< रोमियों 8 >
1 १ इसलिए अब जो मसीह यीशु में हैं, उन पर दण्ड की आज्ञा नहीं।
Никаква, дакле, сад нема осуђења онима који су у Христу Исусу и не ходе по телу него по Духу.
2 २ क्योंकि जीवन की आत्मा की व्यवस्था ने मसीह यीशु में मुझे पाप की, और मृत्यु की व्यवस्था से स्वतंत्र कर दिया।
Јер закон Духа који оживљава у Христу Исусу, опростио ме је од закона греховног и смрти.
3 ३ क्योंकि जो काम व्यवस्था शरीर के कारण दुर्बल होकर न कर सकी, उसको परमेश्वर ने किया, अर्थात् अपने ही पुत्र को पापमय शरीर की समानता में, और पाप के बलिदान होने के लिये भेजकर, शरीर में पाप पर दण्ड की आज्ञा दी।
Јер што закону беше немогуће, јер беше ослабљен телом, посла Бог сина свог у обличју тела греховног, и за грех осуди грех у телу,
4 ४ इसलिए कि व्यवस्था की विधि हम में जो शरीर के अनुसार नहीं वरन् आत्मा के अनुसार चलते हैं, पूरी की जाए।
Да се правда закона испуни у нама који не живимо по телу него по духу;
5 ५ क्योंकि शारीरिक व्यक्ति शरीर की बातों पर मन लगाते हैं; परन्तु आध्यात्मिक आत्मा की बातों पर मन लगाते हैं।
Јер који су по телу телесно мисле, а који су по духу духовно мисле.
6 ६ शरीर पर मन लगाना तो मृत्यु है, परन्तु आत्मा पर मन लगाना जीवन और शान्ति है।
Јер телесно мудровање смрт је, а духовно мудровање живот је и мир.
7 ७ क्योंकि शरीर पर मन लगाना तो परमेश्वर से बैर रखना है, क्योंकि न तो परमेश्वर की व्यवस्था के अधीन है, और न हो सकता है।
Јер телесно мудровање непријатељство је Богу, јер се не покорава закону Божијем нити може.
8 ८ और जो शारीरिक दशा में हैं, वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।
А који су у телу не могу Богу угодити.
9 ९ परन्तु जबकि परमेश्वर का आत्मा तुम में बसता है, तो तुम शारीरिक दशा में नहीं, परन्तु आत्मिक दशा में हो। यदि किसी में मसीह का आत्मा नहीं तो वह उसका जन नहीं।
А ви нисте у телу него у духу; јер Дух Божји у вама живи. А ако ко нема Дух Христов, он није Његов.
10 १० यदि मसीह तुम में है, तो देह पाप के कारण मरी हुई है; परन्तु आत्मा धार्मिकता के कारण जीवित है।
А ако је Христос у вама, онда је тело мртво греха ради а дух жив правде ради.
11 ११ और यदि उसी का आत्मा जिसने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया तुम में बसा हुआ है; तो जिसने मसीह को मरे हुओं में से जिलाया, वह तुम्हारी मरनहार देहों को भी अपने आत्मा के द्वारा जो तुम में बसा हुआ है जिलाएगा।
А ако ли живи у вама Дух Оног који је васкрсао Исуса из мртвих, Онај који је подигао Христа из мртвих оживеће и ваша смртна телеса Духом својим који живи у вама.
12 १२ तो हे भाइयों, हम शरीर के कर्जदार नहीं, कि शरीर के अनुसार दिन काटें।
Тако дакле, браћо, нисмо дужни телу да по телу живимо.
13 १३ क्योंकि यदि तुम शरीर के अनुसार दिन काटोगे, तो मरोगे, यदि आत्मा से देह की क्रियाओं को मारोगे, तो जीवित रहोगे।
Јер ако живите по телу, помрећете; ако ли духом послове телесне морите, живећете.
