< प्रकाशित वाक्य 19 >
1 १ इसके बाद मैंने स्वर्ग में मानो बड़ी भीड़ को ऊँचे शब्द से यह कहते सुना, “हालेलूय्याह! उद्धार, और महिमा, और सामर्थ्य हमारे परमेश्वर ही का है।
А після сього чув я наче грімкий голос великого народу в небі, що казав: Алилуя! Спасеннє і слава і честь і сила Господові Богу нашому;
2 २ क्योंकि उसके निर्णय सच्चे और ठीक हैं, इसलिए कि उसने उस बड़ी वेश्या का जो अपने व्यभिचार से पृथ्वी को भ्रष्ट करती थी, न्याय किया, और उससे अपने दासों के लहू का पलटा लिया है।”
правдиві бо і праведні суди Його, що осудив велику блудницю, котра псувала землю блудодїяннєм своїм; і помстив кров слуг своїх од руки її.
3 ३ फिर दूसरी बार उन्होंने कहा, “हालेलूय्याह! उसके जलने का धुआँ युगानुयुग उठता रहेगा।” (aiōn )
І сказали у друге: Алилуя! а дим її сходить на вічні віки. (aiōn )
4 ४ और चौबीसों प्राचीनों और चारों प्राणियों ने गिरकर परमेश्वर को दण्डवत् किया; जो सिंहासन पर बैठा था, और कहा, “आमीन! हालेलूय्याह!”
І впали двайцять і чотири старцї, і чотири животні, і поклонились Богу, сидячому на престолї, глаголючи: Амінь! Алилуя!
5 ५ और सिंहासन में से एक शब्द निकला, “हे हमारे परमेश्वर से सब डरनेवाले दासों, क्या छोटे, क्या बड़े; तुम सब उसकी स्तुति करो।”
А з престола вийшов голос і глаголав: Хвалїте Бога нашого, всї слуги Його, і боящі ся Його, і малі і великі.
6 ६ फिर मैंने बड़ी भीड़ के जैसा और बहुत जल के जैसा शब्द, और गर्जनों के जैसा बड़ा शब्द सुना “हालेलूय्याह! इसलिए कि प्रभु हमारा परमेश्वर, सर्वशक्तिमान राज्य करता है।
І чув я наче голос народу великого, і наче голос многих вод, і наче голос сильних громів, що казали: Алилуя! обняв бо царство Господь Бог Вседержитель.
7 ७ आओ, हम आनन्दित और मगन हों, और उसकी स्तुति करें, क्योंकि मेम्ने का विवाह आ पहुँचा है, और उसकी दुल्हन ने अपने आपको तैयार कर लिया है।
Радуймо ся і веселїмо ся, і даймо славу Йому; прийшло бо весїллє Агнця, і жена Його приготовила себе.
8 ८ उसको शुद्ध और चमकदार महीन मलमल पहनने को दिया गया,” क्योंकि उस महीन मलमल का अर्थ पवित्र लोगों के धार्मिक काम है।
І дано їй, щоб з'одягла ся у виссон чистий і сьвітлий; виссон бо оправданнє сьвятих.
9 ९ तब स्वर्गदूत ने मुझसे कहा, “यह लिख, कि धन्य वे हैं, जो मेम्ने के विवाह के भोज में बुलाए गए हैं।” फिर उसने मुझसे कहा, “ये वचन परमेश्वर के सत्य वचन हैं।”
І рече менї: напиши: Блаженні, хто покликаний на вечерю весілля Агнцевого. І рече менї: сї слова Божі правдиві.
10 १० तब मैं उसको दण्डवत् करने के लिये उसके पाँवों पर गिरा। उसने मुझसे कहा, “ऐसा मत कर, मैं तेरा और तेरे भाइयों का संगी दास हूँ, जो यीशु की गवाही देने पर स्थिर हैं। परमेश्वर ही को दण्डवत् कर।” क्योंकि यीशु की गवाही भविष्यद्वाणी की आत्मा है।
І впав я до ніг його, поклонитись йому; і рече менї: Нї, глянь, я слуга-товариш твій і батьків твоїх, що мають сьвідченнє Ісусове. Богу кланяй ся; сьвідченнє бо Ісусове - дух пророцтва.
