< प्रकाशित वाक्य 2 >
1 १ “इफिसुस की कलीसिया के स्वर्गदूत को यह लिख: “जो सातों तारे अपने दाहिने हाथ में लिए हुए है, और सोने की सातों दीवटों के बीच में फिरता है, वह यह कहता है:
Escreve ao anjo da egreja que está em Epheso: Isto diz aquelle que tem na sua dextra as sete estrellas, que anda no meio dos sete castiçaes de oiro.
2 २ मैं तेरे काम, और तेरे परिश्रम, और तेरे धीरज को जानता हूँ; और यह भी कि तू बुरे लोगों को तो देख नहीं सकता; और जो अपने आपको प्रेरित कहते हैं, और हैं नहीं, उन्हें तूने परखकर झूठा पाया।
Eu sei as tuas obras, e o teu trabalho, e a tua paciencia, e que não pódes soffrer os maus; e provaste os que dizem ser apostolos e o não são; e tu os achaste mentirosos.
3 ३ और तू धीरज धरता है, और मेरे नाम के लिये दुःख उठाते-उठाते थका नहीं।
E soffreste, e tens paciencia; e trabalhaste pelo meu nome, e não te cançaste.
4 ४ पर मुझे तेरे विरुद्ध यह कहना है कि तूने अपना पहला सा प्रेम छोड़ दिया है।
Porém tenho contra ti que deixaste a tua primeira caridade.
5 ५ इसलिएस्मरण कर, कि तू कहाँ से गिरा है, और मन फिरा और पहले के समान काम कर; और यदि तू मन न फिराएगा, तो मैं तेरे पास आकर तेरी दीवट को उसके स्थान से हटा दूँगा।
Lembra-te pois d'onde decaiste, e arrepende-te, e pratica as primeiras obras; e, senão, brevemente a ti virei, e tirarei do seu logar o teu castiçal, se te não arrependeres.
6 ६ पर हाँ, तुझ में यह बात तो है, कि तू नीकुलइयों के कामों से घृणा करता है, जिनसे मैं भी घृणा करता हूँ।
Tens, porém, isto: que aborreces as obras dos nicolaitas, as quaes eu tambem aborreço.
7 ७ जिसके कान हों, वह सुन ले कि पवित्र आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है: जो जय पाए, मैं उसे उस जीवन के पेड़ में से जो परमेश्वर के स्वर्गलोक में है, फल खाने को दूँगा।
Quem tem ouvidos, ouça o que o Espirito diz ás egrejas: Ao que vencer, dar-lhe-hei a comer da arvore da vida, que está no meio do paraiso de Deus.
8 ८ “स्मुरना की कलीसिया के स्वर्गदूत को यह लिख: “जो प्रथम और अन्तिम है; जो मर गया था और अब जीवित हो गया है, वह यह कहता है:
E ao anjo da egreja que está em Smyrna, escreve: Isto diz o primeiro e o derradeiro, que foi morto, e reviveu:
9 ९ “मैं तेरे क्लेश और दरिद्रता को जानता हूँ (परन्तु तू धनी है); और जो लोग अपने आपको यहूदी कहते हैं और हैं नहीं, पर शैतान का आराधनालय हैं, उनकी निन्दा को भी जानता हूँ।
Eu sei as tuas obras, e tribulação, e pobreza ( porém tu és rico), e a blasphemia dos que se dizem judeos, e o não são, mas são a synagoga de Satanás.
10 १० जो दुःख तुझको झेलने होंगे, उनसे मत डर: क्योंकि, शैतान तुम में से कुछ को जेलखाने में डालने पर है ताकि तुम परखे जाओ; और तुम्हें दस दिन तक क्लेश उठाना होगा। प्राण देने तक विश्वासयोग्य रह; तो मैं तुझे जीवन का मुकुट दूँगा।
Nada temas das coisas que has de padecer. Eis que o diabo lançará alguns de vós na prisão, para que sejaes tentados; e tereis tribulação de dez dias. Sê fiel até á morte, e dar-te-hei a corôa da vida.
11 ११ जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है: जो जय पाए, उसको दूसरी मृत्यु से हानि न पहुँचेगी।
Quem tem ouvidos, ouça o que o Espirito diz ás egrejas: O que vencer não receberá damno da segunda morte.
12 १२ “पिरगमुन की कलीसिया के स्वर्गदूत को यह लिख: “जिसके पास तेज दोधारी तलवार है, वह यह कहता है:
E ao anjo da egreja que está em Pergamo escreve: Isto diz aquelle que tem a espada aguda de dois fios:
13 १३ “मैं यह तो जानता हूँ, कि तू वहाँ रहता है जहाँ शैतान का सिंहासन है, और मेरे नाम पर स्थिर रहता है; और मुझ पर विश्वास करने से उन दिनों में भी पीछे नहीं हटा जिनमें मेरा विश्वासयोग्य साक्षी अन्तिपास, तुम्हारे बीच उस स्थान पर मारा गया जहाँ शैतान रहता है।
Eu sei as tuas obras, e onde habitas, que é onde está o throno de Satanás; e retens o meu nome, e não negaste a minha fé, ainda nos dias de Antipas, minha fiel testemunha, o qual foi morto entre vós, onde Satanás habita
14 १४ पर मुझे तेरे विरुद्ध कुछ बातें कहनी हैं, क्योंकि तेरे यहाँ कुछ तो ऐसे हैं, जोबिलाम की शिक्षाको मानते हैं, जिसने बालाक को इस्राएलियों के आगे ठोकर का कारण रखना सिखाया, कि वे मूर्तियों पर चढ़ाई गई वस्तुएँ खाएँ, और व्यभिचार करें।
Porém umas poucas de coisas tenho contra ti: que tens lá os que reteem a doutrina de Balaão, o qual ensinava Balac a lançar tropeços diante dos filhos de Israel, para que comessem dos sacrificios da idolatria e fornicassem.
