< रोमियों 4 >
1 १ तो हम क्या कहें, कि हमारे शारीरिक पिता अब्राहम को क्या प्राप्त हुआ?
Шо ж, скажемо, Авраам, отець наш, знайшов по тілу?
2 २ क्योंकि यदि अब्राहम कामों से धर्मी ठहराया जाता, तो उसे घमण्ड करने का कारण होता है, परन्तु परमेश्वर के निकट नहीं।
Коли бо Авраам з учинків оправдив ся, мав похвалу, та не перед Богом.
3 ३ पवित्रशास्त्र क्या कहता है? यह कि “अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया, और यह उसके लिये धार्मिकता गिना गया।”
Що бо писаннє глаголе? Увірував же Авраам Богові, і полічено се йому за праведність.
4 ४ काम करनेवाले की मजदूरी देना दान नहीं, परन्तु हक़ समझा जाता है।
Оце ж хто робить, нагорода не полїчуєть ся по благодаті, а по довгу.
5 ५ परन्तु जो काम नहीं करता वरन् भक्तिहीन के धर्मी ठहरानेवाले पर विश्वास करता है, उसका विश्वास उसके लिये धार्मिकता गिना जाता है।
Хто ж не робить, а вірує в оправдуючого нечестивого, віра його полїчуєть ся за праведність.
6 ६ जिसे परमेश्वर बिना कर्मों के धर्मी ठहराता है, उसे दाऊद भी धन्य कहता है:
Яко ж і Давид глаголе про блаженство чоловіка, котрому полїчує Бог праведність без учинків:
7 ७ “धन्य वे हैं, जिनके अधर्म क्षमा हुए, और जिनके पाप ढांपे गए।
Блаженні, кому відпущено беззаконня, і кому прикрито гріхи.
8 ८ धन्य है वह मनुष्य जिसे परमेश्वर पापी न ठहराए।”
Блажен чоловік, котрому не полїчить Господь гріха.
9 ९ तो यह धन्य वचन, क्या खतनावालों ही के लिये है, या खतनारहितों के लिये भी? हम यह कहते हैं, “अब्राहम के लिये उसका विश्वास धार्मिकता गिना गया।”
Чи блаженство ж се на обрізаннє, чи й на необрізаннє? глаголемо бо, що полічено Авраамові віру за праведність.
10 १० तो वह कैसे गिना गया? खतने की दशा में या बिना खतने की दशा में? खतने की दशा में नहीं परन्तु बिना खतने की दशा में।
Як же полічено йому? чи як він в обрізанню був, чи в необрізан-ню? Не в обрізанню, а в необрізанню.
11 ११ और उसने खतने का चिन्ह पाया, कि उस विश्वास की धार्मिकता पर छाप हो जाए, जो उसने बिना खतने की दशा में रखा था, जिससे वह उन सब का पिता ठहरे, जो बिना खतने की दशा में विश्वास करते हैं, ताकि वे भी धर्मी ठहरें;
І знак обрізання прийняв, яко печать праведности (тієї) віри, що в необрізанню, щоб бути йому отцем усіх віруючих через необрізаннє, щоб полічено й тим за праведність,
12 १२ और उन खतना किए हुओं का पिता हो, जो न केवल खतना किए हुए हैं, परन्तु हमारे पिता अब्राहम के उस विश्वास के पथ पर भी चलते हैं, जो उसने बिन खतने की दशा में किया था।
і отцем обрізання не тільки тим, що з обрізання, а й тим, хто ходить по слїдам віри, яку (мав) у необрізанню отець наш Авраам.
13 १३ क्योंकि यह प्रतिज्ञा कि वह जगत का वारिस होगा, न अब्राहम को, न उसके वंश को व्यवस्था के द्वारा दी गई थी, परन्तु विश्वास की धार्मिकता के द्वारा मिली।
Не по закону бо (було) обітуваннє Авраамові або насїнню його, що буде він наслїдником сьвіту, а по праведностї віри.
14 १४ क्योंकि यदि व्यवस्थावाले वारिस हैं, तो विश्वास व्यर्थ और प्रतिज्ञा निष्फल ठहरी।
Коли бо ті, що з закону, наслїдники, то зникне віра, й обітуваннє обернеть ся в нїщо.
15 १५ व्यवस्था तो क्रोध उपजाती है और जहाँ व्यवस्था नहीं वहाँ उसका उल्लंघन भी नहीं।
Закон бо робить гнів; де бо нема закону, нема й переступу.
16 १६ इसी कारण प्रतिज्ञा विश्वास पर आधारित है कि अनुग्रह की रीति पर हो, कि वह सब वंश के लिये दृढ़ हो, न कि केवल उसके लिये जो व्यवस्थावाला है, वरन् उनके लिये भी जो अब्राहम के समान विश्वासवाले हैं वही तो हम सब का पिता है
Тим з віри, що по благодаті, щоб було певне обітуваннє всьому насінню, не тільки тому, що з закону, та й тому, що з віри Авраама, котрий отець усїм нам,
17 १७ जैसा लिखा है, “मैंने तुझे बहुत सी जातियों का पिता ठहराया है” उस परमेश्वर के सामने जिस पर उसने विश्वास किया और जो मरे हुओं को जिलाता है, और जो बातें हैं ही नहीं, उनका नाम ऐसा लेता है, कि मानो वे हैं।
(яко ж писано: що отцем многим народам настановив я тебе, ) перед Богом, котрий, оживляє мертвих і зове те чого нема, так як те, що є, котрому увірував.
18 १८ उसने निराशा में भी आशा रखकर विश्वास किया, इसलिए कि उस वचन के अनुसार कि “तेरा वंश ऐसा होगा,” वह बहुत सी जातियों का पिता हो।
Котрий, окрім надії, в надії увірував, що бути йому отцем многим народам, по реченному: Так буде насїннє твоє.
19 १९ वह जो सौ वर्ष का था, अपने मरे हुए से शरीर और सारा के गर्भ की मरी हुई की सी दशा जानकर भी विश्वास में निर्बल न हुआ,
І не знемігши вірою, не вважав тіла свого вже омертвілим, бувши мало не столїтнїм, і Сариної утроби замершою.
20 २० और न अविश्वासी होकर परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर संदेह किया, पर विश्वास में दृढ़ होकर परमेश्वर की महिमा की,
В обітуваннї ж Божім не сумнив ся невіруваннєм, а покріпшав вірою, давши славу Богові,
21 २१ और निश्चय जाना कि जिस बात की उसने प्रतिज्ञा की है, वह उसे पूरा करने में भी सामर्थी है।
і впевнившись, що Обіцявший вдолїє й зробити.
22 २२ इस कारण, यह उसके लिये धार्मिकता गिना गया।
Тим же й полічено йому за праведність.
23 २३ और यह वचन, “विश्वास उसके लिये धार्मिकता गिना गया,” न केवल उसी के लिये लिखा गया,
Не про того ж одного тільки писано було, що полічено йому,
24 २४ वरन् हमारे लिये भी जिनके लिये विश्वास धार्मिकता गिना जाएगा, अर्थात् हमारे लिये जो उस पर विश्वास करते हैं, जिसने हमारे प्रभु यीशु को मरे हुओं में से जिलाया।
а й про нас, котрим має полічитись, віруючим в Того, хто воскресив Ісуса, Господа нашого, з мертвих,
25 २५ वह हमारे अपराधों के लिये पकड़वाया गया, और हमारे धर्मी ठहरने के लिये जिलाया भी गया।
котрий був переданий за погрішення наші, і воскрес на оправданнє наше.