< श्रेष्ठगीत 4 >
1 १ हे मेरी प्रिय तू सुन्दर है, तू सुन्दर है! तेरी आँखें तेरी लटों के बीच में कबूतरों के समान दिखाई देती है। तेरे बाल उन बकरियों के झुण्ड के समान हैं जो गिलाद पहाड़ के ढाल पर लेटी हुई हों।
„Яка ти прекрасна, моя ти подру́женько, яка ти хоро́ша! Твої оченя́тка, немов ті голу́бки, глядя́ть з-за серпа́нку твого́! Твої ко́си — немов стадо кіз, що хви́лями схо́дять з гори Гілеа́дської!
2 २ तेरे दाँत उन ऊन कतरी हुई भेड़ों के झुण्ड के समान हैं, जो नहाकर ऊपर आई हों, उनमें हर एक के दो-दो जुड़वा बच्चे होते हैं। और उनमें से किसी का साथी नहीं मरा।
Твої зу́бки — немов та отара овець пообстри́ганих, що з ку́пелю вийшли, що ко́тять близня́та, і між ними немає неплі́дної,
3 ३ तेरे होंठ लाल रंग की डोरी के समान हैं, और तेरा मुँह मनोहर है, तेरे कपोल तेरी लटों के नीचे अनार की फाँक से देख पड़ते हैं।
Твої гу́бки — немов кармази́нова нитка, твої у́стонька красні, мов частина грана́тного яблука — скро́ня твоя за серпа́нком твоїм!
4 ४ तेरा गला दाऊद की मीनार के समान है, जो अस्त्र-शस्त्र के लिये बना हो, और जिस पर हजार ढालें टँगी हुई हों, वे सब ढालें शूरवीरों की हैं।
Твоя шия — немов та Давидова башта, на збро́ю збудо́вана: тисяча щитів повішена в ній, усе щити ли́царів!
5 ५ तेरी दोनों छातियाँ मृग के दो जुड़वे बच्चों के तुल्य हैं, जो सोसन फूलों के बीच में चरते हों।
Два пе́рса твої — мов ті двоє близнят молодих у газе́лі, що випа́суються між ліле́ями.
6 ६ जब तक दिन ठंडा न हो, और छाया लम्बी होते-होते मिट न जाए, तब तक मैं शीघ्रता से गन्धरस के पहाड़ और लोबान की पहाड़ी पर चला जाऊँगा।
Поки день прохоло́ду навіє, а ті́ні втечуть, піду́ я собі на ту ми́ррину го́ру й на па́гірок ладану“.
7 ७ हे मेरी प्रिय तू सर्वांग सुन्दरी है; तुझ में कोई दोष नहीं।
„Уся ти прекрасна, моя ти подру́женько, і пля́ми нема на тобі!
8 ८ हे मेरी दुल्हन, तू मेरे संग लबानोन से, मेरे संग लबानोन से चली आ। तू अमाना की चोटी पर से, सनीर और हेर्मोन की चोटी पर से, सिंहों की गुफाओं से, चीतों के पहाड़ों पर से दृष्टि कर।
Зо мною з Лівану, моя нарече́на, зо мною з Лівану ти пі́деш! Спогля́неш з вершини Ама́ни, з вершини Сені́ру й Гермо́ну, з лего́вища левів, з леопа́рдових гір.
9 ९ हे मेरी बहन, हे मेरी दुल्हन, तूने मेरा मन मोह लिया है, तूने अपनी आँखों की एक ही चितवन से, और अपने गले के एक ही हीरे से मेरा हृदय मोह लिया है।
Забра́ла ти серце мені, моя се́стро, моя нарече́на, забра́ла ти серце мені самим о́чком своїм, разо́чком одне́ньким намиста свого!
10 १० हे मेरी बहन, हे मेरी दुल्हन, तेरा प्रेम क्या ही मनोहर है! तेरा प्रेम दाखमधु से क्या ही उत्तम है, और तेरे इत्रों का सुगन्ध सब प्रकार के मसालों के सुगन्ध से!
Яке любе коха́ння твоє, о сестрице моя, нарече́на! Скільки ліпша любов твоя за вино, а запа́шність олив твоїх — за всі па́хощі!“
11 ११ हे मेरी दुल्हन, तेरे होठों से मधु टपकता है; तेरी जीभ के नीचे मधु और दूध रहता है; तेरे वस्त्रों का सुगन्ध लबानोन के समान है।
Уста твої кра́пають мед щільнико́вий, моя наречена, мед і молоко — під твоїм язичко́м, а па́хощ одежі твоє́ї — як ліва́нські ті па́хощі!“
12 १२ मेरी बहन, मेरी दुल्हन, किवाड़ लगाई हुई बारी के समान, किवाड़ बन्द किया हुआ सोता, और छाप लगाया हुआ झरना है।
„Замкне́ний садок — то сестриця моя, наречена моя — замкне́ний садок, джерело́ запеча́тане.
13 १३ तेरे अंकुर उत्तम फलवाली अनार की बारी के तुल्य हैं, जिसमें मेंहदी और जटामासी,
Лоно твоє — сад грана́тових яблук з плодо́м доскона́лим, ки́при із на́рдами,
14 १४ जटामासी और केसर, लोबान के सब भाँति के पेड़, मुश्क और दालचीनी, गन्धरस, अगर, आदि सब मुख्य-मुख्य सुगन्ध-द्रव्य होते हैं।
нард і шафра́н, пахуча трости́на й кори́ця з усіма деревами ла́дану, ми́рра й ало́е зо всіма́ найзапашні́шими па́хощами,
15 १५ तू बारियों का सोता है, फूटते हुए जल का कुआँ, और लबानोन से बहती हुई धाराएँ हैं। वधू
ти джерело́ садкове́, криниця живої води, та тієї, що пли́не з Лива́ну“!
16 १६ हे उत्तर वायु जाग, और हे दक्षिण वायु चली आ! मेरी बारी पर बह, जिससे उसका सुगन्ध फैले। मेरा प्रेमी अपनी बारी में आए, और उसके उत्तम-उत्तम फल खाए।
„Прокинься, о вітре з півно́чі, і прили́нь, вітре з полу́дня, — повій на садок мій: нехай потечуть його па́хощі! Хай коха́ний мій при́йде до са́ду свого́, і нехай споживе́ плід найкращий його!“