने प्रेमी की हूँ और मेरा प्रेमी मेरा है, वह अपनी भेड़-बकरियाँ सोसन फूलों के बीच चराता है। वर
من از آن محبوب خود هستم و محبوبم از آن من است. او گلهٔ خود را در میان سوسنها می‌چراند.
4 हे मेरी प्रिय, तू तिर्सा की समान सुन्दरी है तू यरूशलेम के समान रूपवान है, और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर है।
ای محبوبهٔ من، تو همچون سرزمین تِرصه دلربا هستی. تو مانند اورشلیم، زیبا، و همچون لشکری آراسته برای جنگ، پرشکوه هستی.
5 अपनी आँखें मेरी ओर से फेर ले, क्योंकि मैं उनसे घबराता हूँ; तेरे बाल ऐसी बकरियों के झुण्ड के समान हैं, जो गिलाद की ढलान पर लेटी हुई देख पड़ती हों।
نگاهت را از من برگردان، زیرا چشمانت بر من غالب آمده‌اند. گیسوان مواج تو مانند گلهٔ بزهایی است که از کوه جلعاد سرازیر می‌شوند.
6 तेरे दाँत ऐसी भेड़ों के झुण्ड के समान हैं जिन्हें स्नान कराया गया हो, उनमें प्रत्येक जुड़वाँ बच्चे देती हैं, जिनमें से किसी का साथी नहीं मरा।
دندانهای تو به سفیدی گوسفندانی هستند که به تازگی شسته شده باشند؛ هر کدام جفت خود را دارد و هیچ‌کدام تنها نیست.
7 तेरे कपोल तेरी लटों के नीचे अनार की फाँक से देख पड़ते हैं।
گونه‌هایت از پشت روبند تو همانند دو نیمهٔ انار است.
8 वहाँ साठ रानियाँ और अस्सी रखैलियाँ और असंख्य कुमारियाँ भी हैं।
در میان شصت ملکه و هشتاد کنیز و هزاران دوشیزه، کسی را مانند کبوتر خود بی‌عیب نیافتم. او عزیز و یگانهٔ مادرش است. دوشیزگان وقتی او را می‌بینند تحسینش می‌کنند و ملکه‌ها و کنیزان او را می‌ستایند.
9 परन्तु मेरी कबूतरी, मेरी निर्मल, अद्वितीय है अपनी माता की एकलौती, अपनी जननी की दुलारी है। पुत्रियों ने उसे देखा और धन्य कहा; रानियों और रखैलों ने देखकर उसकी प्रशंसा की।
10 १० यह कौन है जिसकी शोभा भोर के तुल्य है, जो सुन्दरता में चन्द्रमा और निर्मलता में सूर्य, और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर दिखाई देती है?
«این کیست که مثل سپیدهٔ صبح می‌درخشد و چون ماه زیبا و مثل آفتاب پاک و مانند ستارگان پرشکوه است؟»
11 ११ मैं अखरोट की बारी में उत्तर गई, कि तराई के फूल देखूँ, और देखूँ की दाखलता में कलियाँ लगीं, और अनारों के फूल खिले कि नहीं।
من به میان درختان گردو رفتم تا دره‌های سرسبز و برگهای تازهٔ تاکها و شکوفه‌های درختان انار را تماشا کنم.
12 १२ मुझे पता भी न था कि मेरी कल्पना ने मुझे अपने राजकुमार के रथ पर चढ़ा दिया। सहेलियाँ
اما نفهمیدم چگونه به آنجا رسیدم، زیرا اشتیاقم مرا چون کسی که بر ارابهٔ شاهزادگان سوار است به پیش می‌راند.
13 १३ लौट आ, लौट आ, हे शूलेम्मिन, लौट आ, लौट आ, कि हम तुझ पर दृष्टि करें। वधू क्या तुम शूलेम्मिन को इस प्रकार देखोगे जैसा महनैम के नृत्य को देखते हैं?
برگرد، ای دختر شولَمّی برگرد. برگرد تا تو را تماشا کنیم. محبوبه چرا می‌خواهید مرا تماشا کنید چنانکه گویی رقص محنایم را تماشا می‌کنید؟

< श्रेष्ठगीत 6 >