15 १५ वैसे ही तेरे यहाँ कुछ तो ऐसे हैं, जो नीकुलइयों की शिक्षा को मानते हैं।
Assim tens tambem os que reteem a doutrina dos nicolaitas: o que eu aborreço.
16 १६ अतः मन फिरा, नहीं तो मैं तेरे पास शीघ्र ही आकर, अपने मुख की तलवार से उनके साथ लड़ूँगा।
Arrepende-te, e, senão, em breve virei a ti, e contra elles batalharei com a espada da minha bocca.
17 १७ जिसके कान हों, वह सुन ले कि पवित्र आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है; जो जय पाए, उसको मैं गुप्त मन्ना में से दूँगा, और उसे एक श्वेत पत्थर भी दूँगा; और उस पत्थर पर एक नाम लिखा हुआ होगा, जिसे उसके पानेवाले के सिवाय और कोई न जानेगा।
Quem tem ouvidos, ouça o que o Espirito diz ás egrejas: Ao que vencer darei eu a comer do manná escondido, e dar-lhe-hei um seixo branco, e um novo nome escripto no seixo, o qual ninguem conhece senão aquelle que o recebe.
18 १८ “थुआतीरा की कलीसिया के स्वर्गदूत को यह लिख: “परमेश्वर का पुत्र जिसकी आँखें आग की ज्वाला के समान, और जिसके पाँव उत्तम पीतल के समान हैं, वह यह कहता है:
E ao anjo da egreja em Thyatira, escreve: Isto diz o Filho de Deus, que tem seus olhos como chamma de fogo, e os pés similhantes ao latão reluzente:
19 १९ मैं तेरे कामों, और प्रेम, और विश्वास, और सेवा, और धीरज को जानता हूँ, और यह भी कि तेरे पिछले काम पहले से बढ़कर हैं।
Eu conheço as tuas obras, e caridade, e serviço, e fé, e a tua paciencia, e as tuas ultimas obras, e que as derradeiras são mais do que as primeiras.
20 २० पर मुझे तेरे विरुद्ध यह कहना है, कि तू उस स्त्री ईजेबेल को रहने देता है जो अपने आपको भविष्यद्वक्तिन कहती है, और मेरे दासों को व्यभिचार करने, और मूर्तियों के आगे चढ़ाई गई वस्तुएँ खाना सिखाकर भरमाती है।
Porém umas poucas de coisas tenho contra ti: que deixas a Jezabel, mulher que se diz prophetiza, ensinar e enganar os meus servos, para que forniquem e comam dos sacrificios da idolatria.
21 २१ मैंने उसको मन फिराने के लिये अवसर दिया, पर वह अपने व्यभिचार से मन फिराना नहीं चाहती।
E dei-lhe tempo para que se arrependesse da sua fornicação; e não se arrependeu.
22 २२ देख, मैं उसे रोगशैय्या पर डालता हूँ; और जो उसके साथ व्यभिचार करते हैं यदि वे भी उसके से कामों से मन न फिराएँगे तो उन्हें बड़े क्लेश में डालूँगा।
Eis que a deito na cama, e aos que adulteram com ella, em grande tribulação, se não se arrependerem das suas obras.
23 २३ मैं उसके बच्चों को मार डालूँगा; और तब सब कलीसियाएँ जान लेंगी कि हृदय और मन का परखनेवाला मैं ही हूँ, और मैं तुम में से हर एक को उसके कामों के अनुसार बदला दूँगा।
E matarei de morte a seus filhos, e todas as egrejas saberão que eu sou aquelle que penetra os rins e os corações. E darei a cada um de vós segundo as vossas obras.
24 २४ पर तुम थुआतीरा के बाकी लोगों से, जितने इस शिक्षा को नहीं मानते, और उन बातों को जिन्हेंशैतान की गहरी बातें कहते हैंनहीं जानते, यह कहता हूँ, कि मैं तुम पर और बोझ न डालूँगा।
Mas eu vos digo a vós, e aos demais que estão em Thyatira, a todos quantos não teem esta doutrina, e não conheceram, como dizem, as profundezas de Satanás, que outra carga vos não porei
25 २५ पर हाँ, जो तुम्हारे पास है उसको मेरे आने तक थामे रहो।
Porém o que tendes retende-o até que eu venha.
26 २६ जो जय पाए, और मेरे कामों के अनुसार अन्त तक करता रहे, ‘मैं उसे जाति-जाति के लोगों पर अधिकार दूँगा।
E ao que vencer, e guardar até ao fim as minhas obras, eu lhe darei poder sobre as nações,
27 २७ और वह लोहे का राजदण्ड लिये हुए उन पर राज्य करेगा, जिस प्रकार कुम्हार के मिट्टी के बर्तन चकनाचूर हो जाते हैं: मैंने भी ऐसा ही अधिकार अपने पिता से पाया है।
E com vara de ferro as regerá: serão quebradas como vasos de oleiro, como tambem recebi de meu Pae.
28 २८ और मैं उसे भोर का तारा दूँगा।
E dar-lhe-hei a estrella da manhã.
29 २९ जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है।
Quem tem ouvidos, ouça o que o Espirito diz ás egrejas.