11 ११ फिर मैंने स्वर्ग को खुला हुआ देखा, और देखता हूँ कि एक श्वेत घोड़ा है; और उस पर एक सवार है, जो विश्वासयोग्य, और सत्य कहलाता है; और वह धार्मिकता के साथ न्याय और लड़ाई करता है।
І бачив я відчинене небо, і ось, кінь білий, а що сидїв на ньому, Того зовуть Вірним і Правдивим, а судить Він і воює до правдї.
12 १२ उसकी आँखें आग की ज्वाला हैं, और उसके सिर पर बहुत से राजमुकुट हैं। और उसका एक नाम उस पर लिखा हुआ है, जिसे उसको छोड़ और कोई नहीं जानता।
Очі ж у Нього, як огняна поломінь, а на голові Його много корон; а мав Він імя написане, котрого нїхто не знав, як тільки Він сам.
13 १३ वह लहू में डुबोया हुआ वस्त्र पहने है, और उसका नाम ‘परमेश्वर का वचन’ है।
А з'одягнений Він в одежу, закрашену кровю, а ймя Його зоветь ся: Слово Боже.
14 १४ और स्वर्ग की सेना श्वेत घोड़ों पर सवार और श्वेत और शुद्ध मलमल पहने हुए उसके पीछे-पीछे है।
А війська, що на небі, йшли слїдом за Ним на білих конях, з'одягнені у виссон білий і чистий.
15 १५ जाति-जाति को मारने के लिये उसके मुँह से एक चोखी तलवार निकलती है, और वह लोहे का राजदण्ड लिए हुए उन पर राज्य करेगा, और वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के भयानक प्रकोप की जलजलाहट की मदिरा के कुण्ड में दाख रौंदेगा।
Аз уст Його виходить меч гострий, щоб ним побити поган; а сам Він пасти ме їх жезлом желїзним; і вам товче винотоку вина лютости і гнїва Бога Вседержителя.
16 १६ और उसके वस्त्र और जाँघ पर यह नाम लिखा है: “राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु।”
А на одежі в Нього, і на поясницї в Нього імя написане: Цар царів, і Пан панів.
17 १७ फिर मैंने एक स्वर्गदूत को सूर्य पर खड़े हुए देखा, और उसने बड़े शब्द से पुकारकर आकाश के बीच में से उड़नेवाले सब पक्षियों से कहा, “आओ, परमेश्वर के बड़े भोज के लिये इकट्ठे हो जाओ,
І бачив я одного ангела, що стояв на сонцї; і кликав він голосом великим, глаголючи усьому птаству, що літало посеред неба: Ходїть і зберітесь на вечерю великого Бога,
18 १८ जिससे तुम राजाओं का माँस, और सरदारों का माँस, और शक्तिमान पुरुषों का माँस, और घोड़ों का और उनके सवारों का माँस, और क्या स्वतंत्र क्या दास, क्या छोटे क्या बड़े, सब लोगों का माँस खाओ।”
щоб їсти тїла царів, і тїла тисячників, і тїла сильних, і тїла коней, і тих, що сидять на них, і тїла всїх вольних і невольних, і малих і великих
19 १९ फिर मैंने उस पशु और पृथ्वी के राजाओं और उनकी सेनाओं को उस घोड़े के सवार, और उसकी सेना से लड़ने के लिये इकट्ठे देखा।
І бачив я зьвіра, і царі земні, і війська їх зібрані, щоб воювати війну з сидячим на конї, і з військом Його.
20 २० और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिसने उसके सामने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिनके द्वारा उसने उनको भरमाया, जिन पर उस पशु की छाप थी, और जो उसकी मूर्ति की पूजा करते थे। ये दोनों जीते जी उस आग की झील में, जो गन्धक से जलती है, डाले गए। (Limnē Pyr )
І схоплено зьвіра, а з ним лжепророка, що робив ознаки перед ним, котрими зводив тих, що приняли пятно зьвіра, і що покланялись образові його. Живцем вкинуто обох в озеро огняне, палаюче сіркою. (Limnē Pyr )
21 २१ और शेष लोग उस घोड़े के सवार की तलवार से, जो उसके मुँह से निकलती थी, मार डाले गए; और सब पक्षी उनके माँस से तृप्त हो गए।
І другі побиті мечем сидячого на конї, що виходив з уст Його; і все птаство наситилось тїлами їх.