< प्रकाशित वाक्य 5 >
1 १ और जो सिंहासन पर बैठा था, मैंने उसके दाहिने हाथ में एक पुस्तक देखी, जो भीतर और बाहर लिखी हुई थी, और वह सात मुहर लगाकर बन्द की गई थी।
anantaraM tasya sihAsanOpaviSTajanasya dakSiNastE 'nta rbahizca likhitaM patramEkaM mayA dRSTaM tat saptamudrAbhiragkitaM|
2 २ फिर मैंने एक बलवन्त स्वर्गदूत को देखा जो ऊँचे शब्द से यह प्रचार करता था “इस पुस्तक के खोलने और उसकी मुहरें तोड़ने के योग्य कौन है?”
tatpazcAd EkO balavAn dUtO dRSTaH sa uccaiH svarENa vAcamimAM ghOSayati kaH patramEtad vivarItuM tammudrA mOcayitunjcArhati?
3 ३ और न स्वर्ग में, न पृथ्वी पर, न पृथ्वी के नीचे कोई उस पुस्तक को खोलने या उस पर दृष्टि डालने के योग्य निकला।
kintu svargamarttyapAtAlESu tat patraM vivarItuM nirIkSitunjca kasyApi sAmarthyaM nAbhavat|
4 ४ तब मैं फूट फूटकर रोने लगा, क्योंकि उस पुस्तक के खोलने, या उस पर दृष्टि करने के योग्य कोई न मिला।
atO yastat patraM vivarItuM nirIkSitunjcArhati tAdRzajanasyAbhAvAd ahaM bahu rOditavAn|
5 ५ इस पर उन प्राचीनों में से एक ने मुझसे कहा, “मत रो; देख, यहूदा के गोत्र का वह सिंह, जो दाऊद का मूल है, उस पुस्तक को खोलने और उसकी सातों मुहरें तोड़ने के लिये जयवन्त हुआ है।”
kintu tESAM prAcInAnAm EkO janO mAmavadat mA rOdIH pazya yO yihUdAvaMzIyaH siMhO dAyUdO mUlasvarUpazcAsti sa patrasya tasya saptamudrANAnjca mOcanAya pramUtavAn|
6 ६ तब मैंने उस सिंहासन और चारों प्राणियों और उन प्राचीनों के बीच में, मानो एक वध किया हुआ मेम्ना खड़ा देखा; उसके सात सींग और सात आँखें थीं; ये परमेश्वर की सातों आत्माएँ हैं, जो सारी पृथ्वी पर भेजी गई हैं।
aparaM siMhAsanasya caturNAM prANinAM prAcInavargasya ca madhya EkO mESazAvakO mayA dRSTaH sa chEdita iva tasya saptazRggANi saptalOcanAni ca santi tAni kRtsnAM pRthivIM prESitA Izvarasya saptAtmAnaH|
7 ७ उसने आकर उसके दाहिने हाथ से जो सिंहासन पर बैठा था, वह पुस्तक ले ली,
sa upAgatya tasya siMhAsanOpaviSTajanasya dakSiNakarAt tat patraM gRhItavAn|
8 ८ जब उसने पुस्तक ले ली, तो वे चारों प्राणी और चौबीसों प्राचीन उस मेम्ने के सामने गिर पड़े; और हर एक के हाथ में वीणा और धूप से भरे हुए सोने के कटोरे थे, ये तो पवित्र लोगों की प्रार्थनाएँ हैं।
patrE gRhItE catvAraH prANinazcaturviMMzatiprAcInAzca tasya mESazAvakasyAntikE praNipatanti tESAm Ekaikasya karayO rvINAM sugandhidravyaiH paripUrNaM svarNamayapAtranjca tiSThati tAni pavitralOkAnAM prArthanAsvarUpANi|
9 ९ और वे यह नया गीत गाने लगे, “तू इस पुस्तक के लेने, और उसकी मुहरें खोलने के योग्य है; क्योंकि तूने वध होकर अपने लहू से हर एक कुल, और भाषा, और लोग, और जाति में से परमेश्वर के लिये लोगों को मोल लिया है।
aparaM tE nUtanamEkaM gItamagAyan, yathA, grahItuM patrikAM tasya mudrA mOcayituM tathA| tvamEvArhasi yasmAt tvaM balivat chEdanaM gataH| sarvvAbhyO jAtibhASAbhyaH sarvvasmAd vaMzadEzataH| Izvarasya kRtE 'smAn tvaM svIyaraktEna krItavAn|
10 १० “और उन्हें हमारे परमेश्वर के लिये एक राज्य और याजक बनाया; और वे पृथ्वी पर राज्य करते हैं।”
asmadIzvarapakSE 'smAn nRpatIn yAjakAnapi| kRtavAMstEna rAjatvaM kariSyAmO mahItalE||
11 ११ जब मैंने देखा, तो उस सिंहासन और उन प्राणियों और उन प्राचीनों के चारों ओर बहुत से स्वर्गदूतों का शब्द सुना, जिनकी गिनती लाखों और करोड़ों की थी।
aparaM nirIkSamANEna mayA siMhAsanasya prANicatuSTayasya prAcInavargasya ca paritO bahUnAM dUtAnAM ravaH zrutaH, tESAM saMkhyA ayutAyutAni sahasrasahastrANi ca|
12 १२ और वे ऊँचे शब्द से कहते थे, “वध किया हुआ मेम्ना ही सामर्थ्य, और धन, और ज्ञान, और शक्ति, और आदर, और महिमा, और स्तुति के योग्य है।”
tairuccairidam uktaM, parAkramaM dhanaM jnjAnaM zaktiM gauravamAdaraM| prazaMsAnjcArhati prAptuM chEditO mESazAvakaH||
13 १३ फिर मैंने स्वर्ग में, और पृथ्वी पर, और पृथ्वी के नीचे, और समुद्र की सब रची हुई वस्तुओं को, और सब कुछ को जो उनमें हैं, यह कहते सुना, “जो सिंहासन पर बैठा है, उसकी, और मेम्ने की स्तुति, और आदर, और महिमा, और राज्य, युगानुयुग रहे।” (aiōn )
aparaM svargamarttyapAtAlasAgarESu yAni vidyantE tESAM sarvvESAM sRSTavastUnAM vAgiyaM mayA zrutA, prazaMsAM gauravaM zauryyam AdhipatyaM sanAtanaM| siMhasanOpaviSTazca mESavatsazca gacchatAM| (aiōn )
14 १४ और चारों प्राणियों ने आमीन कहा, और प्राचीनों ने गिरकर दण्डवत् किया।
aparaM tE catvAraH prANinaH kathitavantastathAstu, tatazcaturviMzatiprAcInA api praNipatya tam anantakAlajIvinaM prANaman|