14 १४ इसलिए कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र हैं।
Јер који се владају по духу Божијем они су синови Божији.
15 १५ क्योंकि तुम को दासत्व की आत्मा नहीं मिली, कि फिर भयभीत हो परन्तु लेपालकपन की आत्मा मिली है, जिससे हम हे अब्बा, हे पिता कहकर पुकारते हैं।
Јер не примисте дух ропства, опет да се бојите; него примисте Дух посиначки, којим вичемо: Ава, Оче!
16 १६ पवित्र आत्मा आप ही हमारी आत्मा के साथ गवाही देता है, कि हम परमेश्वर की सन्तान हैं।
Овај дух сведочи нашем духу да смо деца Божија.
17 १७ और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन् परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब हम उसके साथ दुःख उठाए तो उसके साथ महिमा भी पाएँ।
А кад смо деца и наследници смо: наследници, дакле Божији, а сунаследници Христови: јер с Њим страдамо да се с Њим и прославимо.
18 १८ क्योंकि मैं समझता हूँ, कि इस समय के दुःख और क्लेश उस महिमा के सामने, जो हम पर प्रगट होनेवाली है, कुछ भी नहीं हैं।
Јер мислим да страдања садашњег времена нису ништа према слави која ће нам се јавити.
19 १९ क्योंकि सृष्टि बड़ी आशा भरी दृष्टि से परमेश्वर के पुत्रों के प्रगट होने की प्रतीक्षा कर रही है।
Јер чекање твари чека да се јаве синови Божији.
20 २० क्योंकि सृष्टि अपनी इच्छा से नहीं पर अधीन करनेवाले की ओर से व्यर्थता के अधीन इस आशा से की गई।
Јер се твар покори пропадљивости (не од своје воље него за вољу оног који је покори) на наду,
21 २१ कि सृष्टि भी आप ही विनाश के दासत्व से छुटकारा पाकर, परमेश्वर की सन्तानों की महिमा की स्वतंत्रता प्राप्त करेगी।
Да ће се и сама твар опростити од ропства распадљивости на слободу славе деце Божије.
22 २२ क्योंकि हम जानते हैं, कि सारी सृष्टि अब तक मिलकर कराहती और पीड़ाओं में पड़ी तड़पती है।
Јер знамо да сва твар уздише и тужи с нама до сад.
23 २३ और केवल वही नहीं पर हम भी जिनके पास आत्मा का पहला फल है, आप ही अपने में कराहते हैं; और लेपालक होने की, अर्थात् अपनी देह के छुटकारे की प्रतीक्षा करते हैं।
А не само она, него и ми који новину духа имамо, и ми сами у себи уздишемо чекајући посињење и избављење телу свом.
24 २४ आशा के द्वारा तो हमारा उद्धार हुआ है परन्तु जिस वस्तु की आशा की जाती है जब वह देखने में आए, तो फिर आशा कहाँ रही? क्योंकि जिस वस्तु को कोई देख रहा है उसकी आशा क्या करेगा?
Јер се надом спасосмо. А нада који се види није нада; јер кад ко види шта, како ће му се надати?
25 २५ परन्तु जिस वस्तु को हम नहीं देखते, यदि उसकी आशा रखते हैं, तो धीरज से उसकी प्रतीक्षा भी करते हैं।
Ако ли се надамо ономе што не видимо, чекамо с трпљењем.
26 २६ इसी रीति से आत्मा भी हमारी दुर्बलता में सहायता करता है, क्योंकि हम नहीं जानते, कि प्रार्थना किस रीति से करना चाहिए; परन्तु आत्मा आप ही ऐसी आहें भर भरकर जो बयान से बाहर है, हमारे लिये विनती करता है।
А тако и Дух помаже нам у нашим слабостима: јер не знамо за шта ћемо се молити као што треба, него сам Дух моли се за нас уздисањем неисказаним.
27 २७ और मनों का जाँचनेवाला जानता है, कि पवित्र आत्मा की मनसा क्या है? क्योंकि वह पवित्र लोगों के लिये परमेश्वर की इच्छा के अनुसार विनती करता है।
А Онај што испитује срца зна шта је мисао Духа, јер по вољи Божијој моли се за свете.
28 २८ और हम जानते हैं, कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती हैं; अर्थात् उन्हीं के लिये जो उसकी इच्छा के अनुसार बुलाए हुए हैं।
А знамо да онима који љубе Бога све иде на добро, који су позвани по намерењу.
29 २९ क्योंकि जिन्हें उसने पहले से जान लिया है उन्हें पहले से ठहराया भी है कि उसके पुत्र के स्वरूप में हों ताकि वह बहुत भाइयों में पहलौठा ठहरे।
Јер које напред позна оне и одреди да буду једнаки обличју Сина његовог, да би Он био прворођени међу многом браћом.
30 ३० फिर जिन्हें उसने पहले से ठहराया, उन्हें बुलाया भी, और जिन्हें बुलाया, उन्हें धर्मी भी ठहराया है, और जिन्हें धर्मी ठहराया, उन्हें महिमा भी दी है।
А које одреди оне и дозва; а које дозва оне и оправда; а које оправда оне и прослави.
31 ३१ तो हम इन बातों के विषय में क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारी ओर है, तो हमारा विरोधी कौन हो सकता है?
Шта ћемо, дакле, рећи на ово? Ако је Бог с нама, ко ће на нас?
32 ३२ जिसने अपने निज पुत्र को भी न रख छोड़ा, परन्तु उसे हम सब के लिये दे दिया, वह उसके साथ हमें और सब कुछ क्यों न देगा?
Који, дакле, свог сина не поштеде, него га предаде за све нас, како, дакле, да нам с Њим све не дарује?
33 ३३ परमेश्वर के चुने हुओं पर दोष कौन लगाएगा? परमेश्वर वह है जो उनको धर्मी ठहरानेवाला है।
Ко ће оптужити избране Божије? Бог који правда?
34 ३४ फिर कौन है जो दण्ड की आज्ञा देगा? मसीह वह है जो मर गया वरन् मुर्दों में से जी भी उठा, और परमेश्वर की दाहिनी ओर है, और हमारे लिये निवेदन भी करता है।
Ко ће осудити? Христос Исус који умре, па још и васкрсе, који је с десне стране Богу, и моли за нас?
35 ३५ कौन हमको मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश, या संकट, या उपद्रव, या अकाल, या नंगाई, या जोखिम, या तलवार?
Ко ће нас раставити од љубави Божије? Невоља ли или туга? Или гоњење? Или глад? Или голотиња? Или страх? Или мач? Као што стоји написано:
36 ३६ जैसा लिखा है, “तेरे लिये हम दिन भर मार डाले जाते हैं; हम वध होनेवाली भेड़ों के समान गिने गए हैं।”
За Тебе нас убијају вас дан, држе нас као овце које су за клање.
37 ३७ परन्तु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हम से प्रेम किया है, विजेता से भी बढ़कर हैं।
Али у свему овоме побеђујемо Оног ради који нас је љубио.
38 ३८ क्योंकि मैं निश्चय जानता हूँ, कि न मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत, न प्रधानताएँ, न वर्तमान, न भविष्य, न सामर्थ्य, न ऊँचाई,
Јер знам јамачно да ни смрт, ни живот, ни анђели, ни поглаварства, ни силе, ни садашње, ни будуће,
39 ३९ न गहराई और न कोई और सृष्टि, हमें परमेश्वर के प्रेम से, जो हमारे प्रभु मसीह यीशु में है, अलग कर सकेगी।
Ни висина, ни дубина, ни друга каква твар може нас раставити од љубави Божије, која је у Христу Исусу, Господу нашем.